Skip to content
  सोमवार 6 फ़रवरी 2023
Trending
February 6, 2023अमेरिका ने मार गिराया ‘जासूसी गुब्बारा’ ! तिलमिलाया उठा चीनFebruary 6, 2023वासन आई केयर के लिए एएसजी हॉस्पिटल की समाधान योजना मंजूरFebruary 6, 2023टेस्टिंग के लिए आने वाली कारों पर इम्पोर्ट ड्यूटी खत्मFebruary 6, 2023देरी से लिया गया निर्णयFebruary 6, 2023EV खरीदने के मामले में महाराष्ट्र सबसे आगे, कर्नाटक दूसरे नंबर परFebruary 6, 202325 आधार अंक और बढ़ेगी रीपो रेट!February 6, 2023चीन के बेटिंग और लोन देने वाले 230 ऐप पर लगेगा प्रतिबंधFebruary 6, 2023अस्पतालों को भेजी गई ‘इंट्रानेजल’ टीके की तीन लाख खुराकFebruary 6, 2023Adani vs Hindenburg: JPC से जांच पर विपक्ष का जोरFebruary 6, 2023यशराज फिल्म्स, धर्मा प्रोडक्शन पर कोविड बेअसर
बिज़नेस स्टैंडर्ड
  • होम
  • बजट 2023
  • अर्थव्यवस्था
  • बाजार
    • शेयर बाजार
    • म्युचुअल फंड
    • आईपीओ
    • समाचार
  • कंपनियां
    • स्टार्ट-अप
    • रियल एस्टेट
    • टेलीकॉम
    • तेल-गैस
    • एफएमसीजी
    • उद्योग
    • समाचार
  • पॉलिटिक्स
  • लेख
    • संपादकीय
  • आपका पैसा
  • भारत
    • उत्तर प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़
    • बिहार व झारखण्ड
    • राजस्थान
    • अन्य
  • मल्टीमीडिया
    • वीडियो
  • टेक-ऑटो
  • विविध
    • मनोरंजन
    • ट्रैवल-टूरिज्म
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • विशेष
    • आज का अखबार
    • ताजा खबरें
    • अंतरराष्ट्रीय
    • वित्त-बीमा
      • फिनटेक
      • बीमा
      • बैंक
      • बॉन्ड
      • समाचार
    • कमोडिटी
    • खेल
    • BS E-Paper
बिज़नेस स्टैंडर्ड
बिज़नेस स्टैंडर्ड
  • होम
  • अर्थव्यवस्था
  • बजट 2023
  • बाजार
    • शेयर बाजार
    • म्युचुअल फंड
    • आईपीओ
    • समाचार
  • कंपनियां
    • स्टार्ट-अप
    • रियल एस्टेट
    • टेलीकॉम
    • तेल-गैस
    • एफएमसीजी
    • उद्योग
    • समाचार
  • पॉलिटिक्स
  • लेख
    • संपादकीय
  • आपका पैसा
  • भारत
    • उत्तर प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़
    • बिहार व झारखण्ड
    • राजस्थान
    • अन्य
  • मल्टीमीडिया
    • वीडियो
  • टेक-ऑटो
  • विशेष
  • विविध
    • मनोरंजन
    • ट्रैवल-टूरिज्म
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • अन्य
  • आज का अखबार
  • ताजा खबरें
  • खेल
  • वित्त-बीमा
    • बैंक
    • बीमा
    • फिनटेक
    • बॉन्ड
  • BS E-Paper
बिज़नेस स्टैंडर्ड
  अन्य समाचार  चीनी अतिक्रमण प्रयास का सेना ने दृढ़ता से जवाब दिया : राजनाथ
अन्य समाचार

चीनी अतिक्रमण प्रयास का सेना ने दृढ़ता से जवाब दिया : राजनाथ

भाषा भाषा —December 13, 2022 10:05 AM IST0
FacebookTwitterLinkedInWhatsAppEmail
चीनी अतिक्रमण प्रयास का सेना ने दृढ़ता से जवाब दिया : राजनाथ
PTI / नयी दिल्ली  December 13, 2022

13 दिसंबर (भाषा) रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को संसद को बताया कि चीन के सैनिकों ने नौ दिसंबर को तवांग सेक्टर में यांग्त्से क्षेत्र में यथास्थिति बदलने का एकतरफा प्रयास किया जिसका भारत के जवानों ने दृढ़ता से जवाब दिया और उन्हें लौटने के लिए मजबूर किया।

रक्षा मंत्री ने बताया कि इस झड़प में किसी भी सैनिक की मृत्यु नहीं हुई है और न ही कोई गंभीर रूप से घायल हुआ है। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे को चीनी पक्ष के साथ कूटनीतिक स्तर पर भी उठाया गया है और इस तरह की कार्रवाई के लिये मना किया गया है।

अरुणाचल प्रदेश के तवांग सेक्टर में भारत और चीन के सैनिकों के बीच झड़प के मुद्दे पर पहले लोकसभा एवं बाद में राज्यसभा में दिये बयान में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने यह बात कही।

राज्यसभा में कांग्रेस एवं विपक्ष के कई सदस्य रक्षा मंत्री के बयान के बाद स्पष्टीकरण की मांग कर रहे थे। लेकिन आसन से अनुमति नहीं मिलने के बाद उन्होंने सदन से वाकआउट किया। इसी बात को लेकर लोकसभा में भी कुछ विपक्षी दलों के सदस्यों ने सदन से बर्हिगमन किया।

सिंह ने अपने बयान में कहा, ‘‘ नौ दिसंबर 2022 को चीनी सैनिकों ने तवांग सेक्टर के यांग्त्से क्षेत्र में वास्तवित नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर अतिक्रमण कर यथास्थिति को एकतरफा तरीके से बदलने का प्रयास किया। चीन के इस प्रयास का हमारी सेना ने दृढ़ता के साथ सामना किया।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ इस झड़प में हाथापाई हुईI भारतीय सेना ने बहादुरी से चीनी सैनिकों को हमारे क्षेत्र में अतिक्रमण करने से रोका और उन्हें उनकी चौकी पर वापस जाने के लिए मजबूर कर दिया।’’

सिंह ने कहा कि इस झड़प में दोनों ओर के कुछ सैनिकों को चोट आईं।

उन्होंने कहा, ‘‘ मैं इस सदन को यह बताना चाहता हूँ, कि हमारे किसी भी सैनिक की मृत्यु नहीं हुई है, और न ही कोई गंभीर रूप से घायल हुआ है।’’

रक्षा मंत्री ने कहा कि भारतीय सैन्य कमांडरों के समय पर हस्तक्षेप करने के कारण चीनी सैनिक अपने स्थान पर वापस चले गए।

उन्होंने कहा कि इस घटना के पश्चात क्षेत्र के स्थानीय कमांडर ने 11 दिसम्बर 2022 को अपने चीनी समकक्ष के साथ स्थापित व्यवस्था के तहत एक फ्लैग मीटिंग की और इस घटना पर चर्चा की।

सिंह ने कहा कि चीनी पक्ष को इस तरह की कार्रवाई के लिये मना किया गया है और सीमा पर शांति बनाये रखने के लिये कहा गया है।

रक्षा मंत्री ने कहा, ‘‘ इस मुद्दे को चीनी पक्ष के साथ कूटनीतिक स्तर पर भी उठाया गया है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ मैं इस सदन को आश्वस्त करना चाहता हूँ कि हमारी सेनाएँ हमारी भौमिक (सीमाओं की) अखंडता को सुरक्षित रखने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं, और इसके खिलाफ किसी भी प्रयास को रोकने के लिए सदैव तत्पर हैंI’’

सिंह ने कहा, ‘‘ मुझे विश्वास है, कि यह सदन हमारी सेनाओं की वीरता और साहस को एक स्वर से समर्थन देगा।’’

रक्षा मंत्री सिंह ने कहा, ‘‘मैं आश्वस्त हूं कि यह संसद बिना किसी संशय के भारतीय सेना की क्षमता, शौर्य, पराक्रम और प्रतिबद्धता का भी अभिनंदन करेगी।’’

रक्षा मंत्री के बयान के बाद दोनों सदनों में विपक्षी सदस्य स्पष्टीकरण की मांग कर रहे थे।

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने हालांकि स्पष्टीकरण की अनुमति नहीं दी। उन्होंने कहा कि सदन को सेना की वीरता पर एक स्वर से बोलना चाहिए। इसके बाद कुछ विपक्षी दलों ने सदन से वाकआउट भी किया।

उधर, राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश ने कहा, ‘‘हमारी सेनाएं पूरी मुस्तैदी एवं ताकत के साथ सीमा पर तैनात हैं और उनके शौर्य एवं वीरता पर पूरे सदन को, हम सभी को भरोसा है।’’ उन्होंने कहा कि यह एक संवेदनशील विषय है और रक्षा मंत्री ने अपने बयान में बताया कि सरकार इस विषय को पूरी गंभीरता से ले रही है और आवश्यक कदम उठा रही है।

रक्षा मंत्री के बयान पर विपक्ष के कई सदस्यों द्वारा स्पष्टीकरण की मांग के संबंध में उपसभापति ने कहा कि अतीत के कई उदाहरण है जब संवेदनशील विषय को देखते हुए स्पष्टीकरण नहीं पूछे गए थे।

हालांकि लेकिन विपक्षी सदस्य उनकी बात से सहमत नहीं हुए और इस पर स्पष्टीकरण पूछे जाने की मांग करते रहे। विपक्ष के कई सदस्य आसन के समीप आकर नारेबाजी भी कर रहे थे।

सदन में हंगामे के बीच ही उपसभापति ने प्रश्नकाल को आगे बढ़ाया। इसी दौरान कांग्रेस एवं विपक्ष के कई सदस्यों ने सदन से वाकआउट किया।

भाषा

ब्रजेन्द्र अविनाश माधव

NATIONAL
FacebookTwitterLinkedInWhatsAppEmail

संबंधित पोस्ट

  • संबंधित पोस्ट
  • More from author
अन्य समाचार

World Cancer Day: विशेषज्ञों ने कैंसर के किफायती उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य क्षेत्र को सशक्त बनाने पर दिया जोर

February 4, 2023 12:54 PM IST0
अन्य

देशभर में पिछले 24 घंटे में Covid-19 संक्रमण के 128 नए मामले सामने आए

February 4, 2023 12:04 PM IST0
अन्य

गुजरात के अमरेली में लगे भूकंप के झटके, 3.2 रही तीव्रता

February 4, 2023 10:47 AM IST0
अन्य

दिल्ली: IB निदेशक के आवास पर CRPF के ASI ने की आत्महत्या

February 4, 2023 10:37 AM IST0
अंतरराष्ट्रीय

Russian Crude Oil: रूस से डीजल खरीदने पर यूरोपीय देशों ने रोक लगाई

February 5, 2023 8:14 PM IST0
अंतरराष्ट्रीय

चीन से कुछ अहम कच्चे माल के आयात पर निर्भरता कम करने की जरूरत: NITI Aayog

February 5, 2023 5:04 PM IST0
आपका पैसा

कर्मचारियों, पेंशनभोगियों के महंगाई भत्ते को चार प्रतिशत बढ़ाकर 42 प्रतिशत कर सकती है सरकार

February 5, 2023 2:20 PM IST0
अंतरराष्ट्रीय

पाकिस्तान ने विकिपीडिया को किया ‘ब्लॉक’

February 4, 2023 2:24 PM IST0
अन्य समाचार

World Cancer Day: विशेषज्ञों ने कैंसर के किफायती उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य क्षेत्र को सशक्त बनाने पर दिया जोर

February 4, 2023 12:54 PM IST0
अन्य

देशभर में पिछले 24 घंटे में Covid-19 संक्रमण के 128 नए मामले सामने आए

February 4, 2023 12:04 PM IST0

Trending Topics


  • Gold Prices Today
  • Stock Market Update
  • Adani Enterprises Share Price
  • Rupee vs Dollar
  • Stocks To Watch
  • Adani FPO
  • New Income Tax Regime
  • Online Gaming | Budget 2023
  • Union Budget 2023

सबकी नजर


अमेरिका ने मार गिराया 'जासूसी गुब्बारा' ! तिलमिलाया उठा चीन

February 6, 2023 12:28 AM IST

वासन आई केयर के लिए एएसजी हॉस्पिटल की समाधान योजना मंजूर

February 6, 2023 12:14 AM IST

टेस्टिंग के लिए आने वाली कारों पर इम्पोर्ट ड्यूटी खत्म

February 6, 2023 12:13 AM IST

देरी से लिया गया निर्णय

February 6, 2023 12:12 AM IST

EV खरीदने के मामले में महाराष्ट्र सबसे आगे, कर्नाटक दूसरे नंबर पर

February 6, 2023 12:12 AM IST

Latest News


  • अमेरिका ने मार गिराया ‘जासूसी गुब्बारा’ ! तिलमिलाया उठा चीन
    by भाषा
    February 6, 2023
  • वासन आई केयर के लिए एएसजी हॉस्पिटल की समाधान योजना मंजूर
    by शाइन जेकब
    February 6, 2023
  • टेस्टिंग के लिए आने वाली कारों पर इम्पोर्ट ड्यूटी खत्म
    by नितिन कुमार
    February 6, 2023
  • देरी से लिया गया निर्णय
    by बीएस संपादकीय
    February 6, 2023
  • EV खरीदने के मामले में महाराष्ट्र सबसे आगे, कर्नाटक दूसरे नंबर पर
    by सुरजीत दास गुप्ता
    February 6, 2023
  • चार्ट
  • आज का बाजार
60841.88 
IndicesLastChange Chg(%)
सेंसेक्स60842
9101.52%
निफ्टी60842
9100%
सीएनएक्स 50014962
1230.83%
रुपया-डॉलर81.91
--
सोना(रु./10ग्रा.)51317.00
0.00-
चांदी (रु./किग्रा.)66740.00
0.00-

  • BSE
  • NSE
CompanyLast (Rs)Gain %
Mahindra Life.379.208.31
Adani Ports498.857.98
AAVAS Financiers1996.757.33
Titan Company2463.206.87
Bank of Baroda163.656.20
Rajesh Exports946.906.15
आगे पढ़े  
CompanyLast (Rs)Gain %
Mahindra Life.380.058.80
Adani Ports498.857.87
AAVAS Financiers1998.657.37
Titan Company2463.106.72
Bank of Baroda163.606.20
Ambuja Cements373.605.97
आगे पढ़े  

# TRENDING

Gold Prices TodayStock Market UpdateAdani Enterprises Share PriceRupee vs DollarStocks To WatchAdani FPONew Income Tax RegimeOnline Gaming | Budget 2023Union Budget 2023
© Copyright 2023, All Rights Reserved
  • About Us
  • Authors
  • Partner with us
  • Jobs@BS
  • Advertise With Us
  • Terms & Conditions
  • Contact Us