facebookmetapixel
Advertisement
भारत-अमेरिका को मतभेद दूर कर भरोसेमंद कर व्यवस्था बनाने पर काम करना चाहिए: सर्जियो गोरभारतीय चुनाव व्यवस्था की तारीफ कर बोले ट्रंप, कांग्रेस ने कहा- ईवीएम भी अमेरिका भेज देंगेब्रिक्स देशों ने पर्यावरण संरक्षण पर चार ज्ञान संकलन जारी किए, टिकाऊ विकास पर जोरदुबई का कमर्शियल रियल एस्टेट बाजार मजबूत, पहली छमाही में लेनदेन 8.5% बढ़ाबाल यौन शोषण सामग्री पर सरकार सख्त, सोशल मीडिया के ‘सेफ हार्बर’ प्रावधान पर साफ संदेश17 सितंबर से सेमीकॉन इंडिया 2026, वैश्विक सीईओ और 500 से ज्यादा प्रदर्शक करेंगे ​शिरकत 13-17 साल के किशोरों के लिए नया चैटजीपीटी, मजबूत सुरक्षा और पैरेंटल कंट्रोल की सुविधालाठीचार्ज और पुलिस हिंसा की जांच करेगी 3 सदस्यीय समिति, सुप्रीम कोर्ट ने दिए निर्देशपायलटों की आकस्मिक ड्रग जांच 25% करने की मांग, डीजीसीए से एफआईपी की अपीलभारत के समुद्री व्यापार का नया गेटवे बना विझिंजम, 57 लाख टीईयू क्षमता की ओर बढ़ा बंदरगाह

Swiggy ने ESOP योजना के तहत आवंटित किए करीब 8.64 लाख शेयर

Advertisement

चुकता इक्विटी पूंजी 2282.65 करोड़ रुपये तक पहुंची, शेयरों की सूचीबद्धता की प्रक्रिया जारी

Last Updated- February 26, 2025 | 11:14 PM IST
Swiggy

पिछले सप्ताह 1.7 करोड़ इक्विटी शेयर आवंटित करने के बाद फूड एग्रीगेटर स्विगी ने अब अपनी कर्मचारी शेयर विकल्प योजना (ईसॉप) 2021 के तहत 8.64 लाख से ज्यादा इक्विटी शेयर आवंटित किए हैं। कंपनी ने कहा कि वित्त और सामान्य प्रबंधन समिति ने शेयरों के आवंटन को हरी झंडी दे दी है।

कंपनी ने आज शेयर बाजार को दी सूचना में कहा, ‘सेबी (सूचीबद्धता दायित्व और प्रकटीकरण आवश्यकताएं) विनियमन, 2015 के नियम 30 के अनुसार यह सूचित किया जाता है कि वित्त और सामान्य प्रबंधन समिति ने बुधवार, 26 फरवरी, 2025 को हुई अपनी बैठक में स्विगी ईसॉप योजना 2021 के तहत योग्य कर्मचारियों द्वारा शेयर विकल्पों की कवायद के अनुसार कंपनी के 8,64,417 इक्विटी शेयरों के आवंटन को मंजूरी दे दी है।’

इस घटनाक्रम के बाद कंपनी की चुकता इक्विटी शेयर पूंजी 2,28,17,85,382 रुपये से बढ़कर 2,28,26,49,799 रुपये हो गई है। स्विगी ने कहा कि कंपनी आवंटित शेयरों की सूचीबद्धता के लिए अन्य औपचारिकताओं को पूरा करने की प्रक्रिया में है। स्विगी का शेयर 354.3 रुपये पर बंद होने के साथ नए आवंटित शेयरों का मूल्य लगभग 30 करोड़ रुपये होगा।

Advertisement
First Published - February 26, 2025 | 11:07 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement