facebookmetapixel
Advertisement
Dividend Stocks: निवेशकों की बल्ले-बल्ले! अगले हफ्ते 98 कंपनियां बांटेगी डिविडेंड, ₹270 तक पाने का मौकाRBI की स्वैप स्कीम से बैंकों ने जुटाए 41 अरब डॉलर के विदेशी फंड, 2 महीने में टूटा 2013 का रिकॉर्ड1991 के सुधारों ने बदली ऑटो सेक्टर की तस्वीर: कैसे मुट्ठी भर कंपनियों से दुनिया का बड़ा हब बना भारत‘यूरिया के दाम स्थिर, DAP पर नजर जरूरी’, FAI अध्यक्ष एस. शंकरसुब्रमण्यन ने बताया फर्टिलाइजर सेक्टर का हालटाटा स्टील का दावा: दूसरी तिमाही में और सुधरेगा प्रदर्शन, एमडी टी. वी. नरेंद्रन ने बताया पूरा प्लान‘भटके हुए बच्चे हैं, सजा नहीं सुधार चाहिए’, जंतर-मंतर पर अभद्र टिप्पणी करने वालों को PM मोदी ने किया माफकमर्शियल LPG सिलेंडर ₹200 से ज्यादा सस्ता, दिल्ली-कोलकाता में घटे दाम; होटल-रेस्तरां को बड़ी राहतब्लूमबर्ग ग्लोबल एग्रीगेट इंडेक्स में भारत के सरकारी बॉन्ड की एंट्री फिर टली, निवेशकों की बढ़ी चिंतागिफ्ट सिटी में ग्लोबल शेयरों की ट्रेडिंग हुई दोगुनी, पहली तिमाही में ₹1.93 अरब डॉलर पहुंचा ट्रेडभारत का R&D खर्च बढ़ा, लेकिन GDP के मुकाबले हिस्सेदारी सिर्फ 0.84%; चीन और ब्राजील से पीछे

बिजली संयंत्रों के लिए बोली की आखिरी तारीख बढ़ी

Advertisement
Last Updated- December 08, 2022 | 7:41 AM IST

बोलीदाताओं की बेरुखी को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने इलाहाबाद जिले में प्रस्तावित बिजली संयंत्रों के लिए वित्तीय बोली दाखिल करने की अंतिम तारीख को बढ़ाकर 15 दिसंबर कर दिया है।


राज्य सरकार इलाहाबाद के बारा और करछना में अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी पर आधारित बिजली संयंत्रों की स्थापना करना चाहती है। इन संयंत्रों की उत्पादन क्षमता क्रमश: 1,980 मेगावाट और 1,320 मेगावाट है। दोनों ही परियोजनाओं में पहले ही एक साल की देरी हो चुकी है।

परियोजना के लिए एनटीपीसी, इंडियाबुल्स, जेपी पॉवर वेंचर्स, लैंको कोंडापल्ली, जीवीके, एलएंडटी, अदानी पॉवर, रिलायंस और आइसोलक्स ने आरएफक्यू दाखिल किया था। आरएफक्यू को एक सितंबर को खोला गया।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि अभी तक एक भी कंपनी ने टैरिफ आधारित वित्तीय बोली दाखिल नहीं की है। इस बीच करछना के लिए वित्तीय बोलियों पर अभी तक कोई भी फैसला नहीं कर सकी है, जबकि इस परियोजना के लिए जेपी सबसे कम बोलीदाता के तौर पर सामने आई है।

जेपी ने 2.97 रुपये प्रति यूनिट की दर से सबसे कम बोली दाखिल की थी। यह बोली इससे पहले लैंकों और रिलायंस द्वारा दाखिल बोली से करीब 37 पैसे अधिक है।

Advertisement
First Published - December 5, 2008 | 8:59 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement