facebookmetapixel
Advertisement
पीएम मोदी 28 मार्च को करेंगे जेवर एयरपोर्ट का उद्घाटन; यूपी में पर्यटन, उद्योग और लॉजिस्टिक्स को नई उड़ानBiharOne: बिहार में डिजिटल गवर्नेंस की नई शुरुआत, CIPL के साथ बदलाव की बयारईरानी तेल खरीद का दावा गलत, रिलायंस ने रिपोर्टों को बताया बेबुनियादरनवे से रियल्टी तक: जेवर एयरपोर्ट ने बदली नोएडा की प्रोपर्टी की कहानी, 2027 तक आ सकती है 28% और तेजी‘हेडलाइन्स’ से कहीं आप भी तो नहीं हो रहे गुमराह? SIP पर जारी रखें ये स्ट्रैटेजीAM/NS India में बड़ा बदलाव: दिलीप ओम्मन होंगे रिटायर, अमित हरलका बनेंगे नए सीईओभारत में पेट्रोल, डीजल या LPG की कोई कमी नहीं, 60 दिन का स्टॉक मौजूद: सरकारभारत की तेल जरूरतें क्यों पूरी नहीं कर पा रहा ईरानी क्रूड ऑयल? चीन की ओर मुड़े जहाजलाइन लगाने की जरूरत नहीं, घर पहुंचेगा गैस सिलेंडर: सीएम योगी आदित्यनाथऑल टाइम हाई के करीब Oil Stock पर ब्रोकरेज सुपर बुलिश, कहा- खरीद लें, 65% और चढ़ने का रखता है दम

Stocks To Buy: ग्लोबल ब्रोकरेज ने SBI समेत 3 फाइनेंशियल स्टॉक्स की रेटिंग को किया अपग्रेड, 23% तक रिटर्न का जताया अनुमान

Advertisement

गोल्डमैन सैक्स ने पीएनबी हाउसिंग की रेटिंग को 'BUY' पर अपग्रेड किया है। यह पहले 'SELL' थी। ब्रोकरेज ने टारगेट प्राइस भी 934 रुपये से बढ़ाकर 1,184 रुपये प्रति शेयर कर दिया है।

Last Updated- April 08, 2025 | 4:36 PM IST
Stocks to buy today

Stocks to buy: शेयर बाजार में मंगलवार को रिकवरी के बीच ब्रोकरेज फर्म गोल्डमैन सैक्स (Goldman Sachs) ने पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस समेत 3 फाइनेंशियल स्टॉक्स की रेटिंग को अपग्रेड किया है। ब्रोकरेज ने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI), पीएनबी हाउसिंग और एक्सिस बैंक की रेटिंग अपग्रेड करते हुए इनमें 28% तक के संभावित अपसाइड का अनुमान जताया है।

PNB Housing: टारगेट प्राइस ₹1,184| रेटिंग BUY| अपसाइड 23%|

गोल्डमैन सैक्स ने पीएनबी हाउसिंग की रेटिंग को ‘BUY’ पर अपग्रेड किया है। यह पहले ‘SELL’ थी। ब्रोकरेज ने फाइनेंशियल कंपनी का टारगेट प्राइस भी 934 रुपये से बढ़ाकर 1,184 रुपये प्रति शेयर कर दिया है। इस तरह शेयर आगे चलकर 23% का अपसाइड दिखा सकता है। पीएनबी हाउसिंग के शेयर मंगलवार को 4.30% के उछाल के साथ 963.50 रुपये पर बंद हुए।

गोल्डमैन सैक्स (Goldman Sachs) ने लोन ग्रोथ और मजबूत प्रॉफिटेबिलिटी के हैल्दी रिजल्ट्स को लेकर आउटलुक में सुधार को देखते हुए पीएनबी हाउसिंग की रेटिंग को अपग्रेड किया है।

Axis Bank: टारगेट प्राइस ₹1,288| रेटिंग BUY| अपसाइड 20%|

गोल्डमैन सैक्स ने एक्सिस बैंक की रेटिंग भी ‘Neutral’ से “BUY” में अपग्रेड की है। साथ ही इसका प्राइस टारगेट ₹1,162 से बढ़ाकर ₹1,288 प्रति शेयर कर दिया है। इस तरह से स्टॉक भविष्य में निवेशकों को 20% का अपसाइड दे सकता है। एक्सिस बैंक के शेयर मंगलवार (8 अप्रैल) को 2.72% बढ़कर 1077.50 रुपये पर बंद हुए।

गोल्डमैन सैक्स ने एक्सिस बैंक को अपग्रेड करते हुए कहा कि उसे बैंकों के वैल्यूएशन के सामान्य रूप से पलटने की उम्मीद है। ब्रोकरेज के अनुसार, बैंक की प्रॉफिटेबिलिटी और ग्रोथ वर्तमान वित्त वर्ष की पहली छमाही में निचले स्तर तक पहुंचने के बाद स्थिर हो सकती है। ब्रोकरेज ने कहा कि एक्सिस बैंक प्रणाली में लिक्विडिटी इन्फ्यूजन का लाभार्थी है, जो इसके लोन ग्रोथ ट्रैजेक्टरी को समर्थन दे सकता है।

SBI: टारगेट प्राइस ₹823| रेटिंग Neutral| अपसाइड 7%|

भारत के सबसे बड़े ऋणदाता SBI पर भी गोल्डमैन सैक्स ने अपनी रेटिंग को “SELL” से “न्यूट्रल” में अपग्रेड किया है। ब्रोकरेज ने SBI के स्टॉक्स का टारगेट प्राइस ₹806 से बढ़ाकर ₹823 प्रति शेयर कर दिया है। इस तरह शेयर आगे चलकर 7% का अपसाइड दे सकता हैं। एसबीआई के शेयर मंगलवार को 3% चढ़कर 769.15 रुपये पर बंद हुए।

पीएनबी हाउसिंग पर 12 एनालिस्ट्स का कवरेज है। इसमें से 11 ने “BUY” रेटिंग दी है और एक ने “HOLD” रेटिंग दी है। एक्सिस बैंक पर 49 एनालिस्ट्स का कवरेज है। इसमें से 42 ने “BUY” रेटिंग दी है और सात ने “HOLD” रेटिंग दी है। SBI पर कुल 50 एनालिस्ट्स का कवरेज है, जिनमें से 40 ने “BUY” रेटिंग दी है, 9 ने ‘HOLD’ रेटिंग और एक ने “SELL” रेटिंग दी है।

 

 

(डिस्क्लेमर: यहां शेयर में खरीदारी की सलाह ब्रोकरेज ने दी है। बाजार में निवेश जो​खिमों के अधीन है। निवेश संबंधी फैसला करने से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।

Advertisement
First Published - April 8, 2025 | 4:36 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement