facebookmetapixel
Advertisement
फर्जी कॉपीराइट दावों पर दिल्ली हाईकोर्ट ने मेटा से मांगा जवाबएयर इंडिया पायलट का मारिजुआना टेस्ट पॉजिटिव, पहली बार लाइसेंस रद्द नहीं होगात्योहारों से पहले रोजगार के मौके बढ़ेंगे, कंपनियां 15-20% ज्यादा अस्थायी कर्मचारी रखेंगीएआई से बदल रहा काम का तरीका, जीसीसी के 46% कर्मचारियों को नई स्किल्स की जरूरतकमोडिटी डेरिवेटिव में पोजीशन लिमिट और मार्जिन ढांचा आसान करेगा सेबीक्लोजिंग एक्शन सेशन में म्युचुअल फंड्स की कम भागीदारी, सेबी ने बुलाई बैठकभारत ने पहली बार रूस को भेजा पेट्रोल, 3.5 लाख बैरल की पहली खेप पहुंचीयूरिया और डीएपी की बिक्री घटी, जुलाई में उर्वरकों की उपलब्धता में हुई बड़ी बढ़ोतरीचंद्रशेखरन का टाटा संस छोड़ने का ऐलान, छह महीने के गतिरोध से निकला रास्ताUPI की लागत घटाने के लिए सरकार के सामने दो विकल्प, बड़े लेन-देन पर MDR की तैयारी

भाजपा से जाने का सिलसिला जारी, एक और मंत्री ने छोड़ा

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 10:07 PM IST

विधानसभा चुनावों के करीब आते ही उत्तर प्रदेश में पालाबदल का खेल और भी तेज हो गया है। बीते दो दिनों में दो मंत्रियों के इस्तीफों के बाद गुरुवार को एक और मंत्री ने सरकार और पार्टी छोड़ दी है। गुरुवार को सहारनपुर की नकुड़ सीट से विधायक और योगी सरकार में मंत्री धर्म सिंह सैनी ने इस्तीफा दे दिया। यह तीन दिन में तीसरे मंत्री का इस्तीफा है। इससे पहले कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य और दारा सिंह चौहान इस्तीफा दे चुके हैं। गुरुवार को ही विधायक विनय शाक्य ने भी पार्टी से इस्तीफा दे दिया। शाक्य औरैया जिले की बिधूना सीट से 2017 में भाजपा के टिकट पर चुने गए थे। गुरुवार को फिरोजाबाद जिले की शिकोहाबाद सीट से विधायक मुकेश वर्मा ने भी पार्टी छोड़ दी। मुकेश वर्मा की ही तरह विनय शाक्य को भी स्वामी प्रसाद मौर्य का बेहद करीबी माना जाता है।
लखीमपुर खीरी जिले के भाजपा विधायक बाला प्रसाद अवस्थी ने समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव में आस्था जता दी है। अपने बयान में अवस्थी ने कहा कि पूरे प्रदेश में ब्राह्मण असहज है और अखिलेश की ओर उम्मीदों से देख रहा है। इससे पहले ब्राह्मणों के साथ हो रहे अन्याय का मामला उठाकर राधाकृष्ण शर्मा भी भाजपा से सपा में जा चुके हैं। अभी तक जिन विधायकों ने भाजपा छोड़ी है उनमें भगवती सागर, स्वामी प्रसाद मौर्य, दारा सिंह चौहान, विनय शाक्य, रोशनलाल वर्मा, अवतार सिंह भड़ाना, ब्रजेश प्रजापति, मुकेश वर्मा, राकेश राठौर, जय चौबे, माधुरी वर्मा, राधाकृष्ण शर्मा, बाला प्रसाद अवस्थी और धर्म सिंह सैनी शामिल हैं। सपा नेताओं का कहना है कि आने वाले दिनों में कुछ और विधायक भाजपा छोड़ सकते हैं।
भाजपा ने उप्र की 172 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम तय किए
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने गुरुवार को उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के मद्देनजर 172 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम तय कर लिए। भाजपा नेताओं के मुताबिक पार्टी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को चुनाव मैदान में उतार सकती है।
पार्टी ने जिन 172 सीटों पर उम्मीदवारों के नामों को अंतिम रूप दिया है, उनमें से अधिकांश पर पहले और दूसरे चरण में मतदान होना है। उत्तर प्रदेश में सात चरणों में चुनाव होगा और इसकी शुरुआत 10 फरवरी को राज्य के पश्चिमी हिस्से के 11 जिलों की 58 सीटों पर मतदान के साथ होगी। दूसरे चरण में 14 फरवरी को राज्य की 55 सीटों पर मतदान होगा। पार्टी प्रदेश भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा को भी चुनाव लड़ाने पर विचार कर रही है।
बैठक के बाद मौर्य ने कहा कि केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में 172 सीटों पर विचार विमर्श हुआ। उन्होंने दावा किया कि इस बार के विधानसभा चुनाव में भाजपा 2017 से भी बड़ी जीत दर्ज करेगी।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री व उत्तर प्रदेश के प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह सहित केंद्रीय चुनाव समिति के अन्य सदस्यों ने पार्टी मुख्यालय में बैठक में हिस्सा लिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी डिजिटल माध्यम से इस बैठक से जुड़े। ज्ञात हो कि नड्डा, राजनाथ और गडकरी पिछले दिनों कोरोनावायरस से संक्रमित हो गए थे।     भाषा

Advertisement
First Published - January 13, 2022 | 11:02 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement