facebookmetapixel
Advertisement
Cabinet Decision: ₹24,000 करोड़ से ज्यादा के 4 हाईवे प्रोजेक्ट मंजूर, इन राज्यों को होगा बड़ा फायदा Cabinet Decision: दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण पर बड़ा प्रहार, पुराने ट्रक-बस बदलने को ₹9,585 करोड़ की योजना मंजूरSuzlon 2.0: बैटरी स्टोरेज बिजनेस में उतरेगी कंपनी, FY31 तक 10 GW सेल्स और 70 GW AUM का लक्ष्य99% तैयार है भारत-अमेरिका ट्रेड डील, बाकी बचे 1% गतिरोध को दूर करने की कोशिश जारी: सर्जियो गोरलोन की EMI ने बिगाड़ दिया बजट? एक्सपर्ट ने बताए पैसे बचाने के आसान उपायCabinet Decision: एयरलाइंस को बड़ी राहत, ATF कीमतें थामने के लिए OMCs को ₹10,000 करोड़ की मददग्रीन एनर्जी से रोजगार की रोशनी, 2030 तक 44 लाख नौकरियों की उम्मीदबड़ी कंपनियों की कमाई में दम नहीं, निफ्टी 50 का मुनाफे में हिस्सा 5 साल के सबसे निचले स्तर परक्या Small Cap Funds पर फिर दांव लगाने का समय आ गया? वैल्यूएशन, कमाई और फंडामेंटल्स दे रहे संकेतपश्चिम एशिया युद्ध का असर भारत तक, ऑटो कंपनियों के मुनाफे पर बढ़ा दबाव: Crisil

खाद्य, SUV और ऑनलाइन गेमिंग पर GST काउंसिल के फैसले से बढ़ी चिंताएं

Advertisement

परिषद ने सिनेमा घरों में बेचे जाने वाले खाद्य एवं पेय पदार्थों पर जीएसटी दर 18 फीसदी से घटाकर 5 फीसदी कर दी। दरों में ऐसी चुनिंदा छेड़छाड़ से बचा जाना चाहिए था।

Last Updated- July 12, 2023 | 11:44 PM IST
Mixed results

वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) परिषद ने मंगलवार को अपनी 50वीं बैठक में कुछ अहम निर्णय लिए। उदाहरण के लिए परिषद ने जीएसटी अपील पंचाट की स्थापना का मार्ग प्रशस्त किया। कानून के प्रासंगिक प्रावधानों के 1 अगस्त से प्रभावी होने की अ​धिसूचना जारी की जाएगी। राज्यों में इसके पीठ स्थापित किए जाएंगे और इनकी शुरुआत राज्यों की राजधानियों से की जाएगी। इसका प्रमुख पीठ दिल्ली में स्थापित होगा।

अब यह सुनि​श्चित करना होगा कि इन पीठ की स्थापना जल्दी से जल्दी हो सके ताकि विवादों को समय रहते निपटाया जा सके। ऐसा करने से कारोबारी सुगमता की ​स्थिति बेहतर होगी। फिलहाल कर अधिकारियों के साथ विवाद उच्च न्यायालयों में जाते हैं जहां उनका निपटान आसान नहीं है क्योंकि वहां पहले ही बहुत सारे मामले लंबित हैं। ऐसे में सभी राज्यों में पर्याप्त संख्या में पीठ की स्थापना से कारोबारियों और कर प्रशासन दोनों को मदद मिलेगी। दूसरा अहम निर्णय ऑनलाइन गेमिंग, कसीनो और घुड़दौड़ पर 28 फीसदी जीएसटी लगाने का है क्योंकि यह इन गतिवि​धियों को जुए के समकक्ष ला देगा।

कारोबार खासतौर पर ऑनलाइन गेमिंग के क्षेत्र में कम कर दर की मांग की जा रही थी। कहा जा रहा था कि उच्च कर दर से इस तेजी से विकसित होते क्षेत्र को नुकसान पहुंचेगा। चूंकि तकनीक अक्सर राष्ट्रीय सीमाओं से परे होती है इसलिए खेलों को आसानी से भारतीय कंपनियों की कीमत पर विदेशों में ले जाया जा सकता है।

ऐसे में भारत एक उभरते क्षेत्र को गंवा बैठेगा और इसका असर रोजगार निर्माण पर भी पड़ेगा। यह भी कहा जा सकता है कि परिषद को इस पहलू पर विचार करना चाहिए था। चूंकि यह निर्णय काफी विमर्श के बाद हुआ है इसलिए लगता नहीं कि हाल फिलहाल में इसकी समीक्षा होगी।

कुछ अन्य निर्णय व्यवस्था के डिजाइन और क्रियान्वयन में बुनियादी खामी दर्शाते हैं जिन्हें बहुत पहले दूर कर लिया जाना चाहिए था। उदाहरण के लिए परिषद ने सिनेमा घरों में बेचे जाने वाले खाद्य एवं पेय पदार्थों पर जीएसटी दर 18 फीसदी से घटाकर 5 फीसदी कर दी। उसने स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल की परिभाषा में भी बदलाव किया ताकि जीएसटी पर उपकर लगाया जा सके।

उसने बिना पके-बिना तले स्नैक्स, फिश सॉल्युबल पेस्ट तथा कुछ वस्तुओं पर दरों में कमी की है। दरों में ऐसी चुनिंदा छेड़छाड़ से बचा जाना चाहिए था। यह बात अहम है कि कर दरें स्पष्ट और ​स्थिर हों। दरों और स्लैबों को समुचित बनाने का काम काफी समय से लंबित है। उचित समीक्षा और मशविरे के बाद इसे एकबारगी अंजाम दिया जाना चाहिए।

ध्यान देने वाली बात है कि परिषद के कुछ सदस्यों ने धनशोधन निवारण अ​धिनियम (पीएमएलए), 2022 के प्रावधानों में संशोधन का भी मुद्दा उठाया ताकि प्रवर्तन निदेशालय जीएसटी नेटवर्क के साथ सूचनाएं साझा कर सके। कहा जा रहा है कि इससे धनशोधन के कारण जीएसटी को हो रहे नुकसान को रोका जा सकेगा। केंद्र और राज्यों के कर अ​धिकारी अनुपालन की कमियों को दूर करने के लिए प्रयासरत हैं।

बड़ी तादाद में फर्जी संस्थाओं का पता चला है। साथ ही ऐसे नेटवर्क भी पकड़े गए हैं जो फर्जी इनपुट टैक्स क्रेडिट के दावे करते थे। इसमें दो राय नहीं कि कर प्रशासन को व्यवस्था को धता बताने वालों को पकड़ना ही चाहिए। बहरहाल, यह भी अहम है कि ईमानदार करदाताओं को अधिक परेशानी न हो। पीएमएलए के प्रावधान के संदर्भ में यह कहा जा सकता है कि प्रवर्तन निदेशालय और कर प्रशासन दोनों को अपने रुख को सही र​खना चाहिए। इस प्रावधान को अनुचित कर मांग करने का माध्यम नहीं बनने देना चाहिए।

Advertisement
First Published - July 12, 2023 | 11:25 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement