facebookmetapixel
Advertisement
लाइन लगाने की जरूरत नहीं, घर पहुंचेगा गैस सिलेंडर: सीएम योगी आदित्यनाथऑल टाइम हाई के करीब Oil Stock पर ब्रोकरेज सुपर बुलिश, कहा- खरीद लें, 65% और चढ़ने का रखता है दमBharat PET IPO: ₹760 करोड़ जुटाने की तैयारी, सेबी में DRHP फाइल; जुटाई रकम का क्या करेगी कंपनीतेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेतवैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफाJio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावनाडेटा सेंटर कारोबार में अदाणी का बड़ा दांव, Meta और Google से बातचीतभारत में माइक्रो ड्रामा बाजार का तेजी से विस्तार, 2030 तक 4.5 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमानआध्यात्मिक पर्यटन में भारत सबसे आगे, एशिया में भारतीय यात्रियों की रुचि सबसे अधिकबांग्लादेश: चुनौतियों के बीच आजादी का जश्न, अर्थव्यवस्था और महंगाई बनी बड़ी चुनौती

Stock to buy: ₹50 के स्टॉक पर नुवामा ने अपग्रेड की रेटिंग, कहा- आउटलुक सुधरा; निवेश का मौका

Advertisement

Stock to buy: ब्रोकरेज का कहना है कि कंपनी की पाइपलाइन मजबूत बनी हुई है और आउटलुक में भी सुधार आया है।

Last Updated- December 09, 2025 | 8:57 AM IST
Suzlon Energy Share Price

Stock to buy today: एशियाई बाजारों में गिरावट के बीच भारतीय शेयर बाजार के मंगलवार (9 दिसंबर) को लाल निशान में खुलने की संभावना है। इससे पहले सोमवार को भारतीय शेयर बाजार में व्यापक बिकवाली के बीच भारी गिरावट दर्ज की गई और बेंचमार्क निफ्टी 50 इंडेक्स 26,000 से नीचे फिसल गया। बाजार में जारी उतार-चढ़ाव के बीच ब्रोकरेज हॉउस नुवामा ने एनर्जी सेक्टर की दिग्गज कंपनी सुजलॉन एनर्जी लिमिटेड पर अपनी रेटिंग को अपग्रेड कर दिया है। ब्रोकरेज का कहना है कि कंपनी की पाइपलाइन मजबूत बनी हुई है और आउटलुक में भी सुधार आया है।

Suzlon Energy पर टारगेट प्राइस: ₹60

नुवामा ने सुजलॉन एनर्जी पर अपनी रेटिंग को ‘Hold’ से अपग्रेड कर ‘BUY‘ कर दिया है। हालांकि, ब्रोकरेज ने स्टॉक पर अपना टारगेट प्राइस 66 रुपये से घटाकर 60 रुपये कर दिया है। इस तरह, शेयर अपने मौजूदा भाव से करीब 15 फीसदी का रिटर्न दे सकता है। सुजलॉन एनर्जी के शेयर सोमवार को बीएसई पर 51.79 रुपये पर बंद हुए।

यह भी पढ़ें: तेजी के लिए तैयार ये दो स्टॉक्स! ब्रोकरेज ने कहा- खरीदकर रख लें, 19% तक मिल सकता है रिटर्न

ब्रोकरेज की राय ?

ब्रोकरेज ने भारत की विंड पाइपलाइन में मध्यम अवधि की बेहतर संभावनाएं और क्षमता उपयोग में सुधार की उम्मीद के दम पर अपनी रेटिंग को अपग्रेड किया है। यह अपग्रेड उस समय आया है जब शेयर में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। जबकि कमाई के अनुमान स्थिर बने हुए हैं।

सुजलॉन अपनी क्षमता विस्तार के अगले चरण की भी तैयारी कर रहा है। इसके तहत वित्त वर्ष 2025-26 से गुजरात और कर्नाटक में तीन नए स्मार्ट ब्लेड कारखाने स्थापित करने की योजना है और तीसरे स्थान पर अभी अंतिम रूप दिया जाना बाकी है। इन प्लांट का उद्देश्य लॉजिस्टिक लागत को कम करना और मेन्युफेक्चरिंग को हाई विंड कॉरिडोर के करीब स्थापित करना है।

हाई से 30% नीचे Suzlon Energy शेयर

सुजलॉन एनर्जी के शेयर ने सोमवार को बीएसई पर सपाट बंद हुए और स्टॉक 51.79 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ। शेयर का मौजूदा भाव अपने 52-वीक हाई लेवल 74.30 रुपये से लगभग 30% नीचे है। हालांकि 52-सप्ताह के निचले स्तर 46 रुपये से यह करीब 15 फीसदी की रिकवरी कर चुका है।

प्रदर्शन की बात करें तो, इस वर्ष अब तक सुजलॉन के शेयर ने लगभग 21 फीसदी का नेगेटिव रिटर्न दिया है। लेकिन लंबी अवधि के चार्ट पर नजर डालें तो स्टॉक 2 वर्षों में 35%, 3 वर्षों में 433% और 5 वर्षों में 1,480% से अधिक की बढ़त दर्ज करा चुका है। कंपनी का मार्केट कैप वर्तमान में 71,012 करोड़ रपये है।

 

 

(डिस्क्लेमर: यहां शेयर में खरीदारी की सलाह ब्रोकरेज ने दी है। बाजार में निवेश जो​खिमों के अधीन है। निवेश संबंधी फैसला करने से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।)

Advertisement
First Published - December 9, 2025 | 8:57 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement