facebookmetapixel
Advertisement
Bharat PET IPO: ₹760 करोड़ जुटाने की तैयारी, सेबी में DRHP फाइल; जुटाई रकम का क्या करेगी कंपनीतेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेतवैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफाJio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावनाडेटा सेंटर कारोबार में अदाणी का बड़ा दांव, Meta और Google से बातचीतभारत में माइक्रो ड्रामा बाजार का तेजी से विस्तार, 2030 तक 4.5 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमानआध्यात्मिक पर्यटन में भारत सबसे आगे, एशिया में भारतीय यात्रियों की रुचि सबसे अधिकबांग्लादेश: चुनौतियों के बीच आजादी का जश्न, अर्थव्यवस्था और महंगाई बनी बड़ी चुनौतीपश्चिम एशिया संकट के बीच भारत सतर्क, रणनीतिक तेल भंडार विस्तार प्रक्रिया तेजGST कटौती से बढ़ी मांग, ऑटो और ट्रैक्टर बिक्री में उछाल: सीतारमण

Q4 नतीजों से पहले पोर्टफोलियो में रख लें ये Pharma Stocks, 39% तक मिल सकता है रिटर्न

Advertisement

ब्रोकरेज के अनुसार, डिविस लैबोरेटरीज, सुप्रिया लाइफसाइंस और सन फार्मा जैसी उल्लेखनीय कंपनियां मजबूत राजस्व वृद्धि दर्ज कर सकती हैं।

Last Updated- March 27, 2025 | 4:06 PM IST
Pharma Laurus Labs Stock

Pharma Sector Q4 Preview: निफ्टी फार्मा सेक्टर में गुरुवार को 1% तक की गिरावट आई। पिछले पांच दिनों में यह इंडेक्स करीब 1.58% टूट गया है। वहीं, पिछले एक महीने में इंडेक्स 4.77% चढ़ा है। एक साल में इंडेक्स 12.77% बढ़ा है। हालांकि, अपने 52 वीक हाई से इंडेक्स करीब 11.50% नीचे चल रहा है। हालिया करेक्शन के बाद ब्रोकरेज फर्म देवेन चौकसी रिसर्च का मानना है कि फार्मा सेक्टर वर्तमान में उचित वैल्यूएशन पर आ गया है। ब्रोकरेज के अनुसार, वर्तमान में निफ्टी फार्मा का 1 साल का फॉरवर्ड पीई 28.0x है, जो 3 साल के एवरेज के करीब है। ब्रोकरेज का अनुमान है कि ऊपर की ओर बढ़ने की संभावना स्टॉक-विशिष्ट हो सकती है, जो मार्जिन सुधार, प्रोडक्ट्स लॉन्च पर निर्भर होगा।

इस बीच ब्रोकरेज ने अपनी कवरेज में शामिल चुनिंदा स्टॉक पर रेटिंग को मार्च तिमाही के नतीजों से पहले अपडेट किया है। साथ ही उन पर टारगेट प्राइस भी रखा है।

स्टॉक नाम रेटिंग टारगेट अपसाइड
Granules India (GRAN) BUY 700 38.6%
Aurobindo Pharmaceuticals BUY 1,591 33.1%
Zydus Lifesciences BUY 1,201 32.4%
Glenmark Pharmaceuticals BUY 1768 19.4%
Lupin (LPC) BUY 2,472 19.2%
Supriya Lifescience BUY 740 1.5%
Laurus Labs (LAURUS) ACCUMULATE 687 11.7%
Sun Pharmaceutical Industries ACCUMULATE 1,967 11.8%
Divi’s Laboratories (DIVI) ACCUMULATE 6435 10.4%
Cipla (CIPLA) ACCUMULATE 1,598 6.1%
Dr. Reddy’s Laboratories HOLD 1,245 5.4%
Alembic Pharmaceuticals HOLD 909 Target Achieved

फार्मा सेक्टर पर ब्रोकरेज का रिव्यू

ब्रोकरेज ने कहा हमारा मानना ​​है कि कई फार्मा कंपनियां उभरते बाज़ारों (ईएम), शेष विश्व (आरओडब्ल्यू) और यूरोप में बढ़ते आकर्षण के ज़रिए ग्रोथ को गति दे रही हैं। मुख्य योगदानकर्ताओं में ओडोम्ज़ो और इलुम्या जैसे विशेष उत्पादों का विस्तार, दक्षिण अफ़्रीका, यूरोपीय संघ के बाज़ारों पर ध्यान केंद्रित करना और यूरोप में ब्रांडेड पोर्टफोलियो लाभ शामिल हैं।

कैसे रहेंगे फार्मा कंपनियों के Q4 नतीजे?

देवेन चौकसी रिसर्च ने कहा कि Q4FY25E में हम अपने कवरेज में फार्मा कंपनियों से सालाना आधार पर डबल अंकों की रेवेन्यू वृद्धि की उम्मीद कर रहे हैं। गियोग्राफिस क्षेत्रों में नए प्रोडक्ट्स लॉन्च, घरेलू फॉर्मूलेशन में विस्तार और EM (उभरते बाजारों) और यूरोप में निरंतर गति से प्रेरित होकर रेवेन्यू में सालाना आधार ओर 11.5% वृद्धि होने की उम्मीद है।

ब्रोकरेज के अनुसार, डिविस लैबोरेटरीज, सुप्रिया लाइफसाइंस और सन फार्मा जैसी उल्लेखनीय कंपनियां मजबूत राजस्व वृद्धि दर्ज कर सकती हैं।

 

 

(डिस्क्लेमर: यहां स्टॉक में निवेश की सलाह ब्रोक्रेजीज ने दी है। बाजार में निवेश जो​खिमों के अधीन है। निवेश संबंधी फैसला करने से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।)

Advertisement
First Published - March 27, 2025 | 3:35 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement