facebookmetapixel
Advertisement
Bandhan Bank 18% से ज्यादा टूटा, Q1 नतीजों के बाद ब्रोकरेज ने घटाई रेटिंग; आगे क्या करें निवेशक?Trump Tariff on Generic Drugs: ट्रंप के 200% टैरिफ वाले बयान से टूटे भारतीय फार्मा शेयर, निवेशकों में बढ़ी चिंताFY27 में रेखा झुनझुनवाला का पोर्टफोलियो ₹46,982 करोड़ हुआ, 20% की छलांग; सेंसेक्स सिर्फ 7.7% चढ़ाएस. जयशंकर और मार्को रुबियो के बीच अहम बैठक; व्यापार, रक्षा और AI समेत कई मुद्दों पर चर्चाTrump के नए टैरिफ प्लान से Pharma Stocks में हड़कंप! Glenmark, Biocon और Aurobindo के शेयर 3% तक लुढ़केAI पर सख्त नियमों की तैयारी! सेफ हार्बर से लेकर डेटा अधिकार तक बड़े बदलाव पर विचारट्रंप का ऐलान! अगस्त 2028 से जेनेरिक दवाओं के आयात पर 100% टैरिफ, भारत के निर्यात को लग सकता है झटकाDBT योजनाओं का दूसरा पहलू! रिसर्च ने बताए फायदे, लेकिन लाभार्थियों की छंटनी ने बढ़ाई चिंताStock Market Update: शेयर बाजार में गिरावट जारी! सेंसेक्स 700 अंक टूटा, निफ्टी 24,000 के नीचे फिसला; रियल्टी शेयरों में भारी बिकवालीअब जमीन बनेगी डिजिटल टोकन! महाराष्ट्र ला रहा है देश का पहला ब्लॉकचेन लैंड कानून

TCS के शेयर Q3 नतीजों के बाद तीन प्रतिशत तक गिरे

Advertisement
Last Updated- January 10, 2023 | 12:35 PM IST
TCS

दिग्गज आईटी कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्सिवेज (TCS) के तिमाही नतीजे निवेशकों की अपेक्षाओं पर खरा नहीं उतर पाए और इसके शेयर मंगलवार को शुरुआती कारोबार में करीब तीन प्रतिशत तक गिर गए।

बीएसई में टीसीएस का शेयर 2.67 प्रतिशत गिरकर 3,231 रुपये प्रति शेयर के भाव पर आ गया। इसी तरह एनएसई में भी कंपनी का शेयर 2.70 प्रतिशत गिरकर 3,230.10 के भाव पर खिसक गया। टीसीएस के शेयर शुरुआती कारोबार में सर्वाधिक नुकसान में रहने वाले सेंसेक्स समूह के शेयर रहे। सेंसेक्स भी 437 अंक तक लुढ़कते हुए 60,310.31 अंक पर आ गया।

टीसीएस ने एक दिन पहले ही दिसंबर तिमाही के नतीजे (Q3 results) घोषित किए थे जिसमें शुद्ध लाभ (net profit) 11 प्रतिशत बढ़कर 10,846 करोड़ रुपये हो जाने की जानकारी दी गई। हालांकि लाभ मार्जिन घटने और सौदों की संख्या को लेकर कुछ नरमी देखी गई। सैमको सिक्योरिटीज की विश्लेषक उर्मी शाह ने कहा, “टीसीएस के लिए अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में परिचालन आय बढ़ने के बावजूद लाभप्रदता उतनी नहीं बढ़ी है। इसके अलावा चालू वित्त वर्ष की चौथी तिमाही पर करीबी नजर रहेगी।”

Advertisement
First Published - January 10, 2023 | 12:34 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement