facebookmetapixel
Advertisement
Bernstein की रिपोर्ट में दावा: अदाणी समूह का बुरा दौर खत्म, लैंड बैंक व पोर्ट्स में दबदबा कंपनी को बनाएगा मजबूत16 करोड़ यूरो में रैंडस्टैंड का टेक बिजनेस खरीदेगी LTM; एयरोस्पेस, डिफेंस और AI सेक्टर में विस्तार की तैयारीHonda Cars का दावा: पश्चिम एशिया संकट से सप्लाई चेन प्रभावित, पर उत्पादन और मांग पर असर नहींQ4 Results: Sun Pharma, Reliance Power से लेकर Colgate तक; किस कंपनी का कैसा रहा हाल?SEBI ने कर्मचारियों को दी ‘वर्क फ्रॉम होम’ की मंजूरी, हफ्ते में एक दिन घर से काम करेंगे ग्रेड ए से सी के अफसरअमेरिका-ईरान शांति वार्ता से शेयर बाजार में रौनक, सेंसेक्स 75,415 और निफ्टी 23,719 के स्तर पर बंदनकदी संकट दूर करने के लिए RBI का बड़ा कदम, VRR नीलामी से बैंकों को दिए 81,590 करोड़ रुपयेवित्त वर्ष 2026 में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश उछलकर $7.65 अरब पर पहुंचा, सिंगापुर और UAE से बढ़ा निवेशRBI ने बनाया नया रिकॉर्ड, रुपये को संभालने के लिए एक साल में बेचे 53.13 अरब डॉलरRBI के एक्शन से संभला रुपया, डॉलर के मुकाबले सुधरकर 95.69 के स्तर पर हुआ बंद

अब 20 हजार रुपये में शुरू करें बिजनेस, ये रहे 5 बेस्ट आइडिया

Advertisement

अगर आप एक बिजनेस शुरू करने की योजना बना रहे हैं तो आपको यह ध्यान रखना चाहिए कि आप पर्याप्त निवेश के साथ सही राह पर चल रहे हो।

Last Updated- October 09, 2023 | 8:55 PM IST
Big changes have taken place since the first day of November, know what will be the impact from your kitchen to your shop.

बिजनेस शुरू करना अपनी कल्पना को हकीकत में साकार करने जैसा होता है। मगर ऐसा देखा जाता है कि अधिकतर फाउंडर बिजनेस शुरू करने से पहले एक अच्छे आइडिया और पर्याप्त निवेश के बीच में काफी संघर्ष करते हैं।

अगर आप एक बिजनेस शुरू करने की योजना बना रहे हैं तो आपको यह ध्यान रखना चाहिए कि आप पर्याप्त निवेश के साथ सही राह पर चल रहे हो। एक बिजनेस को सफल बिजनेस बनाने के लिए सही योजना, निवेश और अत्यधिक दृढ़ संकल्प जैसी कई चीजों की आवश्यकता होती है। यदि आपके पास दृढ़ संकल्प है लेकिन पर्याप्त धन की कमी है, तो हम आपको यहां 20,000 रुपये में शुरू हो सकने वाले पांच बेस्ट बिजनेस आइडिया बता रहे हैं।

20,000 रुपये से कम में 5 बेस्ट बिजनेस आइडिया

हाथ से बनी मोमबत्ती का बिजनेस

मोमबत्तियों की मांग हमेशा बनी रहती है। 20,000 से कम रुपये में लगातार बढ़ते रहने वाला यह एक शानदार बिजनेस आइडिया है। मोमबत्तियों का उपयोग विभिन्न धार्मिक या सजावट के उद्देश्यों के लिए किया जाता है। त्योहारी सीजन में इनकी मांग आसमान छूती है, सामान्य दिनों में भी रेस्तरां, घरों और होटलों में चिकित्सीय और सुगंधित मोमबत्तियों की मांग काफी अधिक रहती है। इसलिए, कम निवेश के साथ शुरुआत करने के लिए यह एक आदर्श बिजनेस आइडिया हो सकता है।

अचार का बिजनेस

कम निवेश में एक और अच्छा बिजनेस आइडिया है अचार का बिजनेस। भारत में भोजन के दौरान अचार खाना काफी लोकप्रिय है, लगभग हर घर में कम से कम एक प्रकार का अचार तो होता ही है। इस प्रकार, यदि आप एक छोटा बिजनेस शुरू करना चाहते हैं, तो अचार का बिजनेस एक सुरक्षित और आसान विकल्प है। भारतीय बाजारों में साल भर आचार की मांग ऊंची बनी रहती है। कोई भी व्यक्ति इस बिजनेस को बड़ी आसानी से शुरू कर सकता है।

कंटेंट राइटिंग

आज के समय में कंटेंट राइटिंग का बिजनेस सबसे ट्रेडिंग बिजनेस ऑप्शन में से एक है। इसमें एक व्यक्ति अपनी लिखने की कला के माध्यम से धन कमाता है। पर्याप्त कौशल वाला व्यक्ति कंटेंट राइटिंग बिजनेस शुरू कर सकता है जिसके लिए बड़ी पूंजी की भी आवश्यकता नहीं होती है। एक कंटेंट राइटर के रूप में शुरुआत करने के लिए आपको बस सही कौशल और पर्याप्त निवेश की आवश्यकता है और आप अपनी विशेषज्ञता उन लोगों के साथ साझा कर सकते हैं जो अपने बिजनेस के लिए आपकी लेखन सेवाएं चाहते हैं। आपको बस यह समझने की जरूरत है कि कंटेंट कैसे काम करता है और प्रभावशाली कंटेंट कैसे बनाया जा सकता है।

बच्चों की देखभाल का बिजनेस

इस व्यस्त दुनिया में जहां माता-पिता दोनों काम करते हैं, डेकेयर व्यवसाय एक काफी अच्छा बिजनेस आइडिया है। इसके लिए आपको बस एक जगह चाहिए जहां आप उनके बच्चे की देखभाल करेंगे। इसमें निवेश के लिए बहुत अधिक पूंजी की भी आवश्यकता नहीं है और मामूली राशि के साथ, कोई भी व्यक्ति एक सफल डे केयर सेवा केंद्र शुरू कर सकता है जहां लोग इमरजेंसी में अपने बच्चे को छोड़ सकते हैं।

मोबाइल रिपेयरिंग सर्विस

यदि आपके पास मोबाइल रिपेयरिंग सर्विस के बारे में आवश्यक कौशल और ज्ञान है, तो आप मोबाइल रिपेयरिंग सर्विस सेंटर शुरू कर सकते हैं। यह सबसे अच्छे बिजनेस ऑप्शन में से एक है जिसमें बड़े निवेश की आवश्यकता नहीं होती है, बल्कि कोई भी व्यक्ति 20,000 रुपये से कम के निवेश के साथ इस बिजनेस को शुरू कर सकता है। यह बिजनेस बहुत लाभदायक है क्योंकि लगभग हर वयस्क के पास स्मार्टफोन है, और लगभग हर किसी को कभी न कभी अपने फोन की मरम्मत की आवश्यकता होती है।

Advertisement
First Published - October 9, 2023 | 8:55 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement