facebookmetapixel
Advertisement
क्यों महंगा ऑफिस किराया दे रहीं AI कंपनियां? निवेशकों के लिए क्या हैं मायनेEicher Motors: बुलेट, क्लासिक और हंटर पर टिकी Royal Enfield की सेल, ब्रोकरेज ने दिए 22% तक के टारगेटक्या खत्म होने वाला है गाजा युद्ध? Trump ने किया बड़े समझौते का दावा, हमास-इजरायल की चुप्पी ने बढ़ाया सस्पेंसUS में पढ़ाई के बाद नौकरी करना होगा महंगा? ट्रंप प्रशासन ₹95 लाख की नई फीस पर कर रहा विचारOpening Bell: Sensex सपाट, Nifty 24,300 के पार; Nifty IT 3% से ज्यादा टूटाZepto ने अचानक टाला IPO! अब 1,000 करोड़ जुटाने की तैयारी, लेकिन वैल्यूएशन 7 अरब डॉलर से 4.5 अरब डॉलर क्यों हुआ?AI का सबसे बड़ा डर खत्म? अब TCS, Infosys, HCL Tech और Wipro के लिए क्या बदलने वाला है?Stocks To Watch Today: HAL से मेगा ऑर्डर, Zepto की ₹1,000 करोड़ फंडिंग, RailTel के नतीजे… आज इन शेयरों में दिख सकती है तेजीअमेरिकी फेडरल रिजर्व ने ब्याज दरें स्थिर रखीं, सख्त रुख से बाजार की चिंता बढ़ीविदेशी निवेशकों की खरीदारी से लगातार दूसरे दिन चढ़ा शेयर बाजार, सेंसेक्स 274 अंक मजबूत

Tata Tech IPO: करीब 20 साल के बाद टाटा के IPO को SEBI की मंजूरी

Advertisement

दो और कंपनियों गांधार ऑयल और SBFC फाइनैंस को भी मिली हरी झंड़ी

Last Updated- June 27, 2023 | 3:42 PM IST
Tata motors

टाटा मोटर्स की सहायक इकाई टाटा टेक्नोलॉजीज, गांधार ऑयल रिफाइनरी (इंडिया) लिमिटेड और गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी SBFC फाइनैंस को प्रारंभिक सार्वजनिक पेशकश (IPO) के जरिए पूंजी जुटाने के लिए पूंजी बाजार नियामक SEBI की मंजूरी मिल गई है।

ऑफर फॉर सेल (OFS) विंडो के तहत होगी शेयरों की बिक्री

तीनों कंपनियों ने दिसंबर 2022 और मार्च 2023 के बीच SEBI के समक्ष आवेदन किए थे। उन्हें 21-23 जून के दौरान नियामक की मंजूरी मिली। मसौदा दस्तावेज के अनुसार टाटा टेक्नोलॉजीज का IPO पूरी तरह से बिक्री पेशकश के रूप है, जहां कंपनी 9.57 करोड़ इक्विटी शेयर बेचेगी, जो उसकी चुकता शेयर पूंजी का लगभग 23.60 फीसदी है।

गांधार ऑयल को OFS के तहत 500 करोड़ रुपये मिलने की उम्मीद

गांधार ऑयल रिफाइनरी के IPO में 357 करोड़ रुपये के इक्विटी शेयरों की ताजा पेशकश शामिल है, जबकि प्रवर्तक और मौजूदा शेयरधारक 1.2 करोड़ शेयर बेचेंगे। बाजार सूत्रों ने कहा कि बिक्री पेशकश से 500 करोड़ रुपये मिलने की उम्मीद है।

SBFC फाइनैंस की IPO के जरिए 1,200 करोड़ रुपये जुटाने की योजना

गैर-बैंकिंग ऋणदाता SBFC फाइनैंस IPO के जरिए 1,200 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रहा है। इसमें 750 करोड़ रुपये की नई पेशकश और 450 करोड़ रुपये की बिक्री पेशकश (OFS) शामिल है।

Advertisement
First Published - June 27, 2023 | 3:42 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement