facebookmetapixel
Advertisement
Gold-Silver Price Today: मिडिल ईस्ट तनाव के बीच भी सोना-चांदी हुए सस्ते, जानें आज के रेटभारतवंशी हिंदुजा परिवार की संपत्ति 38 अरब पाउंड पहुंची, ब्रिटेन में फिर टॉप परप. बंगाल को टेक हब बनाने की तैयारी; केंद्र ने Google, Microsoft, Amazon जैसी टेक कंपनियों से शुरू की बातचीतरिकॉर्ड गर्मी से AC और कोल्ड ड्रिंक कंपनियों की चांदी, सीमेंट सेक्टर पर दबावIndian Oil आज कर सकती है डिविडेंड का ऐलान, निवेशकों की नजर बोर्ड मीटिंग परJSW Steel बनेगी दुनिया की टॉप स्टील कंपनी! 7.8 करोड़ टन क्षमता का बड़ा प्लानपश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच तेल 110 डॉलर के पार, अमेरिकी बाजार में भारी गिरावटकारों की मांग थमेगी नहीं! FY27 में रिकॉर्ड बिक्री की तैयारी में ऑटो कंपनियांमिड और स्मॉलकैप में मुनाफा या खतरा? जानें क्यों एक्सपर्ट कह रहे हैं ‘सबर रखो’Stock Market Update: शेयर बाजार में हाहाकार! सेंसेक्स 700 अंक गिरा, निफ्टी फिसला 23,400 के नीचे

Stock Split: 10 टुकड़ों में बंटने जा रहा शेयर, रिकॉर्ड डेट आज; ₹12 है स्टॉक का भाव

Advertisement

Pervasive Commodities Ltd ने अपने निवेशकों को बड़ा तोहफा दिया है। कंपनी ने स्टॉक स्प्लिट (Stock Split) करने का ऐलान किया है। इसके लिए 7 अप्रैल 2025 को रिकॉर्ड डेट तय की गई है।

Last Updated- April 07, 2025 | 10:45 AM IST
Stock split

Stock Split: अगर आप Pervasive Commodities Ltd के निवेशक हैं या इसमें निवेश करने की सोच रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए अहम है। 7 अप्रैल 2025 तक जिनके पास कंपनी के शेयर होंगे, उन्हें स्टॉक स्प्लिट का सीधा फायदा मिलेगा।

Pervasive Commodities Ltd ने अपने निवेशकों को बड़ा तोहफा दिया है। कंपनी ने स्टॉक स्प्लिट (Stock Split) करने का ऐलान किया है। इसके लिए 7 अप्रैल 2025 (सोमवार) को रिकॉर्ड डेट तय की गई है। यानी, इस तारीख तक जिनके पास कंपनी के शेयर होंगे, वे इस बदलाव का फायदा उठा सकेंगे।

क्या होता है स्टॉक स्प्लिट?

स्टॉक स्प्लिट का मतलब है कि एक बड़े मूल्य वाले शेयर को छोटे हिस्सों में बांटा जाता है, जिससे ज्यादा लोगों के लिए उसमें निवेश करना आसान हो जाता है। Pervasive Commodities Ltd ने फैसला किया है कि 1 शेयर (₹10 फेस वैल्यू) को तोड़कर 10 शेयर (₹1 फेस वैल्यू) में बदला जाएगा। यानी, अगर आपके पास अभी 1 शेयर है, तो रिकॉर्ड डेट के बाद आपके पास 10 शेयर हो जाएंगे। हालांकि, आपके कुल निवेश की कीमत वही रहेगी।

Stock Market Crash: निवेशकों के 10 मिनट में ₹1,80,00,00,00,000 करोड़ स्वाह, संभलने का भी नहीं मिला मौका

 

निवेशकों को क्या फायदा होगा?

स्टॉक स्प्लिट से छोटे निवेशकों के लिए शेयर खरीदना आसान हो जाता है, क्योंकि शेयर की कीमत कम हो जाती है। साथ ही, शेयर की तरलता (liquidity) बढ़ने से इसकी खरीद-फरोख्त ज्यादा होती है। आमतौर पर, जब कोई कंपनी स्टॉक स्प्लिट की घोषणा करती है, तो निवेशकों की दिलचस्पी बढ़ती है और शेयर की मांग बढ़ने से इसमें तेजी भी आ सकती है।

Advertisement
First Published - April 7, 2025 | 9:01 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement