facebookmetapixel
Advertisement
MSCI India Rejig: Adani Energy, Groww और Lenskart की बड़ी एंट्री, इन 19 शेयरों को इंडेक्स से बाहर किया गयाटाटा ग्रुप शेयर टूटे, ₹44000 करोड़ स्वाहा, TCS को सबसे ज्यादा नुकसानकमजोर बाजार में PSU डिफेंस स्टॉक खरीदने का मौका, ब्रोकरेज भी बुलिश, दिया 20% अपसाइड का टारगेटकच्चा तेल 1.6% तक टूटा, मांग में सुस्ती का दिखा असर; आगे और सस्ता होगा क्रूड?MCX पर सोना ₹170 टूटा, चांदी ₹1010 लुढ़की; तेज शुरुआत के बाद फिसले भावगूगल Pixel 11 सीरीज लॉन्च, 120x जूम, टेंसर G6 और जैमिनी AI से लैस; भारत में क्या होगी कीमत?Paytm शेयर में 20% गिरावट के बाद अब SEBI का नोटिस, CEO-CFO से मांगा जवाब; जानें क्या है मामलाStock Market Update: बाजार में गिरावट! Sensex 200 अंक फिसला, Nifty 24,349 के पास; Lenskart Solutions ने छुआ 52-हफ्तों का उच्चतम स्तरStocks To Watch Today: UltraTech में ₹1,909 करोड़ का ब्लॉक डील! Jio Financial समेत इन शेयरों पर रहेगी बाजार की नजरफर्जी कॉपीराइट दावों पर दिल्ली हाईकोर्ट ने मेटा से मांगा जवाब

मणिपुर में अपने दम पर सरकार बनाएगी भाजपा

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 8:49 PM IST

भाजपा की आसान जीत से एन बीरेन सिंह प्रसन्न हैं। वह न केवल अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के उम्मीदवार पी शरतचंद्र सिंह को अपने निर्वाचन क्षेत्र हिंगांग में 18,000 से अधिक मतों के अंतर से हराने में सफल रहे बल्कि सरकार बनाने के लिए भी तैयार हैं। उम्मीद है कि अपने दम पर सरकार बनेगी। भाजपा अपने बलबूते पर 31 सीटों के जादुई आंकड़े तक पहुंच गई है, जिससे नगा पीपुल्स फं्रट (एनपीएफ) या नैशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) से समर्थन की जरूरत खत्म हो गई है। कॉनराड संगमा के नेतृत्व वाली एनपीपी को उम्मीद थी कि अगर चुनाव से निर्णायक फैसला नहीं हुआ, तो उसे कुछ फायदा मिल जाएगा। मणिपुर की भाजपा प्रदेश अध्यक्ष शारदा देवी ने कहा ‘हम बहुत खुश हैं, हम जादुई आंकड़े तक पहुंच जाएंगे, हमने कांग्रेस अध्यक्ष लोकेन सिंह को हराया है, हमने एनपीपी के उप मुख्यमंत्री जॉयकुमार को हराया है, हम बहुत खुश हैं।’

Advertisement
First Published - March 10, 2022 | 11:04 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement