facebookmetapixel
Advertisement
पीएम मोदी 28 मार्च को करेंगे जेवर एयरपोर्ट का उद्घाटन; यूपी में पर्यटन, उद्योग और लॉजिस्टिक्स को नई उड़ानBiharOne: बिहार में डिजिटल गवर्नेंस की नई शुरुआत, CIPL के साथ बदलाव की बयारईरानी तेल खरीद का दावा गलत, रिलायंस ने रिपोर्टों को बताया बेबुनियादरनवे से रियल्टी तक: जेवर एयरपोर्ट ने बदली नोएडा की प्रोपर्टी की कहानी, 2027 तक आ सकती है 28% और तेजी‘हेडलाइन्स’ से कहीं आप भी तो नहीं हो रहे गुमराह? SIP पर जारी रखें ये स्ट्रैटेजीAM/NS India में बड़ा बदलाव: दिलीप ओम्मन होंगे रिटायर, अमित हरलका बनेंगे नए सीईओभारत में पेट्रोल, डीजल या LPG की कोई कमी नहीं, 60 दिन का स्टॉक मौजूद: सरकारभारत की तेल जरूरतें क्यों पूरी नहीं कर पा रहा ईरानी क्रूड ऑयल? चीन की ओर मुड़े जहाजलाइन लगाने की जरूरत नहीं, घर पहुंचेगा गैस सिलेंडर: सीएम योगी आदित्यनाथऑल टाइम हाई के करीब Oil Stock पर ब्रोकरेज सुपर बुलिश, कहा- खरीद लें, 65% और चढ़ने का रखता है दम

नए शिखर पर सोना, इस साल अब तक 12 हजार रुपये से ज्यादा हुआ महंगा, क्या आगे भी बरकरार रह सकती है तेजी?

Advertisement

आज कारोबार के दौरान एमसीएक्स (MCX) पर सोने का बेंचमार्क कॉन्ट्रैक्ट 88,513 रुपये तक ऊपर गया।

Last Updated- March 18, 2025 | 6:33 PM IST
Gold and Silver Price today

Gold prices at new all-time high: सोने में रिकॉर्डतोड़ तेजी रुकने का नाम नहीं ले रही है। हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन यानी मंगलवार (18 मार्च) को फ्यूचर्स और स्पॉट दोनों में गोल्ड अपने नए ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया। इससे पहले घरेलू और ग्लोबल मार्केट में शुक्रवार को सोना रिकॉर्ड हाई पर दर्ज किया गया था। घरेलू मार्केट में इस साल अब तक सोना 12 हजार रुपये से ज्यादा यानी 16 फीसदी मजबूत हुआ है। ग्लोबल मार्केट में भी इस दौरान 15 फीसदी की तेजी आई है। गोल्ड में किस कदर तेजी है, इसका अंदाजा आप इसी से लगा सकते हैं कि इस बेशकीमती धातु ने ग्लोबल मार्केट में इस साल अब तक 14 दफे रिकॉर्ड हाई बनाया है।

आज कारोबार के दौरान एमसीएक्स (MCX) पर सोने का बेंचमार्क  कॉन्ट्रैक्ट रिकॉर्ड 88,513 रुपये तक ऊपर गया। पिछले शुक्रवार (14 मार्च) को यह 88,310 के हाई पर पहुंच गया था। घरेलू स्पॉट मार्केट में भी मंगलवार को शुरुआती कारोबार में सोना 24 कैरेट (999) 88,256 रुपये के रिकॉर्ड हाई तक ऊपर गया। ग्लोबल लेवल पर भी यही हाल है। बेंचमार्क स्पॉट गोल्ड आज कारोबार के दौरान 3,021.02 डॉलर प्रति औंस के ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया। बेंचमार्क यूएस गोल्ड फ्यूचर्स तो 3,029.60 डॉलर के रिकॉर्ड हाई पर दर्ज किया गया।

ज्यादातर जानकार सोने को लेकर फिलहाल बेहद बुलिश हैं। उनका मानना है कि ग्लोबल लेवल पर ट्रेड वॉर छिड़ने की आशंका के मद्देनजर जो अनिश्चतिता की स्थिति बनी है उसमें बतौर सुरक्षित विकल्प (safe-haven) सोने की मांग बरकरार रह सकती है।

अमेरिकी डॉलर में नरमी भी गोल्ड की कीमतों मे तेजी भर रही है। फिलहाल अमेरिकी डॉलर इंडेक्स (US dollar Index) 4 महीने के अपने लो पर है। इस साल अभी तक अमेरिकी डॉलर इंडेक्स तकरीबन 5 फीसदी कमजोर हुआ है। इस दौरान 10 वर्षीय अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में भी तकरीबन 26 बेसिस प्वाइंट की गिरावट आई। जब अमेरिकी डॉलर कमजोर होता है तो सोना उन खरीदारों के लिए सस्ता हो जाता है जो इसे किसी अन्य करेंसी में खरीदना चाहते हैं। इससे सोने की मांग बढ़ सकती है और कीमतों में इजाफा हो सकता है। वहीं यूएस बॉन्ड यील्ड में गिरावट निवेशकों के लिए सोने के अपॉर्चुनिटी कॉस्ट (opportunity cost) को घटा देती है।

इजरायल की तरफ से गाजा में हमास के ठिकानों पर किए गए ताजा मिलिटरी स्ट्राइक के बाद मिडिल ईस्ट में जियो पॉलिटिकल टेंशन एक बार फिर बढ़ गया है जिस वजह से भी बतौर सुरक्षित विकल्प सोने की मांग में तेजी देखी जा रही है। इसके अलावा इन्वेस्टमेंट डिमांड और सेंट्रल बैंकों की खरीदारी भी कीमतों के लिए सपोर्टिव हैं।

वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल (World Gold Council) से मिले ताजा आंकड़ों के मुताबिक फरवरी के दौरान लगातार तीसरे महीने इन्वेस्टमेंट डिमांड में तेजी देखने को मिली।

ग्लोबल लेवल पर गोल्ड ईटीएफ में निवेश फरवरी के दौरान 9.4 बिलियन डॉलर बढ़ा। मार्च 2022 के बाद इन्वेस्टमेंट डिमांड में यह सबसे बड़ी मासिक बढ़ोतरी है। वॉल्यूम /होल्डिंग के लिहाज से इस दौरान निवेश में 99.9 टन की वृद्धि हुई। सोने की कीमतों में तेजी और लगातार तीसरे महीने आए इनफ्लो के दम पर फरवरी 2025 के अंत तक गोल्ड ईटीएफ का एसेट अंडर मैनेजमेंट यानी AUM बढ़कर रिकॉर्ड 306 बिलियन डॉलर पर पहुंच गया। टोटल होल्डिंग भी पिछले महीने के अंत तक 3,353 टन पर दर्ज किया गया जो जुलाई 2023 के बाद सबसे ज्यादा है। जनवरी की तुलना में एसेट अंडर मैनेजमेंट और टोटल होल्डिंग दोनों में कमश: 4.1 फीसदी और 3.1 फीसदी की वृद्धि हुई।

उधर चीन के केंद्रीय बैंक पीपुल्स बैंक ऑफ चाइना (PBoC) के मुताबिक उसकी तरफ से फरवरी  में 5 टन सोने की खरीद की गई। छह महीने के ब्रेक के बाद पीपुल्स बैंक ऑफ चाइना ने लगातार चौथे महीने गोल्ड खरीदा है। फरवरी  के अंत तक चीन का गोल्ड रिजर्व बढ़कर 2,290 टन पर पहुंच गया जो उसके कुल फॉरेक्स रिजर्व का 5.9 फीसदी है।

यदि ट्रंप की नीतियों की वजह से चीन और अमेरिका के बीच व्यापार को लेकर टकराहट और बढ़ती है तो शायद चीन का केंद्रीय बैंक सोने की खरीद में और तेजी लाए। इस बात की गुंजाइश इसलिए भी ज्यादा है क्योंकि चीन के कुल विदेशी मुद्रा भंडार में गोल्ड की हिस्सेदारी अभी भी 6 फीसदी के नीचे है। जबकि भारत के कुल विदेशी मुद्रा भंडार में सोने की हिस्सेदारी बढ़कर 11 फीसदी के ऊपर पहुंच गई है। जानकार मानते हैं के बदलते भू-राजनीतिक परिदृश्य (geo-political scenario) के मद्देनजर चीन गोल्ड की हिस्सेदारी को कम से कम 10 फीसदी तक बढ़ाना चाहेगा।

फिलहाल बाजार की नजर अमेरिकी फेडरल रिजर्व (US Federal Reserve) की आज से शुरू हो रही दो दिवसीय मीटिंग पर है। हालांकि रेट में कटौती की गुंजाइश नहीं है फिर भी पोस्ट मीटिंग कमेंट्री का सबको बेसब्री से इंतजार है। यूएस फेड के चेयरमैन जेरोम पॉवेल 19 मार्च (भारतीय समयानुसार 20 मार्च रात 12.30 बजे) को मीटिंग के बाद ब्याज दरों को लेकर ऐलान करेंगे।

घरेलू फ्यूचर्स मार्केट

घरेलू फ्यूचर्स मार्केट एमसीएक्स (MCX) पर सोने का बेंचमार्क अप्रैल कॉन्ट्रैक्ट फिलहाल (1:30 PM IST) 408 रुपये यानी 0.46 फीसदी की मजबूती के साथ 88,431 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर है। इससे पहले यह आज 251 रुपये चढ़कर 88,274 रुपये के भाव पर खुला और कारोबार के दौरान 88,513 रुपये के रिकॉर्ड हाई और 88,257 रुपये के लो के बीच कारोबार किया।

गोल्ड फ्यूचर (Rupees/10 gm)  

तारीख  कॉन्ट्रैक्ट पिछला क्लोजिंग ओपनिंग इंट्राडे  हाई इंट्राडे  लो लास्ट ट्रेडिंग प्राइस बदलाव
18 मार्च 2025 गोल्ड अप्रैल कॉन्ट्रैक्ट 88,023 88,274 88,513 88,257 84,431 +408 (+0.46%)

Source: MCX (1.30 pm IST) 

घरेलू स्पॉट मार्केट
Indian Bullion and Jewellers Association (IBJA) के मुताबिक स्पॉट (हाजिर) मार्केट में सोना 24 कैरेट (999) मंगलवार को शुरुआती कारोबार में पिछले दिन (सोमवार) की क्लोजिंग के मुकाबले 155 रुपये चढ़कर 88,256 रुपये प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड भाव पर दर्ज किया गया सोमवार को कारोबार की समाप्ति पर यह 88,101 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर देखा गया था।

स्पॉट गोल्ड (Rupees/10 gm)

गोल्ड 17 मार्च 2025

(क्लोजिंग प्राइस/ 10 ग्राम)

18 मार्च 2025

( ओपनिंग प्राइस/10 ग्राम)

बदलाव
गोल्ड 24 कैरेट (999 ) 88,101 88,256 +155
गोल्ड 24 कैरेट (995)  87,748 87,903 +155
गोल्ड 22  कैरेट (916) 80,701 80,843 +142
सिल्वर/kg 99,767 99,929 +162

Source: IBJA

ग्लोबल मार्केट

ग्लोबल मार्केट में आज सोने की कीमतों में रिकॉर्डतोड़ तेजी है। कारोबार के दौरान आज स्पॉट गोल्ड (spot gold) 3,021.02 डॉलर प्रति औंस के रिकॉर्ड हाई तक ऊपर और 2999.60 डॉलर प्रति औंस तक नीचे गया। फिलहाल यह 0.60 फीसदी की बढ़त के साथ 3,019.33 डॉलर प्रति औंस पर है। इसी तरह बेंचमार्क यूएस अप्रैल गोल्ड फ्यूचर्स (Gold COMEX APR′25) भी आज कारोबार के दौरान रिकॉर्ड 3,029.60 डॉलर और 3,008.20 डॉलर प्रति औंस के रेंज में रहा। फिलहाल यह 0.73 फीसदी की  तेजी के साथ 3,027.90 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है।

इंटरनेशनल गोल्ड (USD/ounce) 

तारीख गोल्ड पिछला क्लोजिंग ओपनिंग इंट्राडे  हाई इंट्राडे  लो लास्ट ट्रेडिंग प्राइस बदलाव
18 मार्च 2025  गोल्ड अप्रैल कॉन्ट्रैक्ट

(COMEX)

3,006.10 3,009.40 3,029.60 3,008.20 3,027.90 +21.80 (+0.73%)
18 मार्च 2025 2025 स्पॉट गोल्ड 3,001.22 3,001.22 3,021.02 2,999.60 3,019.33 +18.11(+0.60%)

Source: Bloomberg (1:30 PM IST)

 

 

Advertisement
First Published - March 18, 2025 | 1:59 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement