Categories: बाजार

बाजार की मजबूत शुरुआत, सेंसेक्स ने लगाई डबल सेंचुरी, निफ्टी 17600 के ऊपर

Published by
बीएस संवाददाता
Last Updated- December 11, 2022 | 4:02 PM IST

 ग्लोबल मार्केट से मिलेजुले संकेतों से भारतीय शेयर बाजार की मजबूत शुरुआत हुई। सेंसेक्स में 250 अंकों की तेजी नजर आ रही है। वहीं निफ्टी 17600 के ऊपर ट्रेड कर रहा है। शुक्रवार को ग्लोबल मार्केट से मिलेजुले संकेत मिल रहे हैं। गुरुवार को भी अमेरिकी बाजारों में मिलाजुला कारोबार नजर आया। Dow Jones की 4 दिनों की गिरावट पर ब्रेक लगा। यह 150 अंक चढ़कर दिन की ऊंचाई पर बंद हुआ। Nasdaq पांचवें दिन फिसला। 

SGX निफ्टी हरे निशान में कारोबार करता दिख रहा है। इससे घरेलू बाजार की बढ़त के साथ शुरुआत होने की संभावना नजर आ रही है। कच्चा तेल करीब र10 दिन के निचले स्तर पर आ गया है। 
 
Dollar Index 20 साल की ऊंचाई, 110 के पार है।  बाजार की अन्य खबरों में मुख्य खबर है निफ्टी में अदानी एंटरप्राइजेज का शामिल होना। वहीं 30 सितंबर से श्री सीमेंट होगा बाहर।

First Published : September 2, 2022 | 8:57 AM IST