facebookmetapixel
Advertisement
पहली बार लोन लेने से पहले जरूर जान लें ये बातें, एक गलती पड़ सकती है भारीकमजोर रिटर्न से AMC कंपनियों की बढ़ी मुश्किल, ब्रोकरेज ने बताए अपने टॉप पिकन्यू टैक्स रिजीम के हिसाब से दिया टैक्स, पर ओल्ड रिजीम से भरा ITR तो क्या होगा? दिल्ली ITAT ने किया साफचीनी मिलों पर सरकार सख्त, पेराई सीजन शुरू होने से पहले करना होगा किसानों का बकाया भुगतानNPS वात्सल्य से जुड़े 4.9 लाख बच्चे! कैसे इस स्कीम से जुड़कर आप अपने संतान का भविष्य सुरक्षित कर सकते हैं?नेस्ले पर FSSAI का शिकंजा! NAN और Lactogen के दावों पर उठे सवाल, बायोटिन टेस्ट में भी मिली गड़बड़ीNSE IPO दूसरे दिन दोगुना भरा, QIB और NII से भारी डिमांड, लेकिन ग्रे मार्केट से सुस्त संकेतअदाणी ग्रुप के शेयरों में 15% तक उछाल, जेफरीज ने इन 4 शेयरों पर दी BUY रेटिंग, 43% तक अपसाइड के टारगेटभारत में iPhone 18 का क्रेज: Apple स्टोर्स पर खरीदारों की लगीं लाइनेंDefence PSU: दुगराजपट्टनम में नया शिपयार्ड बनाएगी मझगांव डॉक, ₹15,000 करोड़ का करेगी निवेश, शेयर उछला

तेल-तिलहन कीमतों में सुधार का रुख

Advertisement
Last Updated- December 10, 2022 | 11:08 AM IST

  शिकागो एक्सचेंज शुक्रवार रात को 1.5 प्रतिशत मजबूत बंद होने और किसानों की नीचे भाव में बिकवाली कम करने के बाद दिल्ली तेल तिलहन बाजार में शनिवार को अधिकांश खाद्य तेल तिलहन कीमतों में सुधार का रुख दिखा। मांग बढ़ने और किसानों द्वारा सस्ते में बिकवाली से बचने के कारण सरसों, सोयाबीन तेल तिलहन, बिनौला, सीपीओ और पामोलीन तेल कीमतों में सुधार आया जबकि मूंगफली तेल तिलहन के भाव पूर्वस्तर पर बने रहे।

कारोबारी सूत्रों ने कहा कि किसान नीचे भाव में सोयाबीन नहीं बेच रहे हैं। हल्का तेल होने की वजह से सरसों, मूंगफली और सोयाबीन तेल की सर्दियों की मांग है। इस परिस्थिति में एक ओर जहां सरसों और सोयाबीन तेल तिलहन कीमतों में सुधार देखने को मिला वहीं मूंगफली तेल तिलहन के दाम पूर्वस्तर पर बंद हुए।

सूत्रों ने कहा कि सस्ता होने की वजह से पामोलीन और सीपीओ की मांग बढ़ने से इनकी कीमतों में सुधार आया। हल्के तेल होने की वजह से मांग होने के कारण बिनौला तेल की कीमतों में भी सुधार हुआ।

गुजरात के ‘गुजरात स्टेट इडेबल आयल एंड आयलसीड एसोसिएशन’ के अध्यक्ष समीर शाह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संबोधित अपने पत्र में कहा कि देश में तिलहन उत्पादक किसानों का संरक्षण किया जाये और खाद्य तेलों के आयात पर अंकुश लगाया जाये।

सूत्रों ने कहा कि सरकार को देश में तेल तिलहन उत्पादन बढ़ाने के लिए मिशन मोड पर काम करना होगा। नही तो आयात पर निरंतर निर्भरता बढ़ती ही जायेगी। इस साल वर्ष 2021-22 में खाद्य तेलों का आयात बढ़कर लगभग एक करोड़ 41 लाख टन के ऊंचे स्तर तक जा पहुंचा है।

शनिवार को तेल-तिलहनों के भाव इस प्रकार रहे:

सरसों तिलहन – 7,300-7,350 (42 प्रतिशत कंडीशन का भाव) रुपये प्रति क्विंटल।
मूंगफली – 6,585-6,645 रुपये प्रति क्विंटल।
मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात) – 15,100 रुपये प्रति क्विंटल।
मूंगफली रिफाइंड तेल 2,445-2,705 रुपये प्रति टिन।
सरसों तेल दादरी- 14,850 रुपये प्रति क्विंटल।
सरसों पक्की घानी- 2,250-2,380 रुपये प्रति टिन।
सरसों कच्ची घानी- 2,310-2,435 रुपये प्रति टिन।
तिल तेल मिल डिलिवरी – 18,900-21,000 रुपये प्रति क्विंटल।
सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 14,200 रुपये प्रति क्विंटल।
सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 13,850 रुपये प्रति क्विंटल।
सोयाबीन तेल डीगम, कांडला- 12,750 रुपये प्रति क्विंटल।
सीपीओ एक्स-कांडला- 8,550 रुपये प्रति क्विंटल।
बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 12,600 रुपये प्रति क्विंटल।
पामोलिन आरबीडी, दिल्ली- 10,300 रुपये प्रति क्विंटल।
पामोलिन एक्स- कांडला- 9,400 रुपये (बिना जीएसटी के) प्रति क्विंटल।
सोयाबीन दाना – 5,675-5,775 रुपये प्रति क्विंटल।
सोयाबीन लूज 5,485-5,535 रुपये प्रति क्विंटल।
मक्का खल (सरिस्का) 4,010 रुपये प्रति क्विंटल।

Advertisement
First Published - November 19, 2022 | 4:31 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement