facebookmetapixel
Advertisement
सिर्फ सैलरी से नहीं चलेगा काम! जानिए कैसे शेयर बाजार, बिजनेस और फ्रीलांसिंग से बढ़ाएं अपनी कमाईMaruti Suzuki Q1 Results: मुनाफा 9% घटकर ₹3,446 करोड़ रहा, कच्चे माल की बढ़ी लागत ने बिगाड़ा खेलPM-KISAN Scheme: सरकार ने किसान सम्मान निधि को 5 साल बढ़ाया, जानें कैसे और कौन उठा सकते हैं लाभकैबिनेट का बड़ा फैसला, पीएम-किसान योजना 5 साल बढ़ी; ₹3.15 लाख करोड़ के खर्च को मिली मंजूरीITC Q1 Results: मुनाफा 27% घटकर ₹3,579 करोड़ रहा, पर कमाई 28% बढ़कर ₹26,943 करोड़ हुई146% बढ़े SMS स्कैम के मामले! बैंक खाता पूरी तरह खाली हों, उससे पहले ही ऐसे पहचानें ठगों के फर्जी मैसेजHAL से ₹2,205 करोड़ का ऑर्डर मिलते ही Astra Microwave के शेयर 14% उछले, बनाया 52 हफ्ते का हाईSun Pharma Q1 Results: सन फार्मा का मुनाफा 27% बढ़कर ₹2,895 करोड़, भारत कारोबार और इनोवेटिव मेडिसिन्स ने दिखाई दमदार बढ़तITR Filing Deadline 2026: आज रात 12 बजे तक भर लें ITR, वरना कल से लगेगी ₹5,000 तक पेनल्टी!Swiggy Instamart पर ब्रोकरेज बुलिश, ₹444 तक का टारगेट; मुनाफे के लिए चाहिए दोगुने ऑर्डर

Gold at record high: सोने ने तोड़े पिछले सारे रिकॉर्ड, स्पॉट के बाद फ्यूचर मार्केट में भी बनाया नया ऑल टाइम हाई, MCX पर पहली बार 80 हजार के पार

Advertisement

घरेलू स्पॉट मार्केट में सोना 24 कैरेट (999) शुक्रवार को 391 रुपये चढ़कर 80,430 रुपये प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड भाव पर दर्ज किया गया। 

Last Updated- January 24, 2025 | 7:27 PM IST
Gold demand in India

Gold prices at new all time high: स्पॉट मार्केट के बाद घरेलू फ्यूचर मार्केट में भी सोना शुक्रवार (24 जनवरी) को अपने नए ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया। सोने का बेंचमार्क कॉन्ट्रैक्ट घरेलू फ्यूचर मार्केट यानी MCX पर आज पहली बार 80 हजार के लेवल को पार कर गया। कारोबार के दौरान (इंट्राडे ट्रेडिंग) यह 80,050 रुपये की रिकॉर्ड ऊंचाई तक ऊपर गया। इससे पहले इसने बीते साल 30 अक्टूबर को 79,775 रुपये प्रति 10 ग्राम का ऑल टाइम हाई बनाया था। जबकि इस साल की शुरुआत में यानी 6 जनवरी 2025 को यह 76,563 रुपये प्रति 10 ग्राम के निचले स्तर तक चला गया।

उधर घरेलू स्पॉट मार्केट में सोना फिलहाल 80,430 रुपये के अपने नए ऑल टाइम हाई पर है। इसने 80 हजार के रिकॉर्ड स्तर को बुधवार को ही पार कर लिया था।

इस बीच सोना आज ग्लोबल मार्केट में अमेरिकी डॉलर इंडेक्स (US Dollar Index) में कमजोरी और निवेश के सुरक्षित विकल्प (safe-haven) के तौर पर बढ़ रही मांग के बीच करीब 3 महीने की ऊंचाई पर दर्ज किया गया। इस बेशकीमती धातु में इस हफ्ते करीब 3 फीसदी की तेजी आई है। यह लगातार चौथा सप्ताह है जब सोने की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। यदि आप डॉलर के अलावे किसी अन्य करेंसी में सोने को होल्ड करते हैं तो डॉलर में कमजोरी इसकी कीमत घटा देती है, जिससे इस कमोडिटी की मांग में तेजी आती है। वहीं यूएस बॉन्ड यील्ड (US bond yield) में गिरावट निवेशकों के लिए सोने के अपॉर्चुनिटी कॉस्ट (opportunity cost) में कमी ला देती है। अमेरिकी डॉलर इंडेक्स इस हफ्ते अभी तक 1 फीसदी से ज्यादा कमजोर हुआ है और दो महीने के सबसे खराब साप्ताहिक प्रदर्शन की ओर है।

जानकारों के अनुसार डोनाल्ड ट्रम्प (Donald Trump) की व्यापार नीतियों को लेकर ग्लोबल लेवल पर बने आर्थिक अनिश्चितता के माहौल के बीच निवेश के सुरक्षित विकल्प (safe-haven) के तौर पर इस बेशकीमती धातु की मांग में आई तेजी कीमतों को सपोर्ट कर रही है। साथ हीं चीन समेत अन्य देशों के सेंट्रल बैंकों की तरफ से हो रही खरीदारी ने भी गोल्ड को लेकर निवेशकों में उत्साह भरा है। छह महीने के ब्रेक यानी अप्रैल 2024 के बाद चीन के केंद्रीय बैंक ने दिसंबर में लगातार दूसरे महीने सोने की खरीदारी की। 

फिलहाल निवेशकों को अमेरिकी फेडरल रिजर्व (US Federal Reserve) की मीटिंग का बेसब्री से इंतजार है। मार्केट में अभी इस बात की संभावना प्रबल है कि शायद अमेरिकी केंद्रीय बैंक जनवरी (28-29) की अपनी बैठक में ब्याज दरों में कोई बदलाव न करे। सोने पर कोई इंटरेस्ट/ यील्ड नहीं मिलता इसलिए ब्याज दरों के नीचे नहीं जाने से निवेश के तौर पर इस एसेट क्लास की मांग घट जाती है।

घरेलू फ्यूचर मार्केट

घरेलू फ्यूचर मार्केट एमसीएक्स (MCX) पर सोने का बेंचमार्क फरवरी कॉन्ट्रैक्ट फिलहाल (1:40 PM IST) 354 रुपये यानी 0.44 फीसदी की मजबूती के साथ 79,980 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर है। इससे पहले यह आज 24 जनवरी को 74 रुपये चढ़कर 79,700 रुपये के भाव पर खुला और 80,050 रुपये के हाई और 79,700 के लो के बीच कारोबार किया। सोने का बेंचमार्क दिसंबर कॉन्ट्रैक्ट 13 नवंबर 2024 को इंट्राडे ट्रेडिंग के दौरान 73,300 रुपये प्रति 10 ग्राम के निचले स्तर तक चला गया जबकि 30 अक्टूबर 2024 को यह 79,775 रुपये प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गया था।

गोल्ड फ्यूचर (Gold Futures/10 gm)  

तारीख बेंचमार्क कॉन्ट्रैक्ट पिछला क्लोजिंग ओपनिंग इंट्राडे  हाई इंट्राडे  लो लास्ट ट्रेडिंग प्राइस बदलाव
24 जनवरी 2025 गोल्ड फरवरी कॉन्ट्रैक्ट 79,626 79,700 80,050 79,700 79,980 +354 (+0.44%)

Source: MCX (1:40 pm IST) 

घरेलू स्पॉट मार्केट
Indian Bullion and Jewellers Association (IBJA) के मुताबिक स्पॉट (हाजिर) मार्केट में सोना 24 कैरेट (999) शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में पिछले दिन (गुरुवार) की क्लोजिंग के मुकाबले 391 रुपये चढ़कर 80,430 रुपये प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड भाव पर दर्ज किया गया। 

गुरुवार 23 जनवरी को कारोबार की समाप्ति पर सोना 24 कैरेट 80,039 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया था। 31 दिसंबर 2024 को यह 76,162 के भाव पर बंद हुआ था जबकि 13 नवंबर 2024 को कारोबार की समाप्ति पर सोना 24 कैरेट 73,739 रुपये प्रति 10 ग्राम के लेवल पर देखा गया था

स्पॉट गोल्ड (spot gold/10 gm)

गोल्ड 23 जनवरी 2025

(क्लोजिंग प्राइस/ 10 ग्राम)

24 जनवरी 2025

(ओपनिंग प्राइस/10 ग्राम)

बदलाव
गोल्ड 24 कैरेट (999 ) 80,039 80,430 +391
गोल्ड 24 कैरेट (995) 79,719 80,108 +389
गोल्ड 22  कैरेट (916) 73,316 73,674 +358
सिल्वर/kg 90,633 91,265 +632

Source: IBJA

ग्लोबल मार्केट 
ग्लोबल मार्केट में सोना फिलहाल तकरीबन 3 महीने के हाई पर कारोबार कर रहा है। इस हफ्ते इसकी कीमतों में करीब 3 फीसदी की मजबूती आई है। आज कारोबार के दौरान स्पॉट गोल्ड (spot gold) 2,778.35 डॉलर प्रति औंस तक ऊपर और 2,753.76 डॉलर प्रति औंस तक नीचे गया। फिलहाल यह 0.59 फीसदी की तेजी के साथ 2,771.04 डॉलर प्रति औंस पर है। इसी तरह बेंचमार्क यूएस फरवरी गोल्ड फ्यूचर्स (Gold COMEX FEB′25) भी आज कारोबार के दौरान 2,785.30 डॉलर और 2,761 डॉलर प्रति औंस के रेंज में रहा। फिलहाल यह 0.42 फीसदी की मजबूती के साथ 2,776.60 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है। इससे पहले 31 अक्टूबर को स्पॉट गोल्ड और यूएस गोल्ड फ्यूचर क्रमश: 2,790.15 और 2,801.80 डॉलर प्रति औंस के रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गए थे।

इंटरनेशनल गोल्ड (International gold (USD/ounce) 

तारीख गोल्ड पिछला क्लोजिंग ओपनिंग इंट्राडे  हाई इंट्राडे  लो लास्ट ट्रेडिंग प्राइस बदलाव
 

24 जनवरी 2025

गोल्ड फरवरी कॉन्ट्रैक्ट

(COMEX)

2,765 2,761.80 2,785.30 2,761 2,776.60 +11.60 (+0.42%)
24 जनवरी

2025

स्पॉट गोल्ड 2,754.88 2,754.88 2,778.35 2,753.76 2,771.04 +16.16 (+0.59%)

Source: Bloomberg (1:40 PM IST)

 

 

 

Advertisement
First Published - January 24, 2025 | 2:38 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement