facebookmetapixel
Advertisement
रक्षाबंधन स्पेशल ट्रेन: उत्तर रेलवे का बड़ा तोहफा, 26 अगस्त से चलेंगी 14 स्पेशल ट्रेनें; चेक करें रूटसिम वही, फोन वही, लेकिन नेटवर्क स्पेस से! सैटेलाइट बदलने वाला है मोबाइल की दुनियारक्षाबंधन पर ब्रोकरेज ने चुना दमदार शेयर! मिल सकता है 15% तक रिटर्न, एक्सपर्ट ने कहा – BUYAI के डेटा सेंटर अब स्पेस में जाएंगे? बिजली की कमी का अजीब लेकिन बड़ा समाधानAI पर भारी खर्च, फिर भी बढ़ेगा IT कंपनियों का मुनाफा! तो कौनसे रिस्क बढ़ा रहे टेंशन?ITR Filing Mistakes: फ्रीलांसरों की ये छोटी गलतियां बन सकती हैं बड़ी मुसीबत, 31 अगस्त से पहले जरूर कर लें चेकभारत के 100 अरब डॉलर के स्पेस मिशन में महाराष्ट्र की बड़ी तैयारी, बनेंगे रक्षा क्लस्टर और 200 इनक्यूबेशन सेंटर1 सितंबर से बदलेंगे आपकी जेब से जुड़े 5 बड़े नियम, LPG से FD तक जानें क्या होगा सस्ता और कहां बढ़ सकता है खर्चकहां से ज्यादा टैक्स आ रहा, कहां से कम? FY27 में सरकार की कमाई का पूरा रिपोर्ट कार्डब्लॉक डील के बाद Groww का शेयर 3% से ज्यादा टूटा; फिर भी लिस्टिंग प्राइस से दोगुना ऊपर

PM Kisan 17th installment: खत्म हुआ इंतजार! PM मोदी ने जारी की 17वीं किस्त, खाते में आई या नहीं, ऐसे करें चेक

Advertisement

पीएम नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने 10 जून को लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद संभालते ही किसान निधि की 17वीं किस्त को मंजूरी देने वाली फाइल पर साइन कर दिए थे।

Last Updated- June 18, 2024 | 7:03 PM IST
PM Kisan 17th Installment

PM kisan samman nidhi 17th Installment: किसानों को हर चार महीने में एक बार मिलने वाली पीएम किसान सम्मान निधि (PM Kisan) की 17वीं किस्त आखिरकार जारी हो गई है। किसान 17वीं क़िस्त का लंबे समय से इसका इंतजार कर रहे थे।

बता दें कि पीएम किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan) के तहत लाभार्थियों को पिछली यानी 16वीं किस्त 28 फरवरी को जारी की गई थी। दरअसल लोक सभा चुनावों (Lok Sabha Elections) की वजह से आचार सहिता लागू थी और इस दौरान पीएम किसान सम्मान निधि की किस्त जारी नहीं की जा सकती थी।

पीएम नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने 10 जून को लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद संभालते ही किसान निधि की 17वीं किस्त को मंजूरी देने वाली फाइल पर साइन कर दिए थे।

पीएम मोदी ने वाराणसी से 17वीं किस्त जारी करते कहा, ”पीएम किसान सम्मान निधि दुनिया की सबसे बड़ी प्रत्यक्ष लाभ ट्रांसफर योजना बन गई है। अब तक देश के करोड़ों किसान परिवारों के बैंक खातों में 3.25 लाख करोड़ रुपये जमा हो चुके हैं। यहां भी 700 करोड़ रुपये जमा हो चुके हैं।”

उन्होंने कहा, “वाराणसी के किसानों के खातों में जमा किया गया है। मुझे खुशी है कि पीएम किसान सम्मान निधि में सही लाभार्थियों तक लाभ पहुंचाने के लिए तकनीक का बेहतर उपयोग किया गया है।”

पीएम किसान निधि (PM-Kisan) की 17वीं किश्त खाते में आई या नहीं, ऐसे करें चेक;

1. सबसे पहले इंटरनेट या गूगल पर PM Kisan Samman Nidhi Yojana की आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in/ सर्च करें।

2. वेबसाइट पर क्लिक करने के बाद PM Kisan योजना का ऑनलाइन पोर्टल खुल जाएगा।

3. इसके बाद आपको होमपेज पर दिया गया ‘Know Your Status’ का विकल्प दिखेगा। आपको इस पर क्लिक करना है।

4. फिर आपके सामने एक पेज खुलेगा। इस पेज पर आपको अपना रजिस्टर्ड यानी पंजीकृत मोबाईल नंबर, कैप्चा और ओटीपी डालना होगा।

5. अंत में आपको ‘Get Status’ नाम से एक विकल्प दिखेगा जिसे पर क्लिक कर आपका स्टेटस स्क्रीन पर जाएगा।

-पीएम किसान में लाभार्थी सूची में आपका नाम है या नहीं, कैसे चेक करें?

1: पीएम किसान ऑफिशियल (PM Kisan official website) की आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in पर जाए।

2: Beneficiary list नाम से आ रही टैब पर क्लिक करें। यह टैब आपको पेज के सीधे हाथ पर कौने में दिखेगा।

3: वेबसाइट के पेज पर नीचे जाए और विवरण चुनें जैसे राज्य, जिला, उप-जिला, ब्लॉक और गांव का सेलेक्शन करें।

4: अंत में Get report के टैब पर क्लिक करें।

इसके बाद आप लाभार्थी किसानों की सूची में है या नहीं इसकी जानकारी आपके स्क्रीन पर आ जायेगी।

Advertisement
First Published - June 18, 2024 | 6:59 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement