facebookmetapixel
Advertisement
सीमेंट कंपनियों की बिक्री में 7-8% उछाल, बढ़ती लागत ने मुनाफे पर डाला दबावमॉनसून सत्र में महज चार दिन शेष, शाह के बयान से पीछे हटने को तैयार नहीं विपक्षप्रधानमंत्री मोदी ने खिलाड़ियों को दी बधाई, ‘भारत छोड़ो आंदोलन’ को किया याद; हर घर तिरंगा की अपीलISRO 6 साल में भेजेगा 300 उपग्रह! 2035 तक अपना स्पेस स्टेशन बनाने का लक्ष्यरिटर्न में पिछड़कर भी रहे एसआईपी की पसंद निवेश के लिए कितने सही हैं लार्ज कैप फंड?FPI की खरीदारी वाले शेयरों ने दिया बेहतर रिटर्न, फिर भी हिस्सेदारी 14 साल के निचले स्तर परमदरसन इंटरनैशनल में 9% उछाल, मजबूत नतीजों और नए कारोबार से बढ़ी ग्रोथ की उम्मीदNSE-BSE के दबदबे में क्षेत्रीय एक्सचेंजों का सफर, क्या लौटेगा कलकत्ता स्टॉक एक्सचेंज?हीरो मोटोकॉर्प की रफ्तार बरकरार, मजबूत वॉल्यूम और प्रीमियम मिक्स से बढ़ी उम्मीदउदारीकरण के 35 साल: ‘सनसेट इंडस्ट्री’ जिसने आर्थिक सुधारों के बाद लिख दी विकास की नई इबारत

Upcoming IPO: पांच कंपनियां अगले सप्ताह आईपीओ से 7,300 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी में

Advertisement

आईपीओ लाने वाली इन कंपनियों में टाटा टेक्नोलॉजीज और इरेडा के अलावा फेडबैंक फाइनेंशियल सर्विसेज, फ्लेयर राइटिंग इंडस्ट्रीज और गांधार ऑयल रिफाइनरी इंडिया भी शामिल हैं।

Last Updated- November 19, 2023 | 11:10 PM IST
Shadowfax Technologies IPO
Representative Image

नवंबर महीने में कंपनियों के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) में तेजी रहने के बीच अगले सप्ताह टाटा टेक्नोलॉजीज और भारतीय अक्षय ऊर्जा विकास एजेंसी (इरेडा) समेत पांच कंपनियां आईपीओ के जरिये 7,300 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी में हैं।

आईपीओ लाने वाली इन कंपनियों में टाटा टेक्नोलॉजीज और इरेडा के अलावा फेडबैंक फाइनेंशियल सर्विसेज, फ्लेयर राइटिंग इंडस्ट्रीज और गांधार ऑयल रिफाइनरी इंडिया भी शामिल हैं।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक इन पांच कंपनियों को मिलकर आईपीओ के जरिये 7,300 करोड़ रुपये से अधिक राशि जुटाए जाने की उम्मीद है। इससे पहले तीन कंपनियों- एएसके ऑटोमोटिव, प्रोटीन ईगॉव टेक्नोलॉजीज और ईएसएएफ स्मॉल फाइनेंस बैंक ने महीने की शुरुआत में अपने सार्वजनिक निर्गम पेश किए थे।

आनंद राठी एडवाइजर्स में निवेश बैंकिंग के निदेशक वी प्रशांत राव ने कहा कि हालिया सार्वजनिक निर्गमों को निवेशकों से मिली अच्छी प्रतिक्रिया और मजबूत व्यापक आर्थिक बुनियाद के कारण नए आईपीओ लाने की तैयारी बढ़ी है। उन्होंने कहा कि निर्गम संबंधी कई मसौदा दस्तावेज बाजार नियामक सेबी के समक्ष मंजूरी के लिए दाखिल किए गए हैं।

इससे संकेत मिलता है कि कंपनियां आने वाली तिमाहियों में अपने आईपीओ लाने की तैयारी कर रही हैं। उन्होंने कहा कि आम चुनाव से पहले आईपीओ बाजार में तेजी का सिलसिला बना रहेगा। वित्त वर्ष 2023-24 की पहली छमाही में भारतीय बाजार में 31 आईपीओ जारी किए गए हैं, जिनसे 26,300 करोड़ रुपये जुटाए गए। इससे पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में 14 आईपीओ के जरिये 35,456 करोड़ रुपये जुटाए गए थे।

Advertisement
First Published - November 19, 2023 | 4:12 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement