facebookmetapixel
Advertisement
ITR e-Verification: रिटर्न फाइल करने के 30 दिनों के भीतर जरूर कर लें वेरिफिकेशन, जानें 5 आसान तरीकेFD Rates: सीनियर सिटीजन को मिल रहा 8.5% तक ब्याज, जानिए किस बैंक में मिल रहा सबसे ज्यादा रिटर्नविजय केडिया, मधुसूदन केला या आशीष धवन… जुलाई में किसके पोर्टफोलियो ने दिया सबसे ज्यादा रिटर्न?Indo-MIM IPO Listing: 72 गुना सब्सक्रिप्शन, अब लिस्टिंग पर कितनी होगी कमाई? GMP ने दिया बड़ा संकेतAdani Ent Q1FY27 Results: OFAC समझौते के खर्च से अदाणी एंटरप्राइजेज ₹1,160 करोड़ के घाटे मेंSBI ने AT-1 बॉन्ड से जुटाए ₹4,691 करोड़, 7.75% कूपन पर निवेशकों का जबरदस्त भरोसा₹25,000 करोड़ का दांव, Tata Power की इस रणनीति पर क्यों भरोसा जता रहे ब्रोकरेज? 29% तक अपसाइड के टारगेटAI छीन लेगा नौकरी या बढ़ाएगा कमाई? Goldman Sachs की रिपोर्ट में भारत के 48% कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरीहोर्मुज-लाल सागर संकट से बढ़ेंगी भारत की मुश्किलें! 130 डॉलर पार जा सकता है कच्चा तेलArdee Industries IPO: ₹50-53 प्राइस बैंड तय, 5 अगस्त से खुलेगा इश्यू, जानें निवेश से पहले हर जरूरी बात

Stock Market Today: दो दिन की गिरावट के बाद शेयर बाजार में बढ़त, सेंसेक्स 158 अंक मजबूत, निफ्टी 70 अंक चढ़ा

Advertisement

निवेशकों की नजर आज जारी होने वाले मई के रिटेल महंगाई और अप्रैल के IIP डेटा पर टिकी हैं।

Last Updated- June 12, 2023 | 10:29 AM IST
Sensex can hit 100,000 2026

अमेरिकी बाजारों में सकारात्मक रुख और IT शेयरों में लिवाली के बीच सोमवार को शुरुआती कारोबार में शेयर बाजारों में तेजी आई। बाजार में इससे पहले दो कारोबारी सत्रों में गिरावट हुई थी। शुरुआती कारोबार में BSE का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 158.02 अंक चढ़कर 62,783.65 पर पहुंच गया। NSE निफ्टी 70.2 अंक बढ़कर 18,633.60 पर था।

सेंसेक्स के शेयरों में इंफोसिस, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, टाटा स्टील, बजाज फाइनेंस, टेक महिंद्रा, टाटा मोटर्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा और टाटा कंसल्टेंसी प्रमुख रूप से बढ़े। दूसरी ओर लार्सन एंड टुब्रो, टाइटन, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एक्सिस बैंक और इंडसइंड बैंक में गिरावट हुई।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 1.12 फीसदी गिरकर 73.95 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने शुक्रवार को शुद्ध रूप से 308.97 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

प्री-ओपनिंग में मामूली बढ़त के साथ खुले शेयर बाजार

प्री-ओपनिंग में घरेलू शेयर ने बाजार मामूली बढ़त के साथ कारोबार की शुरुआत की। 30 शेयरों पर आधारित BSE सेंसेक्स 34.35 अंक यानी 0.05 फीसदी की बढ़त के साथ 62,659.98 पर कारोबार कर रहा है। वहीं, निफ्टी 30.75 अंक की यानी 0.17 फीसदी की बढ़त के साथ 18,594.15 पर कारोबार कर रहा है।

बढ़त के साथ खुलेंगे बाजार, रिटेल महंगाई और अप्रैल के IIP डेटा से तय होगी बाजार की चाल

ग्लोबल मार्केट से मिल रहे सकारात्मक संकेतों के बीच आज सप्ताह के पहले कारोबारी दिन घरेलू शेयर बाजार बढ़त के साथ कारोबार की शुरुआत कर सकते है। सुबह 7:15 बजे, SGX Nifty 70 अंकों की बढ़त के साथ 18,680 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। निवेशकों की नजर आज जारी होने वाले मई के रिटेल महंगाई और अप्रैल के IIP डेटा पर टिकी हैं। ये डेटा आज बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी की चाल तय कर सकते है।

अमेरिकी बाजारों में S&P 500, डॉव और नैस्डैक से जुड़े बेंचमार्क फ्यूचर्स 0.05-0.24 फीसदी बढ़त में थे।

आज सुबह एशियाई बाजारों से मिले-जुले संकेत प्राप्त हुए। जापान का निक्की और सिंगापुर का स्ट्रेट टाइम्स में 0.7 फीसदी की वृद्धि हुई। जबकि हैंग सेंग, शंघाई कंपोजिट और कोस्पी 0.3-0.6 फीसदी गिरे।

पिछले कारोबारी सत्र में कैसी थी बाजार की चाल

वैश्विक बाजारों (global market) से मिले मिश्रित संकेतों के बीच पिछले सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार लगातार दूसरे दिन लाल निशान पर बंद हुए। सेंसेक्स (Sensex) 223 अंक टूटा। वहीं, निफ्टी (Nifty) में भी 71 अंकों की गिरावट देखी गई। कारोबार के अंत में निफ्टी 18,563.40 पर बंद हुआ।

BSE का 30 शेयरों वाला मानक सूचकांक सेंसेक्स 223.01 अंक यानी 0.35 फीसदी टूटकर 62,625.63 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 62,992.16 की ऊंचाई तक गया और नीचे में 62,594.74 तक आया। वहीं, दूसरी तरफ नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के निफ्टी में 71.15 अंक यानी 0.38 फीसदी की गिरावट देखी गई। निफ्टी कारोबार के अंत में 18,563.40 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान निफ्टी 18,676.65 की उंचाई तक गया और नीचे में 18,555.40 तक आया।

Advertisement
First Published - June 12, 2023 | 8:45 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement