facebookmetapixel
Advertisement
अमेरिकी हमलों के बाद ईरान ने बहरीन, कुवैत को निशाना बनाया; वार्ता रोकने की धमकीMTF में रिकॉर्ड उछाल: ₹1.33 लाख करोड़ पर पहुंचा निवेश, लीवरेज ट्रेडिंग का बढ़ा क्रेजGold-Silver Outlook: अगले सप्ताह सोने का भाव घटेगा या बढ़ेगा? कैसी रहेगी चाल बता रहे हैं एक्सपर्ट्सSIP Trend: 5 साल तक निवेश बनाए रख रहे भारतीय; अब शॉर्ट टर्म रिटर्न नहीं, वेल्थ क्रिएशन पर है पूरा फोकसभूकंप से दहल उठे वेनेजुएला की मदद के लिए आगे आया भारत, ‘ऑपरेशन अमिस्ताद’ के तहत भेजी राहत सामग्री1100% का मोटा डिविडेंड! डीजल इंजन बनाने वाली दिग्गज कंपनी ने लुटाया प्यार, रिकॉर्ड डेट इसी हफ्तेMarket Outlook: भू-राजनीतिक तनाव, आर्थिक आंकड़े और तेल की कीमतों से तय होगी शेयर बाजार की चालटाटा मोटर्स का बड़ा मास्टर प्लान: 2031 तक आएंगी 4 नई इलेक्ट्रिक कारें, 3 गुना फास्ट होगी चार्जिंगशेयर बाजार में रौनक: टॉप-10 में से 6 कंपनियों की मार्केट वैल्यू ₹88,678 करोड़ बढ़ी, ICICI बैंक सबसे आगेगर्मी ने बदला बाजार का मिजाज: महंगे AC की बिक्री घटी, पर कोल्ड ड्रिंक्स-आइसक्रीम की जमकर हुई खरीदारी

डांडिया हुआ 50 फीसदी महंगा

Advertisement
Last Updated- December 07, 2022 | 10:43 PM IST


देश में लगातार हो रहे बम धमाकों और आतंकी धमकियों का असर इस बार नवरात्र उत्सव के दौरान होने वाले गरबा और डांडिया नृत्य पर भी देखने को मिल रहा है। डांडिया आयोजकों ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम के साथसाथ अपने पंडालों में आने वाले भक्तों का बीमा भी कराया है, जिसके वजह से इस बार डांडिया नृत्य के शौकिनों को कुछ ज्यादा अपनी जेब ढीली करनी पड़ रही है। इस बार डांडिया के पास की कीमतों में 40 से 50 फीसदी की बढ़ोत्तरी की गई है।


पूरे मुंबई में करीबन 600 डांडिया समूह नवरात्र के दौरान गरबा और डांडिया नृत्य का आयोजन करते है। लेकिन बड़े नामों में सिर्फ 8-10 नाम आते हैं। इनमें सबसे पहले संकल्प ग्रुप का नाम आता है। भवंस कॉलेज में होने वाले इस उत्सव में डांडिया क्वीन के नाम से लोकप्रिय फाल्गुनी पाठक एक बार फिर से अपना जलवा बिखेरेगी। हर दिन लगभग 20,000 लोग यहां आते हैं। संकल्प डांडिया के आयोजक देवेन्द्र जोशी कहते हैं कि इस साल सुरक्षा का खास ध्यान रखे जाने की वजह से खर्च में बढ़ोत्तरी हुई। प्रवेश शुल्क 50 फीसदी बढ़ा दिया गया है। 9 दिन के सीजन पास की कीमत 2,000 रुपये की जगह 3,000 रुपये कर दी गई है, वहीं एक दिन के पास के लिए 400 रुपये खर्च करने होंगे, जबकि पिछले साल यह रकम 100 रुपये थी। जोशी बताते हैं कि सुरक्षा के मद्देनजर पुरे पंडाल में 20 सीसीटीवी कैमरे और मेटल डीटेक्टर लगाएं गए हैं। आने वाले लोगों का बीमा भी कराया गया है। 10 दिनों के लिए 2.5 करोड़ रुपये का बीमा संकल्प समूह ने ओरिएंटल इंशोरेंस कंपनी से कराया है, जिसका प्रीमियम 83,000 रुपये का है।


घाटकोपर केसोमैय्या ग्राउंड में आयोजित डांडिया में पियापिया फेम गायिका प्रिति और पिंकी अपनी प्रस्तुती देंगी। 10 दिन के लिए प्रवेश पास 1000 रुपये और एक दिन के लिए 200 रुपये में उपलब्ध है।

Advertisement
First Published - October 2, 2008 | 8:09 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement