facebookmetapixel
Advertisement
सीमेंट कंपनियों की बिक्री में 7-8% उछाल, बढ़ती लागत ने मुनाफे पर डाला दबावमॉनसून सत्र में महज चार दिन शेष, शाह के बयान से पीछे हटने को तैयार नहीं विपक्षप्रधानमंत्री मोदी ने खिलाड़ियों को दी बधाई, ‘भारत छोड़ो आंदोलन’ को किया याद; हर घर तिरंगा की अपीलISRO 6 साल में भेजेगा 300 उपग्रह! 2035 तक अपना स्पेस स्टेशन बनाने का लक्ष्यरिटर्न में पिछड़कर भी रहे एसआईपी की पसंद निवेश के लिए कितने सही हैं लार्ज कैप फंड?FPI की खरीदारी वाले शेयरों ने दिया बेहतर रिटर्न, फिर भी हिस्सेदारी 14 साल के निचले स्तर परमदरसन इंटरनैशनल में 9% उछाल, मजबूत नतीजों और नए कारोबार से बढ़ी ग्रोथ की उम्मीदNSE-BSE के दबदबे में क्षेत्रीय एक्सचेंजों का सफर, क्या लौटेगा कलकत्ता स्टॉक एक्सचेंज?हीरो मोटोकॉर्प की रफ्तार बरकरार, मजबूत वॉल्यूम और प्रीमियम मिक्स से बढ़ी उम्मीदउदारीकरण के 35 साल: ‘सनसेट इंडस्ट्री’ जिसने आर्थिक सुधारों के बाद लिख दी विकास की नई इबारत

भोपाल होगा अनलॉक, गुरुवार से खुलेंगे सभी बाजार

Advertisement
Last Updated- December 12, 2022 | 3:55 AM IST

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में गुरुवार 10 जून से सभी बाजार खोलने की घोषणा की गई है। भोपाल के प्रभारी मंत्री विश्वास सारंग ने जिला प्रशासन और व्यापार संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ चर्चा के बाद घोषणा की है कि दुकानें खोलने के लिए दुकानदारों का टीकाकरण जरूरी है। शुरुआती कुछ दिनों में सभी दुकानदारों को टीके लगवाने होंगे तभी वे आगे दुकानें खोल सकेंगे। बुधवार को बाजार खुलेंगे लेकिन उस दिन खरीदारी के बजाय टीकाकरण पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा। इसके लिए टीका लगाओ, दुकान खुलवाओ का नारा भी दिया गया है।
यदि किसी बाजार में एक सप्ताह में कोरोना संक्रमण के 70 से अधिक मामले मिलते हैं, तो उसे कंटेनमेंट जोन घोषित कर बंद कर दिया जाएगा। शनिवार का लॉकडाउन भी समाप्त कर दिया गया है। अब केवल रविवार को लॉकडाउन और शेष दिन रात 8 बजे से सुबह 6 बजे तक नाइट कर्फ्यू लागू रहेगा। उल्लेखनीय है कि व्यापार संगठन 1 जून को अनलॉक प्रक्रिया शुरू होने के बाद से ही दुकान खोलने की छूट देने की मांग कर रहे थे।

Advertisement
First Published - June 7, 2021 | 11:51 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement