facebookmetapixel
Advertisement
लाइन लगाने की जरूरत नहीं, घर पहुंचेगा गैस सिलेंडर: सीएम योगी आदित्यनाथऑल टाइम हाई के करीब Oil Stock पर ब्रोकरेज सुपर बुलिश, कहा- खरीद लें, 65% और चढ़ने का रखता है दमBharat PET IPO: ₹760 करोड़ जुटाने की तैयारी, सेबी में DRHP फाइल; जुटाई रकम का क्या करेगी कंपनीतेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेतवैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफाJio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावनाडेटा सेंटर कारोबार में अदाणी का बड़ा दांव, Meta और Google से बातचीतभारत में माइक्रो ड्रामा बाजार का तेजी से विस्तार, 2030 तक 4.5 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमानआध्यात्मिक पर्यटन में भारत सबसे आगे, एशिया में भारतीय यात्रियों की रुचि सबसे अधिकबांग्लादेश: चुनौतियों के बीच आजादी का जश्न, अर्थव्यवस्था और महंगाई बनी बड़ी चुनौती

Stock Market Update: शेयर बाजार में गिरावट का सिलसिला जारी, सेंसेक्स 200 से ज्यादा अंक गिरा; निफ्टी 22,900 के नीचे फिसला

Advertisement

विदेशी निवेशकों की गतिविधियों के अलावा रूस-यूक्रेन संघर्ष को हल करने में प्रगति और अमेरिका की टैरिफ चिंताओं जैसे कारक आज बाजार की दिशा तय करेंगे।

Last Updated- February 20, 2025 | 11:40 AM IST
Stock Market Today

Stock Market Update: वैश्विक बाजारों में मिलेजुले रुख के बीच घरेलू शेयर बाजार गुरुवार (20 फरवरी) को एक बार फिर गिरावट में ओपन हुए।

तीस शेयरों वाल बीएसई सेंसेक्स आज 200 से ज्यादा अंक गिरकर 75,672 पर खुला। सुबह 11:40 बजे यह 191.18 अंक या 0.25 % गिरकर 75,748 पर कारोबार कर रहा था। निफ्टी50 भी गिरावट लेते हुए 22,821 अंक पर लाल निशान में खुला। सुबह 11:40 बजे यह 33.35 अंक या 0.15% की गिरावट लेकर 22,899 पर चल रहा था।

वैश्विक बाजारों में उतार-चढ़ाव समेत अमेरिकी फेडरल रिजर्व की मिनट्स का विश्लेषण और विदेशी निवेशकों की गतिविधियों के अलावा रूस-यूक्रेन संघर्ष को हल करने में प्रगति और अमेरिका की टैरिफ चिंताओं जैसे कारक आज बाजार की दिशा तय करेंगे।

इस बीच, विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) ने बुधवार, 19 फरवरी को शुद्ध रूप से 1,881.30 करोड़ रुपये की भारतीय इक्विटी बेची, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों ने कारोबारी सत्र के दौरान 1,957.74 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

बुधवार को कैसी थी बाजार की चाल?

उतार-चढ़ाव के बीच घरेलू शेयर बाजार गुरुवार को मामूली गिरावट में बंद हुए। तीस शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 28.21 अंक या 0.04% की गिरावट लेकर 75,939.18 पर बंद हुआ। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी50 (Nifty50) 12.40 अंक या 0.05% गिरकर 22,932 पर क्लोज हुआ।

Advertisement
First Published - February 20, 2025 | 8:10 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement