facebookmetapixel
Advertisement
ऑल टाइम हाई के करीब Oil Stock पर ब्रोकरेज सुपर बुलिश, कहा- खरीद लें, 65% और चढ़ने का रखता है दमBharat PET IPO: ₹760 करोड़ जुटाने की तैयारी, सेबी में DRHP फाइल; जुटाई रकम का क्या करेगी कंपनीतेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेतवैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफाJio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावनाडेटा सेंटर कारोबार में अदाणी का बड़ा दांव, Meta और Google से बातचीतभारत में माइक्रो ड्रामा बाजार का तेजी से विस्तार, 2030 तक 4.5 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमानआध्यात्मिक पर्यटन में भारत सबसे आगे, एशिया में भारतीय यात्रियों की रुचि सबसे अधिकबांग्लादेश: चुनौतियों के बीच आजादी का जश्न, अर्थव्यवस्था और महंगाई बनी बड़ी चुनौतीपश्चिम एशिया संकट के बीच भारत सतर्क, रणनीतिक तेल भंडार विस्तार प्रक्रिया तेज

Stocks To Watch Today: Saatvik Green को ₹707 करोड़ के ऑर्डर, Anant Raj का QIP खुला; जानें आज किन शेयरों में रहेगी हलचल

Advertisement

आज के कारोबार में Titan, Saatvik Green Energy, Anant Raj, Adani Defence, Lloyds Metals, IRB Infrastructure जैसे शेयरों पर बाजार की रहेगी नजर

Last Updated- October 08, 2025 | 6:49 AM IST
Stocks to watch today
Representative Image

Stocks to Watch Today, October 8: आज के कारोबार में कई कंपनियों के शेयर सुर्खियों में रहेंगे। इनमें निवेश, ऑर्डर बुकिंग, अधिग्रहण और साझेदारी से जुड़ी अहम खबरें शामिल हैं। आइए जानते हैं किन कंपनियों पर रहेगी बाजार की नजर-

Saatvik Green Energy

कंपनी को ₹488 करोड़ का ऑर्डर मिला है। यह ऑर्डर कई स्वतंत्र पावर प्रोड्यूसर्स और EPC कंपनियों से सोलर PV मॉड्यूल्स की आपूर्ति के लिए मिला है। इसके अलावा, इसकी सहायक कंपनी Saatvik Solar Industries को भी ₹219.62 करोड़ का ऑर्डर तीन पावर प्रोड्यूसर्स/EPC कंपनियों से प्राप्त हुआ है।

Anant Raj

रियल एस्टेट कंपनी Anant Raj ने 7 अक्टूबर को अपना Qualified Institutions Placement (QIP) इश्यू खोला है। कंपनी ने इसके लिए प्रति शेयर ₹695.83 का फ्लोर प्राइस तय किया है।

Container Corporation of India (CONCOR)

CONCOR ने UltraTech Cement के साथ बल्क सीमेंट ट्रांसपोर्ट करने के लिए एक रणनीतिक समझौता किया है। इस साझेदारी के तहत विशेष टैंक कंटेनरों के जरिए सीमेंट की ढुलाई की जाएगी।

Adani Defence Systems & Technologies

सरकारी सूत्रों के अनुसार, भारतीय अधिकारी Adani Enterprises की रक्षा इकाई की जांच कर रहे हैं। यह जांच मिसाइल निर्माण में इस्तेमाल होने वाले कलपुर्जों पर आयात कर चोरी से जुड़ी है।

Directorate of Revenue Intelligence (DRI) ने मार्च 2024 में कंपनी के खिलाफ जांच शुरू की थी। आरोप है कि कंपनी ने करीब ₹77 करोड़ की टैरिफ चोरी की और गलत दावा किया कि ये कलपुर्जे सीमा शुल्क और कर से मुक्त हैं।

Lloyds Metals and Energy

Competition Commission of India (CCI) ने Lloyds Metals and Energy द्वारा Thriveni Pellets में 49.99% हिस्सेदारी के अधिग्रहण को मंजूरी दे दी है।

KPIT Technologies

कंपनी की यूके स्थित पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक इकाई ने N-Dream में अतिरिक्त 62.9% हिस्सेदारी खरीदी है। इसके साथ ही अब KPIT Group की कुल हिस्सेदारी 88.9% हो गई है। यह सौदा €16.35 मिलियन में पूरा हुआ। N-Dream अब कंपनी की स्टेप-डाउन सब्सिडियरी बन गई है।

Nila Infrastructures

कंपनी को Ahmedabad Municipal Corporation से झुग्गी पुनर्वास परियोजना के लिए Letter of Intent (LoI) मिला है। इस परियोजना की कुल लागत ₹105.02 करोड़ रुपये है।

IRB Infrastructure Developers

कंपनी ने सितंबर माह में ₹556.7 करोड़ की टोल वसूली की है, जो पिछले साल की समान अवधि के ₹501.8 करोड़ की तुलना में 11% अधिक है।

Advertisement
First Published - October 8, 2025 | 6:49 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement