facebookmetapixel
Advertisement
MSCI India Rejig: Adani Energy, Groww और Lenskart की बड़ी एंट्री, इन 19 शेयरों को इंडेक्स से बाहर किया गयाटाटा ग्रुप शेयर टूटे, ₹44000 करोड़ स्वाहा, TCS को सबसे ज्यादा नुकसानकमजोर बाजार में PSU डिफेंस स्टॉक खरीदने का मौका, ब्रोकरेज भी बुलिश, दिया 20% अपसाइड का टारगेटकच्चा तेल 1.6% तक टूटा, मांग में सुस्ती का दिखा असर; आगे और सस्ता होगा क्रूड?MCX पर सोना ₹170 टूटा, चांदी ₹1010 लुढ़की; तेज शुरुआत के बाद फिसले भावगूगल Pixel 11 सीरीज लॉन्च, 120x जूम, टेंसर G6 और जैमिनी AI से लैस; भारत में क्या होगी कीमत?Paytm शेयर में 20% गिरावट के बाद अब SEBI का नोटिस, CEO-CFO से मांगा जवाब; जानें क्या है मामलाStock Market Update: बाजार में गिरावट! Sensex 200 अंक फिसला, Nifty 24,349 के पास; Lenskart Solutions ने छुआ 52-हफ्तों का उच्चतम स्तरStocks To Watch Today: UltraTech में ₹1,909 करोड़ का ब्लॉक डील! Jio Financial समेत इन शेयरों पर रहेगी बाजार की नजरफर्जी कॉपीराइट दावों पर दिल्ली हाईकोर्ट ने मेटा से मांगा जवाब

यूपी में पहले 100 दिन की बन रही कार्ययोजना

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 8:02 PM IST

उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार अपनी दूसरी पारी के पहले 100 दिनों में 200 विधानसभा क्षेत्रों में गौशालाएं, 10000 नौजवानों को नौकरी, 9 लाख से ज्यादा छात्रों को टैबलेट और स्मार्ट फोन, नई औद्योगिक इकाइयों की शुरुआत के लिए शिलान्यास, बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे का संचालन सहित कई अन्य सौगातें देगी। 
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंत्रिमंडल में शामिल सभी मंत्रियों से अगामी 100 दिनों में किए जाने वाले कामों का प्रस्तुतीकरण देखने के बाद अब उन्हें योजनाओं की प्रगति का ब्यौरा मीडिया के जरिए जनता को देने को कहा है। मंत्रिपरिषद में शामिल सभी मंत्री अपने संबंधित विभागों के आने वाले 100 दिनों में किए जाने वाले कामों की जानकारी जनता के सामने रखेंगे। इसी तर्ज पर योगी सरकार 6 महीनों और साल भर के कामों की योजना बनाएगी।

प्रदेश सरकार के अधिकारियो के मुताबिक भारतीय जनता पार्टी के चुनावी वादे के अनुसार छात्रों को टैबलेट और स्मार्टफोन का वितरण जल्द शुरू किया जाएगा। योगी सरकार की 100 दिन की कार्ययोजना में टैबलेट और स्मार्टफोन वितरण भी शामिल है। इसके तहत बड़े पैमाने पर टैबलेट और स्मार्टफोन का वितरण होगा। पहले चरण में प्रदेश में 9 लाख से ज्यादा टैबलेट और स्मार्टफोन वितरित होंगे। इसके लिए सभी जिलाधिकारियों को व्यवस्थाएं पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं। योजना के मुताबिक प्रदेश के 10वीं और 12वीं में 65 फीसदी अंक पाने वाले छात्रों को टैबलेट और स्मार्टफोन मिलेगा। इसके लिए पहले से रजिस्ट्रेशन करा चुके छात्रों को प्राथमिकता मिलेगी।
बेरोजगारी के सवाल पर विधानसभा चुनावों के दौरान विपक्ष के निशाने पर आई योगी सरकार ने अब अगले 100 दिनों के भीतर 10,000 नौजवानों को नौकरी देने की योजना बनाई है।

Advertisement
First Published - April 10, 2022 | 10:33 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement