facebookmetapixel
Advertisement
पीएम मोदी 28 मार्च को करेंगे जेवर एयरपोर्ट का उद्घाटन; यूपी में पर्यटन, उद्योग और लॉजिस्टिक्स को नई उड़ानBiharOne: बिहार में डिजिटल गवर्नेंस की नई शुरुआत, CIPL के साथ बदलाव की बयारईरानी तेल खरीद का दावा गलत, रिलायंस ने रिपोर्टों को बताया बेबुनियादरनवे से रियल्टी तक: जेवर एयरपोर्ट ने बदली नोएडा की प्रोपर्टी की कहानी, 2027 तक आ सकती है 28% और तेजी‘हेडलाइन्स’ से कहीं आप भी तो नहीं हो रहे गुमराह? SIP पर जारी रखें ये स्ट्रैटेजीAM/NS India में बड़ा बदलाव: दिलीप ओम्मन होंगे रिटायर, अमित हरलका बनेंगे नए सीईओभारत में पेट्रोल, डीजल या LPG की कोई कमी नहीं, 60 दिन का स्टॉक मौजूद: सरकारभारत की तेल जरूरतें क्यों पूरी नहीं कर पा रहा ईरानी क्रूड ऑयल? चीन की ओर मुड़े जहाजलाइन लगाने की जरूरत नहीं, घर पहुंचेगा गैस सिलेंडर: सीएम योगी आदित्यनाथऑल टाइम हाई के करीब Oil Stock पर ब्रोकरेज सुपर बुलिश, कहा- खरीद लें, 65% और चढ़ने का रखता है दम

Jhunjhunwala पोर्टफोलियो का ये स्टॉक धमाल मचाने को तैयार! नोमुरा ने शुरू की कवरेज, 28% अपसाइड का अनुमान

Advertisement

Jhunjhunwala Stock: ब्रोकरेज का कहना है कि अमेरिकी स्वास्थ्य देखभाल आउटसोर्सिंग बाजार 2023 से 2028 तक प्रति वर्ष लगभग 12% की दर से बढ़ने वाला है।

Last Updated- November 24, 2025 | 2:22 PM IST
Stock Market today

Jhunjhunwala portfolio Stock: वैश्विक बाजारों से पॉजिटिव संकेतों के बीच भारतीय शेयर बाजार हफ्ते के पहले ट्रेडिंग सेशन यानी सोमवार (24 नवंबर) को बढ़त के साथ खुले। आईटी स्टॉक्स में खरीदारी से बाजार में मजबूती देखने को मिल रही है। साथ ही प्राइवेट बैंकिंग शेयरों में खरीदारों से भी बाजार को सपोर्ट मिल रहा है।

बाजार में इस मूड-माहौल के बीच जापान की ब्रोकरेज फर्म नोमुरा ने आईटी सेक्टर की कंपनी इन्वेंटुरस नॉलेज सॉल्यूशंस लिमिटेड (Inventurus Knowledge Solutions) पर कवरेज शुरू की है। ब्रोकरेज का कहना है कि अमेरिकी स्वास्थ्य देखभाल आउटसोर्सिंग बाजार 2023 से 2028 तक प्रति वर्ष लगभग 12% की दर से बढ़ने वाला है। इससे कंपनी का फायदा मिल सकता है।

Inventurus Knowledge Solutions Share पर टारगेट प्राइस ₹2000

नोमुरा ने ‘BUY‘ रेटिंग के साथ इन्वेंटुरस नॉलेज सॉल्यूशंस लिमिटेड पर कवरेज शुरू की है। ब्रोकरेज ने स्टॉक पर 2000 रुपये का टारगेट प्राइस रखा है। इस तरह, शेयर 27 फीसदी से ज्यादा का रिटर्न दे सकता है। इन्वेंटुरस नॉलेज सॉल्यूशंस के शेयर शुक्रवार को 1571 रुपये पर बंद हुए।

ब्रोकरेज के अनुसार, अमेरिकी हेल्थकेयर प्रोवाइडर इकोसिस्टम में एक आकर्षक अवसर है। कंपनी के कई प्रमुख एंटरप्राइज ग्राहकों के साथ लंबे समय से संबंध रहे हैं।

नोमुरा का अनुमान है कि आईकेएस हेल्थ वित्त वर्ष 2024-25 से वित्त वर्ष 2028 के बीच 32 फीसदी की ईपीएस सीएजीआर दर्ज करेगा। ब्रोकरेज ने कहा कि अमेरिकी हेल्थकेयर आउटसोर्सिंग बाजार कैलेंडर वर्ष 2023 से 2028 के बीच 12% की सीएजीआर से बढ़ने की संभावना है।

झुनझुनवाला के पास कंपनी में 0.23% हिस्सेदारी

झुनझुनवाला परिवार ने तीन डिस्क्रेशनेरी ट्रस्ट—निष्ठा, आर्यवीर और आर्यमन—के जरिए कंपनी में हिस्सेदारी रखी है। इनमें से प्रत्येक के पास सितंबर 2025 तक 16.37% हिस्सेदारी थी। इसके अलावा, रेखा झुनझुनवाला के पास भी कंपनी में 0.23% की हिस्सेदारी है।

 

(डिस्क्लेमर: यहां स्टॉक में खरीदारी की सलाह ब्रोकरेज ने दी है। बाजार में निवेश जो​खिमों के अधीन है। निवेश संबंधित फैसले करने से पहले अपने एक्सपर्ट से परामर्श कर लें।)

Advertisement
First Published - November 24, 2025 | 2:07 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement