facebookmetapixel
Advertisement
‘हेडलाइन्स’ से कहीं आप भी तो नहीं हो रहे गुमराह? SIP पर जारी रखें ये स्ट्रैटेजीAM/NS India में बड़ा बदलाव: दिलीप ओम्मन होंगे रिटायर, अमित हरलका बनेंगे नए सीईओभारत में पेट्रोल, डीजल या LPG की कोई कमी नहीं, 60 दिन का स्टॉक मौजूद: सरकारभारत की तेल जरूरतें क्यों पूरी नहीं कर पा रहा ईरानी क्रूड ऑयल? चीन की ओर मुड़े जहाजलाइन लगाने की जरूरत नहीं, घर पहुंचेगा गैस सिलेंडर: सीएम योगी आदित्यनाथऑल टाइम हाई के करीब Oil Stock पर ब्रोकरेज सुपर बुलिश, कहा- खरीद लें, 65% और चढ़ने का रखता है दमBharat PET IPO: ₹760 करोड़ जुटाने की तैयारी, सेबी में DRHP फाइल; जुटाई रकम का क्या करेगी कंपनीतेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेतवैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफाJio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावना

Dixon Technologies Share Price: Q4 में 380% बढ़ा मुनाफा, मगर शेयर 7% फिसला; फिर भी Motilal Oswal बुलिश, टारगेट प्राइस बढ़ाया

Advertisement

Dixon Technologies Share Price: मोतीलाल ओसवाल ने डिक्सन टेक्नॉलजीज पर अपनी ‘BUY’ रेटिंग को बरकरार रखा है। ब्रोकरेज ने स्टॉक पर 20,500 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है।

Last Updated- May 21, 2025 | 12:19 PM IST
stocks to buy

Dixon Technologies Share Price: डिक्सन टेक्नॉलजीज के शेयर बुधवार (21 मई) को शुरुआती कारोबार में 5 फीसदी से ज्यादा गिर गए। जनवरी-मार्च तिमाही में मुनाफा 400 फीसदी बढ़ने के बावजूद कंपनी के शेयरों में यह गिरावट आई है। बीएसई पर कंपनी के शेयर 7 फीसदी से ज्यादा गिरकर 15272 रुपये के इंट्रा-डे लो पर आ गए।

डिक्सन टेक्नॉलजीज का वित्त वर्ष 2024-25 की मार्च तिमाही में नेट प्रॉफिट (PAT) सालाना आधार पर 379 फीसदी उछलकर 465 करोड़ रुपये हो गया। वहीं, टैक्स से पहले का मुनाफा (PBT) सालाना आधार पर 343 प्रतिशत बढ़कर 576 करोड़ रुपये हो गया। कंपनी का ऑपरेशंस से रेवेन्यू में भी जोरदार इजाफा हुआ। यह मार्च तिमाही में 120 फीसदी बढ़कर 10,304 करोड़ रुपये रहा।

शेयर में जारी मूवमेंट के बीच मार्च तिमाही (Q4FY25) के नतीजों के बाद इस स्टॉक पर ब्रोकरेज हाउस मोतीलाल ओसवाल (Motilal Oswal) बुलिश है। ब्रोकरेज का कहना है कि अगले एक साल में यह शेयर करीब 25 फीसदी का अपसाइड दिखा सकता है।

यह भी पढ़ें…Q4 results today

Dixon Technologies Target Price: ₹20,500| रेटिंग BUY| अपसाइड 24%|

ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज ने डिक्सन टेक्नॉलजीज पर अपनी ‘BUY’ रेटिंग को बरकरार रखा है। ब्रोकरेज ने स्टॉक पर 20,500 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है। इस तरह, आगे चलकर शेयर में 24 फीसदी की तेजी आ सकती है। डिक्सन टेक्नॉलजीज के शेयर मंगलवार को 16,566 रुपये के भाव पर बंद हुए।

ब्रोकरेज ने कहा कि डिक्सन टेक्नोलॉजीज ने चौथी तिमाही (Q4FY25) में EBITDA और PBT के मोर्चे पर शानदार प्रदर्शन किया है। जबकि शुद्ध मुनाफे में तेज़ उछाल उसकी आदित्य इन्फोटेक में हिस्सेदारी बेचने से मिली एक बार की असाधारण आय (exceptional income) के कारण आया।

मोतीलाल ओसवाल के अनुसार, मोबाइल और EMS सेगमेंट ने मजबूत प्रदर्शन जारी रखा है। शीर्ष पांच ग्राहकों से घरेलू और निर्यात ऑर्डर में बेहतर विजिबिलिटी (order visibility) देखी गई है। डिक्सन विभिन्न क्षेत्रों की कंपनियों के साथ साझेदारी को सक्रिय रूप से आगे बढ़ा रही है। इससे वॉल्यूम और मार्जिन प्रोफाइल दोनों में सुधार की संभावना है।

ब्रोकरेज ने कहा कि हमें उम्मीद है मोबाइल सेगमेंट में आने वाले वर्षों में मजबूती बनी रहेगी। हालांकि कंज़्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स सेगमेंट में फिलहाल कुछ दबाव बना रह सकता है। कंपनी का डिस्प्ले मैन्युफैक्चरिंग प्लांट शुरू होना और ECMS के ज़रिए कैमरा मॉड्यूल, बैटरी और इनक्लोज़र जैसे अन्य कंपोनेंट्स में प्रवेश करना, PLI योजना के बाद मार्जिन प्रोफाइल को बेहतर बनाने में मदद करेगा। हम अपने अनुमानों में मामूली बदलाव करते हैं और मार्च 2027 के लिए DCF-आधारित ₹20,500 के टारगेट प्राइस को बनाए रखते हुए स्टॉक पर ‘BUY’ रेटिंग दोहराते हैं।

Dixon Technologies Share History

डिक्सन टेक्नोलॉजीज के शेयर का प्रदर्शन एक महीने में लगभग सपाट रहा है। तीन महीने में शेयर 12.89% और छह महीने में 5.12% चढ़ा है। एक साल में स्टॉक ने 72.79% जबकि दो साल में 419.53% का तगड़ा रिटर्न दिया है। स्टॉक का 52 वीक्स हाई 19,149 रुपये और 52 वीक्स लो 8,440.15 रुपये है। बीएसई पर स्टॉक का मार्केट कैप 95,100 करोड़ रुपये है।

 

 

(डिस्क्लेमर: यहां शेयर में खरीदारी की सलाह ब्रोकरेज ने दी है। बाजार में निवेश जो​खिमों के अधीन है। निवेश संबंधी फैसला करने से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।)

Advertisement
First Published - May 21, 2025 | 11:34 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement