facebookmetapixel
Advertisement
SIP Trend: FY26 में ₹3.40 लाख करोड़ का निवेश; यूपी-हरियाणा-हिमाचल अव्वल, दिल्ली-मुंबई पिछड़ेOrchid Pharma Share Price: रूस में बड़ी डील से ऑर्किड फार्मा के शेयरों में उछाल, 11% तक चढ़ा स्टॉकसीमेंट शेयर खरीदने का मौका या बरतें सावधानी? Q1 से पहले ब्रोकरेज ने जारी किया बड़ा अनुमानमॉनसून ने पकड़ी रफ्तार,जुलाई के पहले सप्ताह में 42% ज्यादा बारिश, जल्द फैलेगा पूरे देशमारुति सुजुकी ने खरखौदा प्लांट में शुरू किया 1 MW बैटरी स्टोरेज सिस्टमTrump Shock: ईरान पर बयान के बाद शेयर बाजार 2% से ज्यादा टूटा, क्रूड 6% उछला, सोना-चांदी 3% तक टूटेEPFO Scheme 3.0: PF खाताधारकों के लिए खुशखबरी! अब इलाज, शादी और घर के लिए आसान होगा पैसा निकालनाQ1 से पहले पूरी तस्वीर! Titan, DMart, Nykaa समेत रिटेल कंपनियों पर दो ब्रोकरेज की रिपोर्टकच्चे तेल में उछाल से OMC शेयर टूटे, HPCL, BPCL, IOC दबाव में; ONGC पर दांव लगाने की सलाहडॉलर के आगे रुपया पस्त: 20 पैसे की भारी गिरावट के साथ 95.16 तक पहुंचा

₹1.4 लाख तक गिरेगा सोना, ₹2 लाख का लेवल दिखा सकती है चांदी; निवेशक खरीदें या करें इंतजार?

Advertisement

ग्लोबल मार्केट में सोना 4,000 डॉलर से नीचे आ सकता है, जबकि चांदी 55 डॉलर तक फिसल सकती है

Last Updated- July 08, 2026 | 4:36 PM IST
Gold and Silver Price today
टाटा म्युचुअल फंड का अनुमान है कि सोने-चांदी की कीमतें दबाव के साथ सीमित दायरे में रह सकती हैं। (प्रतीकात्मक तस्वीर)

ईरान के साथ समझौता खत्म करने के राष्ट्रपति ट्रंप के बयान के बाद सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट तेज हो गई। बीते दो दिन से लगातार टूट रहे सोने-चांदी में बुधवार को भी बिकवाली देखने को मिली और वायदा बाजार में भाव  3 फीसदी तक फिसल गए। इस तरह बीते तीन दिनों में सोने-चांदी की कीमतों में 5.5 फीसदी की गिरावट आ चुकी है। बदलते ग्लोबल सेंटीमेंट और फेड की ओर से ब्याज दरों में बढ़ोतरी के अनुमान के बीच बाजार के जानकार मान रहे हैं कि ​शॉर्ट टर्म में सोना 1.4 लाख रुपये प्रति दस ग्राम और चांदी 2 लाख रुपये प्रति किलो तक आ सकते हैं। ऐसे में यह गिरावट निवेशकों के लिए एक मौका हो सकता है।

घरेलू वायदा बाजार MCX में बुधवार (8 जुलाई) को शाम 4 बजे तक कारोबारी सेशन में सोना 1.43 लाख रुपये और चांदी 2.23 लाख रुपये तक फिसल गई। वहीं, ग्लोबल बाजार का ट्रेंड देखें तो Comex पर सोना 4,050 डॉलर पर आ गया, जबकि चांदी 59 डॉलर से नीचे लुढ़क गई । 

Also Read: फेड रिजर्व मिनट्स से पहले सोना ₹442 टूटा, चांदी ₹1,532 फिसली

निवेश का अच्छा मौका: एक्सपर्ट 

कमो​डिटी एक्सपर्ट अनुज गुप्ता कहते हैं कि अमेरिका-ईरान समझौता समाप्त होने की खबर और फेड रिजर्व की ओर से ब्याज दरों में बढ़ोतरी की संभावना फिर बढ़ गई है। ऐसे में सोने-चांदी में आगे और गिरावट देखने को मिल सकती है। ऐसे में निवेशकों के लिए मौका बनेगा लेकिन अभी जल्दबाजी में फैसला लेने की बजाय थोड़ा इंतजार और करना चाहिए।  

केडिया एडवाइजरी के निदेशक अजय केडिया ने कहा कि निवेशक सोने में करीब 1.40 लाख रुपये और चांदी में 2.15 से 2.20 लाख रुपये के आसपास चरणबद्ध तरीके से निवेश करना शुरू कर सकते हैं। हालांकि अमेरिकी फेड की ब्याज दरों के फैसलों और दुनिया में चल रहे भू-राजनीतिक तनाव के कारण आने वाले समय में सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है।

टाटा म्युचुअल फंड के मुताबिक, अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ब्याज दरों को लेकर दुविधा व डॉलर की मजबूती के कारण लंबी अवधि के निवेशकों के लिए सोने में धीरे-धीरे निवेश करने का अच्छा अवसर हो सकता है। चांदी में निवेशकों को मध्यम से लंबी अवधि के निवेश के लिए चरणबद्ध तरीके से निवेश करने की रणनीति अपनानी चाहिए।  

और गिरेंगे सोना-चांदी?

LKP सिक्योरिटीज में वाइस प्रेसिडेंट (कमोडिटी-करेंसी रिसर्च) जतीन त्रिवेदी ने कहा कि अगर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप समझौता समाप्त करने पर कायम रहे तो सोना घरेलू बाजार में 1.35 लाख रुपये और ग्लोबल मार्केट में 3,800 डॉलर तक लुढक सकता है, वहीं चांदी 2 लाख रुपये तक घरेलू बाजार में और ग्लोबल में 55 डॉलर तक गिर सकती है।

अनुज गुप्ता के मुताबिक घरेलू बाजार में सोने के भाव 1.40 लाख रुपये और ग्लोबल मार्केट में 4,000 डॉलर तक गिर सकते हैं। जबकि टाटा म्युचुअल फंड का अनुमान है कि सोने-चांदी की कीमतें दबाव के साथ सीमित दायरे में रह सकती हैं।

Advertisement
First Published - July 8, 2026 | 4:36 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement