facebookmetapixel
Advertisement
डिजिटल पेमेंट नियमों में बदलाव,UPI पर MDR से 10,000 करोड़ रुपये तक सरकार को मिल सकता है बड़ा राजस्वNDA सांसदों की बैठक में खेल और रोजगार पर फोकस, युवाओं के लिए बढ़ते अवसरों का दिया गया ब्यौरा1991 के आर्थिक सुधारों ने बदली भारत की दशा, उसके बाद भारतीय अर्थव्यवस्था को मिली रफ्तार: जयराम रमेशखनिज ब्लॉकों की नीलामी के बाद भी धीमी रफ्तार, 720 में केवल 105 खदानें शुरूREIT और InvIT निवेशकों को बड़ी राहत, नई टैक्स व्यवस्था में भी डिविडेंड रहेगा पूरी तरह टैक्स फ्रीडिजिटल अरेस्ट और साइबर ठगी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, RBI को 4 हफ्ते में SOP बनाने का दिया निर्देशFuel Prices: पेट्रोल-डीजल कीमतों पर सरकार रखेगी नजर, जरूरत पड़ने पर उठाएगी कदमTax Amendment Bill 2026: विदेशी निवेशकों के लिए आसान होंगे टैक्स नियम, लोकसभा में विधेयक पेशNSE क्लोजिंग प्राइस विवाद से बदला म्युचुअल फंड NAV, निवेशकों पर दिखा अलग-अलग असरMeta के अधिकारियों से आज सरकार की बैठक, WhatsApp और कंटेंट मॉडरेशन पर होंगे सवाल

किफायती आवासीय परियोजना के तहत बनेंगे 1000 फ्लैट

Advertisement
Last Updated- December 10, 2022 | 11:25 PM IST

प्रीमियम श्रेणी के आवासीय परिसर बनाने वाले डेवलपर दारोद-जोग प्रॉपर्टीज ने पुणे में कम कीमत वाले लगभग 1000 फ्लैट बनाने की घोषणा की है।
इन फ्लैट्स की कीमत 12 लाख रुपये से लेकर 19.5 लाख रुपये के बीच होगी। कंपनी ने बताया कि अगले 12 महीनों में इन फ्लैट्स का निमार्ण कार्य पूरा हो जाएगा। ऐसा पहली बार है कि कंपनी कम कीमत वाले फ्लैट्स बना रही है।
कंपनी के निदेशक आनंद जोग ने बताया, ‘हम 1000 फ्लैट्स बनाने के लिए लगभग 150 करोड़ रुपये का निवेश करेंगे। इस परियोजना के पहले चरण के तहत अप्रैल 2012 तक करीब 300 फ्लैट्स का निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा। हालांकि इस परियोजना में भी गुणवत्ता के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा। दिलचस्प बात यह है कि हमने नए तरीकों का इस्तेमाल कर लागत और भूमि की कीमत कम की है।’
आवासीय परियोजना की घटती मांग के कारण कई डेवलपरों ने किफायती आवासीय परियोजनाएं शुरू की हैं। दारोद-जोग के एक और निदेशक सुधीर दारोद ने बताया, ‘500-700 वर्ग फीट कीमत वाले फ्लैट की मांग काफी बढ़ रही थी। इसीलिए हमने इसी कीमत के घर बनाने की सोची। ‘

Advertisement
First Published - April 6, 2009 | 5:36 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement