facebookmetapixel
Advertisement
फेड रिजर्व मिनट्स से पहले सोने-चांदी में नरमी, जानें कितने ​गिरे भाव!Kusumgar IPO: ₹650 करोड़ का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए खुला, GMP 40% प्रीमियम पर; निवेश से पहले जान लें पूरी डिटेलअमेरिका का ऑयल स्टॉक घटा, पश्चिम एशिया में बढ़ा तनाव… कच्चे तेल में आई बड़ी तेजीट्रक से हर महीने ₹4 लाख की कमाई… खर्च भी ₹4 लाख, फिर ट्रक मालिक मुनाफा कैसे बनाते हैं? समझिए गणितOpening Bell: US-Iran तनाव का असर! खुलते ही धड़ाम हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 300 अंक लुढ़का; निफ्टी 24,300 के नीचेUS-Iran तनाव फिर चरम पर! अमेरिका ने ईरान पर किए हमले; कच्चे तेल की कीमतों में उछालनागपुर से आई बड़ी रिपोर्ट! ट्रक, होम लोन और कारोबार को लेकर सामने आई अच्छी खबरStocks To Watch Today: HCL Tech से Adani तक, आज इन 9 शेयरों पर रहेगी बाजार की नजरस्काईरूट के रॉकेट विक्रम-1 के साथ अंतरिक्ष जाएगा ‘मिशन एम्ब्रेस’, कचरा हटाने वाली तकनीक का होगा सफल परीक्षणराम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में कांग्रेस का भाजपा-संघ पर बड़ा हमला, ट्रस्ट को भंग करने की मांग की

राशन कार्डधारकों के लिए बड़ा अलर्ट! फटाफट कराएं e-KYC, वरना कट जाएगा नाम; अक्षय तृतीया तक मौका

Advertisement

सरकार ने अब तक राशन कार्ड ई-केवाईसी की अंतिम तारीख को छह बार बढ़ाया है। लेकिन अब यह स्पष्ट कहा गया है कि 30 अप्रैल तक हर हाल में ई-केवाईसी पूरी करनी होगी।

Last Updated- April 21, 2025 | 12:23 PM IST
Ration Card kyc
Ration card e-kyc

Ration Card E-KYC: राशन कार्डधारकों के लिए केंद्र सरकार की ओर से जरूरी अपडेट आया है। ई-केवाईसी की आखिरी तारीख 30 अप्रैल यानी अक्षय तृतीया तक है। इससे पहले इसकी डेडलाइन 31 मार्च तय की गई थी। खाद्य एवं आपूर्ति मंत्रालय ने सभी राज्यों को पत्र लिखकर निर्देश दिए हैं कि इस नई तारीख तक ई-केवाईसी का काम पूरा किया जाए।

अगर ई-केवाईसी नहीं करवाई, तो हट जाएगा नाम

अगर कोई लाभार्थी तय समय तक ई-केवाईसी नहीं करवाता है, तो उसका नाम राशन कार्ड से हटा दिया जाएगा। ऐसे में वह कम रेट पर मिलने वाले अनाज का लाभ नहीं उठा सकेगा। ई-केवाईसी के लिए लाभार्थी अपने नजदीकी सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) की दुकान पर जाकर ई-पीओएस मशीन की मदद से यह प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

छह बार बढ़ चुकी है डेडलाइन

सरकार ने अब तक ई-केवाईसी की अंतिम तारीख को छह बार बढ़ाया है। लेकिन अब यह स्पष्ट कहा गया है कि 30 अप्रैल तक हर हाल में ई-केवाईसी पूरी करनी होगी। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, मौजूदा हालात के अनुसार अब भी करीब 23.5% राशन कार्डों का वेरिफिकेशन बाकी है।

यह भी पढ़ें: ATM New Rules From May: 1 मई से कैश निकालना और बैलेंस चेक करना पड़ेगा महंगा, ₹19 तक लगेगा चार्ज; जानें क्या होंगे बदलाव

ई-केवाईसी क्यों है जरूरी?

ई-केवाईसी यानी ‘अपने ग्राहक को जानो’ की प्रक्रिया का मकसद लाभार्थियों की पहचान सुनिश्चित करना और फर्जी राशन कार्डों को सिस्टम से बाहर करना है। इससे यह पक्का होता है कि सरकारी अनाज का लाभ केवल योग्य लोगों को ही मिले। इस प्रक्रिया के तहत राशन कार्ड पर दर्ज हर सदस्य का नाम, जन्मतिथि और Aadhaar से जुड़ी जानकारी का मिलान किया जाता है।

राशन कार्ड का ई-केवाईसी ऐसे करें पूरा:

  1. सबसे पहले अपने राज्य की सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) की वेबसाइट पर जाएं।
  2. वहां ‘e-KYC for Ration Card’ विकल्प पर क्लिक करें।
  3. राशन कार्ड नंबर और आधार नंबर दर्ज करें।
  4. परिवार के मुखिया का आधार नंबर भरें।
  5. आधार से जुड़े मोबाइल नंबर पर OTP आएगा, उसे भरें।
  6. मांगी गई सारी जानकारी भरें और सबमिट करें।
  7. सफल ई-केवाईसी के बाद आपको एक पुष्टिकरण संदेश मिलेगा।

Advertisement
First Published - April 21, 2025 | 12:23 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement