facebookmetapixel
Advertisement
सीमेंट कंपनियों की बिक्री में 7-8% उछाल, बढ़ती लागत ने मुनाफे पर डाला दबावमॉनसून सत्र में महज चार दिन शेष, शाह के बयान से पीछे हटने को तैयार नहीं विपक्षप्रधानमंत्री मोदी ने खिलाड़ियों को दी बधाई, ‘भारत छोड़ो आंदोलन’ को किया याद; हर घर तिरंगा की अपीलISRO 6 साल में भेजेगा 300 उपग्रह! 2035 तक अपना स्पेस स्टेशन बनाने का लक्ष्यरिटर्न में पिछड़कर भी रहे एसआईपी की पसंद निवेश के लिए कितने सही हैं लार्ज कैप फंड?FPI की खरीदारी वाले शेयरों ने दिया बेहतर रिटर्न, फिर भी हिस्सेदारी 14 साल के निचले स्तर परमदरसन इंटरनैशनल में 9% उछाल, मजबूत नतीजों और नए कारोबार से बढ़ी ग्रोथ की उम्मीदNSE-BSE के दबदबे में क्षेत्रीय एक्सचेंजों का सफर, क्या लौटेगा कलकत्ता स्टॉक एक्सचेंज?हीरो मोटोकॉर्प की रफ्तार बरकरार, मजबूत वॉल्यूम और प्रीमियम मिक्स से बढ़ी उम्मीदउदारीकरण के 35 साल: ‘सनसेट इंडस्ट्री’ जिसने आर्थिक सुधारों के बाद लिख दी विकास की नई इबारत

उत्तर प्रदेश : कपड़ा क्षेत्र में हो रहा बड़ा निवेश

Advertisement
Last Updated- December 12, 2022 | 3:23 AM IST

उत्तर प्रदेश में लंबे अरसे के बाद कपड़ा क्षेत्र में बड़े पैमाने पर निवेश हो रहा है। प्रदेश में बीते चार सालों में 66 नई कपड़ा इकाइयों के लिए 8,715.16 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव मिले हैं। इन इकाइयों में 5.25 लाख लोगों को रोजगार मिलेगा।
राज्य सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि सरकार के प्रयासों से अब तक 66 में से 12 कपड़ा फैक्ट्री राज्य में लग गई हैं और 18 फैक्ट्रियों के निर्माण का कार्य चल रहा है। इस साल इन 18 फैक्ट्रियों में भी उत्पादन शुरू किए जाने का लक्ष्य है, जबकि 17 फैक्ट्रियों की स्थापना के लिए इस वर्ष निर्माण कार्य शुरू होने की उ मीद है। अगले साल से इन 17 फैक्ट्रियों में भी उत्पादन शुरू होने का दावा किया जा रहा है। प्रवक्ता के मुताबिक देश और विदेश के बड़े बड़े नामी उद्योगपति कपड़ा क्षेत्र के साथ ही बुनियादी ढांचा, खाद्य प्रसंस्करण,  इलेक्ट्रॉनिक विनिर्माण, रियल एस्टेट, ऊर्जा तथा विनिर्माण क्षेत्र में प्रदेश में निवेश कर रहें हैं। कपड़ा क्षेत्र निवेशकों के लिए सबसे पसंदीदा क्षेत्र बनकर उभरा है।
प्रदेश के कपड़ा विभाग के अधिकारियों के मुताबिक बीते चार वर्षों में इस क्षेत्र में 66 कंपनियों ने 8,715.16 करोड़ रुपये का निवेश करने की पहल की है। इनमें से 12 कपड़ा फैक्ट्रियों में उत्पादन शुरू हो गया है, इन फैक्ट्रियों के निर्माण में 645 करोड़ रुपये का निवेश हुआ है और 2,870 लोगों को रोजगार मिला है। इन फैक्ट्रियों की स्थापना से कानपुर कपड़े के बड़े केंद्र के रूप में उभर रहा है। कानपुर प्लास्टिपैक लिमिटेड ने कानपुर देहात में 200 करोड़ रुपये, आरपी पॉली पैक्स ने पाली बैग के उत्पादन के लिए रनिया में 150 करोड़ रुपये, जीएलकेके इंडस्ट्री ने रूमा कानपुर में फैब्रिक उत्पादन के लिए 25 करोड़ रुपये का निवेश किया है। इसी प्रकार सृष्टि इंडस्ट्री ने कानपुर देहात में निटिंग फैक्ट्री लगाई है। गैजेस अपैरल ने गारमेंट तथा अनिलिखा फैब्रिक ने होजरी क्लाथ फैक्टी कानपुर में लगाई है। कानपुर के अलावा राजलक्ष्मी काटन मिल्स ने 50 करोड़ रुपये का निवेश कर नोएडा में सिलेसिलाए वस्त्रों और कल्याणी इनरवियर ने गाजियाबाद में इनर गारमेंट की फैक्ट्री लगाई है। टीटी लिमिटेड ने 50 करोड़ रुपये का निवेश कर अमरोहा में गारमेंट और सनविन टेक्सटाइल ने बदायूं में लेस फैब्रिक्स की फैक्टी लगाई है। शुद्ध प्लस हैजीन प्रोडक्ट ने 80 करोड़ रुपये का निवेश कर गोरखपुर में सैनेटरी नैपकिन की फैक्टी लगाई है। इस फैक्ट्री में 500 लोगों को रोजगार मिला है।
इसके अलावा जिंदल हैंडटेक्स गाजियाबाद में, गौरव इंटरनेशनल नोएडा में, वीवासिटी होम नोएडा में, युवी गारमेंट गाजियाबाद में राकेश इंटरनेशनल गाजियाबाद में, शिवापाली प्लास्ट जौनपुर में तयाल होजरी मिल्स कानपुर में तथा जय नारायण फैबटेक मेरठ में टेक्सटाइल फैक्ट्री लगा रही है। इस वर्ष के अंत तक इन फैक्ट्रियों का निर्माण कार्य पूरा होकर उत्पादन शुरू जाएगा। इसके अलावा कपड़ा फैक्ट्री लगाने से संबंधित 28 निवेश प्रस्ताव ऐसे हैं जिनके निवेशकों ने फैक्ट्री लगाने को लेकर अभी जमीन लेने के लिए आवेदन नहीं किया है, ऐसे निवेशकों से विभाग से अधिकारी संपर्क में हैं। अधिकारियों का कहना है कि जल्दी ही यह निवेशक भी अपनी फैक्ट्री लगाने के लिए जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया को अंतिम रुप दे देंगे।

Advertisement
First Published - June 23, 2021 | 11:18 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement