facebookmetapixel
Advertisement
क्या खत्म होगा अनलिमिटेड डेटा का दौर? जानिए अब ज्यादा इंटरनेट के लिए क्यों चुकाना होगा ज्यादा पैसा!देश की विदेशी मुद्रा तिजोरी फिर मजबूत, फॉरेक्स रिजर्व 707 अरब डॉलर के पारभारत के निर्यात में जोरदार उछाल, FTA साझेदार देशों को सामान भेजना दोगुने से ज्यादा बढ़ावसीयत, प्रोबेट और प्रॉपर्टी का ट्रांसफर: इसपर क्या कहता है देश का कानून, आसान भाषा में समझें पूरी बातQ1 में भारत डायनामिक्स का धमाकेदार प्रदर्शन! मुनाफा 6 गुना बढ़ा, आय में भी 131% की ग्रोथनतीजों के बाद चुनिंदा IT शेयरों में निवेश का मौका! ब्रोकरेज बुलिश, कहा- मिडकैप रह सकते हैं आगेसस्ता प्रीमियम देख ले लिया हेल्थ इंश्योरेंस, लेकिन ‘को-पे’ और ‘डिडक्टिबल’ बिगाड़ सकता है बजट; समझें पूरा गणितEPFO Update: ज्यादा पेंशन के लिए आवेदन किया है तो जान लें ये 4 बड़े अपडेट, सरकार ने डेडलाइन पर क्या कहा?MSCI India Rejig: Groww, Lenskart समेत 4 शेयरों की एंट्री, Small Cap में 19 बाहरविदेशी फंड्स के लिए बदल रहे टैक्स नियम, क्या भारत बनेगा दुनिया का नया ग्लोबल फंड मैनेजमेंट हब?

Editorial: AI की आहट से थर्राया जॉब मार्केट, युवाओं के लिए कौशल विकास अब जरूरी

Advertisement

एआई और एलएलएम के बढ़ते प्रभाव से आईटी और कोडिंग जैसे क्षेत्रों में शुरुआती नौकरियों पर संकट है। भविष्य सुरक्षित करने के लिए कौशल विकास और शिक्षा में बदलाव अनिवार्य है

Last Updated- April 03, 2026 | 9:22 PM IST
artificial intelligence
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

आर्टिफिशल इंटेलिजेंस (एआई) के क्षेत्र में एक अग्रणी कंपनी, एंथ्रोपिक ने हाल ही में दो अध्ययन प्रकाशित किए हैं। एक में लार्ज लैंग्वेज मॉडल (एलएलएम) के उपयोग के पैटर्न का विश्लेषण किया गया है, और दूसरे में श्रम बाजार पर इसके शुरुआती प्रभावों की जांच की गई है। हालांकि विश्लेषण के लिए केवल क्लाउड से प्राप्त डेटा का उपयोग किया गया है, फिर भी ये अध्ययन तकनीक की वर्तमान स्थिति की एक झलक प्रस्तुत करते हैं। एलएलएम का उपयोग उच्च आय वाले देशों में अधिक होता है, और वह भी अपेक्षाकृत सीमित विशिष्ट कार्यों के लिए।

हालांकि, दोनों रिपोर्टों का मुख्य निष्कर्ष उपयोग के मामलों में विविधता और परिणामस्वरूप किए गए कार्यों के औसत आर्थिक मूल्य में मामूली गिरावट की ओर इशारा करता है। अध्ययन में पाया गया है कि शुरुआती उपयोगकर्ता कोडिंग जैसे विशिष्ट उच्च-मूल्य वाले उपयोग को प्राथमिकता देते हैं, जबकि बाद में अपनाने वाले उपयोगकर्ता व्यक्तिगत प्रश्नों सहित कार्यों की एक विस्तृत श्रृंखला को अपनाते हैं। इसके अलावा, वैश्विक स्तर पर इसका उपयोग एकसमान नहीं है, प्रति व्यक्ति उपयोग में 48 फीसदी हिस्सा शीर्ष 20 देशों का है।

तकनीकी बदलाव को अपनाने में अंतर से श्रम बाजार में असमानता और गहरी हो सकती है, जिससे कौशल-आधारित तकनीकी परिवर्तन के प्रभाव बढ़ जाते हैं। दूसरे अध्ययन में, जो एआई के श्रम बाजार प्रभावों को समझने के लिए एक माप प्रस्तुत करता है, कंप्यूटर प्रोग्रामर, ग्राहक सेवा प्रतिनिधि और वित्तीय विश्लेषक जैसे व्यवसायों को एआई से ‘सबसे अधिक प्रभावित’ व्यवसायों में गिना गया है, क्योंकि उनके कार्य सैद्धांतिक रूप से एलएलएम के साथ संभव हैं।

इस प्रकार, कंप्यूटर विज्ञान, वित्त, कानूनी सेवाएं और प्रबंधन जैसे क्षेत्रों में एलएलएम सैद्धांतिक रूप से अधिकांश कार्यों को संभाल सकता है। लेकिन व्यवहार में, इस क्षमता का केवल एक अंश ही साकार हो रहा है। श्रम बाजार से शुरुआती संकेत उभरने लगे हैं, जो बेरोजगारी में कोई व्यवस्थित वृद्धि नहीं दर्शाते हैं। इसके बजाय, जोखिम वाले व्यवसायों में युवा कामगारों, विशेष रूप से प्रवेश स्तर के पदों पर भर्ती धीमी हो गई है।

क्लाउड के उपयोग में भारत 116 देशों में से 98वें स्थान पर है। उन्नत एआई उपकरणों को अपनाने की समग्र दर कम होने के बावजूद, भारतीय उपयोगकर्ता कोडिंग और कोड डीबगिंग, डिजाइन कार्य, शैक्षणिक सहायता, वेब विकास और साफ्टवेयर विकास के लिए एआई का अत्यधिक उपयोग कर रहे हैं। स्पष्ट रूप से एआई का उपयोग उत्पादकता और रोजगार क्षमता बढ़ाने के साधन के रूप में किया जा रहा है। फिर भी, ‘करके सीखने’ के माध्यम से अधिक लाभ प्राप्त करने वाले अनुभवी उपयोगकर्ता श्रम बाजार में कौशल अंतर को और गहरा कर रहे हैं। यह एक गहरी कमजोरी को भी उजागर करता है।

वे क्षेत्र जहां भारतीय कामगार अत्यधिक संख्या में केंद्रित हैं, जिनमें आईटी सेवाएं, बैक-ऑफिस संचालन और नियमित संज्ञानात्मक कार्य शामिल हैं, एआई-संचालित स्वचालन के प्रति सबसे अधिक संवेदनशील हैं। शुरुआती बाजार संकेत पहले से ही दिखाई दे रहे हैं। आईटी शेयरों पर दबाव बढ़ गया है, और विश्लेषक इस संभावना पर विचार करने लगे हैं कि राजस्व का एक महत्त्वपूर्ण हिस्सा उन कार्यों को संभालने से कम हो सकता है जिनके लिए कभी मानव टीमों की आवश्यकता होती थी।

यदि एआई के कारण शुरुआती स्तर की नौकरियां कम हो जाती हैं, तो कौशल संचय का मार्ग ही बाधित हो सकता है। इसलिए, सबसे तात्कालिक प्राथमिकता क्षमता बढ़ाना है। चूंकि एआई कौशल को कई गुना बढ़ा देती है, इसलिए जो कर्मचारी इसे अपने कार्यप्रवाह में प्रभावी ढंग से एकीकृत कर सकते हैं, वे पहले से ही अधिक उत्पादक और अधिक लचीले हैं। इससे न केवल कोडिंग में, बल्कि समस्या-समाधान और एआई प्रणालियों के साथ मिलकर काम करने की क्षमता में भी बड़े पैमाने पर कौशल विकास आवश्यक हो जाता है।

इस प्रकार, शिक्षा और प्रशिक्षण प्रणालियों को तेजी से अनुकूलित होने की आवश्यकता होगी। इस संबंध में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा विद्यालय स्तर पर एआई और कंप्यूटेशनल थिंकिंग पाठ्यक्रम की शुरुआत एक समयोचित कदम है। एआई से संबंधित पाठ्यक्रमों को विद्यालय और उच्च शिक्षा संस्थानों में समग्र रूप से शामिल किया जाना चाहिए। 

Advertisement
First Published - April 3, 2026 | 9:22 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement