facebookmetapixel
Advertisement
ज्यादा खर्च हो गया? घबराने की जरूरत नहीं, इन आसान तरीकों से फिर पटरी पर लाएं अपनी आर्थिक स्थितिदेश में डॉलर की बंपर आवक! RBI की स्वैप स्कीम से आए $7.28 करोड़, जानें बैंकों पर क्या होगा असरनौकरी छोड़ने के बाद भी EPF खाते पर मिलेगा ब्याज? समझें उम्र व रिटायरमेंट से जुड़ा EPFO का पूरा नियमबिना कमाई वाले छात्रों को भी मिलेगा ₹25 लाख का लाइफ कवर, स्टूडेंट्स के लिए लॉन्च हुआ खास टर्म प्लानशेयरधारकों की बल्ले-बल्ले! 1 शेयर पर 1 फ्री बोनस शेयर दे रही यह कंपनी; 24 अगस्त तय हुई रिकॉर्ड डेटअगले हफ्ते 50 से अधिक कंपनियां निवेशकों को बांटेंगी मुनाफा, एक शेयर पर ₹60 तक कमाने का मौकामानसून में बाढ़ और भूस्खलन से मकान को हुआ नुकसान? समझें होम इंश्योरेंस कैसे बचाएगा आपका पैसाक्या UPI पर नहीं लगेगा कोई भी एक्स्ट्रा चार्ज? 2017 के कड़े नियम को ढाल बनाने की तैयारी में जुटा RBIदिल्ली में बदला मौसम, बारिश ने दी गर्मी से राहत; कई राज्यों में भारी बौछार का अलर्टविकसित भारत के लिए युवाओं को कौशल और डिजिटल ट्रेनिंग देने पर जोर

दिल्ली में एक जनवरी से 450 चिकित्सा जांच निशुल्क होंगी

Advertisement
Last Updated- December 13, 2022 | 3:28 PM IST

दिल्ली में एक जनवरी से 450 चिकित्सा जांच निशुल्क होंगी
PTI /  December 13, 2022

नयी दिल्ली, 13 दिसंबर (भाषा) आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार एक जनवरी से अपने अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों पर 450 प्रकार की चिकित्सा जांच निशुल्क उपलब्ध कराएगी।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि इस कदम से उन लोगों को मदद मिलेगी जो निजी स्वास्थ्य देखभाल सुविधाओं का खर्च वहन करने में असमर्थ हैं।

अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली सरकार अभी 212 चिकित्सा जांच निशुल्क उपलब्ध कराती है।

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री केजरीवाल ने अस्पतालों और मोहल्ला क्लिनिक में 238 और जांच निशुल्क उपलब्ध कराने के स्वास्थ्य विभाग के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।

केजरीवाल ने कहा कि सभी को अच्छी गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं और शिक्षा मुहैया कराना सरकार का लक्ष्य है चाहे उनकी आर्थिक स्थिति कैसी भी हो। यह सुविधा दिल्ली के लोगों को मिलेगी।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘सभी को अच्छी गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं तथा शिक्षा मुहैया कराना हमारा मिशन है चाहे किसी की आर्थिक स्थिति कैसी भी हो। स्वास्थ्य देखभाल सुविधाएं बहुत महंगी हो गयी हैं। कई लोग निजी स्वास्थ्य देखभाल सुविधाओं का खर्च वहन नहीं कर सकते हैं। इस कदम से ऐसे सभी लोगों को मदद मिलेगी।’’

भाषा

गोला नरेश

Advertisement
First Published - December 13, 2022 | 9:58 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement