facebookmetapixel
Advertisement
E20 विवाद के बीच सरकारी तेल कंपनियों का दावा: ईंधन पूरी तरह सुरक्षित, ना घट रही माइलेज ना हो रहा नुकसानरूसी तेल खरीदने पर 100% टैरिफ, अमेरिकी सीनेट में पास हुआ विधेयक; भारत-चीन को खतराविधानसभा उपचुनावों में 17 सालों से सत्ता पक्ष का रहा है दबदबा, 53% सीटों पर हासिल की जीतबिहार में शराबबंदी से नहीं थमा महिलाओं के खिलाफ अपराध, पर राज्य में बढ़ा अवैध शराब का कारोबारभारतीय मीडिया उद्योग में तीन गुना बढ़ने की क्षमता, नियमों के शिकंजे से मिले आजादी: सुभाष चंद्राफाइनेंशियल सेक्टर में AI को अपनाने के साथ सुरक्षा भी बढ़ानी होगी, नुकसान का न करें इंतजार: CEA नागेश्वरन‘एक पर हमला, सब पर हमला’: पाकिस्तान, सऊदी अरब और तुर्किये ने मक्का समझौते पर किए हस्ताक्षर‘NTA की लापरवाही और सुरक्षा खामियों से लीक हुआ प्रश्नपत्र’, नीट UG 2026 को लेकर CBI ने किया खुलासाविदेशी निवेश को मिलेगा सहारा, नए BIT मॉडल पर जल्द फैसला करेगी सरकार; खाका तैयारअमेरिका में जन्म से नागरिकता पाना होगा मुश्किल, ट्रंप ने जारी किए दो नए आदेश

1 शेयर पर 1000% का डिविडेंड दे रही ये Auto कंपनी, शेयर 4% भागा; अगले हफ्ते है रिकॉर्ड डेट

Advertisement

टीवीएस मोटर ने गुरुवार को वित्त वर्ष 2024-25 के लिए ₹10 प्रति शेयर का अंतरिम डिविडेंड देने का ऐलान किया। यह चालू वित्त वर्ष के लिए कंपनी का पहला अंतरिम डिविडेंड है।

Last Updated- March 21, 2025 | 11:56 AM IST
Dividend Stocks

Dividend Stock: टू व्हीलर बनाने वाली दिग्गज ऑटो कंपनी टीवीएस मोटर (TVS  Motor Company) ने अपने निवेशकों को डिविडेंड का तोहफा दिया है। कंपनी ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए ₹10 प्रति शेयर का अंतरिम डिविडेंड घोषित किया। यह चालू वित्त वर्ष के लिए कंपनी का पहला अंतरिम डिविडेंड है।

टीवीएस मोटर ने गुरुवार को वित्त वर्ष 2024-25 के लिए ₹10 प्रति शेयर का अंतरिम डिविडेंड देने का ऐलान किया। यह चालू वित्त वर्ष के लिए कंपनी का पहला अंतरिम डिविडेंड है।

कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग में कहा, “कंपनी के निदेशक मंडल ने अपनी बैठक में 31 मार्च, 2025 को समाप्त होने वाले वित्त वर्ष के लिए 1 रुपये वैल्यू वाले 47,508,7114 पूर्ण चुकता इक्विटी शेयरों पर ₹10 प्रति शेयर (1,000%) का अंतरिम डिविडेंड घोषित किया। इससे ₹475 करोड़ की राशि प्राप्त होगी।”

टीवीएस मोटर डिविडेंड रिकॉर्ड डेट

दोपहिया वाहन कंपनी ने अंतरिम डिविडेंड प्राप्त करने के लिए एलिजिबल शेयरहोल्डर्स तय करने को लेकर शुक्रवार (26 मार्च) को रिकॉर्ड डेट के रूप में तय किया है।

टीवीएस शेयर प्राइस हिस्ट्री

टीवीएस के शेयर आज के कारोबारी सत्र में 3.40% की बढ़त के साथ ₹2426.65 प्रति शेयर पर चल रहे हैं। हालांकि, पिछले साल सितंबर में ₹2,958 प्रति शेयर के रिकॉर्ड हाई पर पहुंचने के बाद से शेयर में गिरावट का रुख रहा है।

मौजूदा स्तरों पर यह शेयर अपने शिखर से 21% छूट पर कारोबार कर रहा है। पिछले पांच महीनों में से चार महीनों में यह घाटे में बंद हुआ है। हालांकि, इस गिरावट के बावजूद टीवीएस मोटर पिछले तीन वर्षों में 283% और पिछले पांच वर्षों में 517% ऊपर बना हुआ है।

Advertisement
First Published - March 21, 2025 | 11:43 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement