facebookmetapixel
Advertisement
Editorial: दिवालिया समाधान से CSR और ऑडिट सुधार तक बड़े बदलावसरकारी बैंकों में प्रमोशन के पीछे की कहानी और सुधार की बढ़ती जरूरत​युद्ध और उभरती भू-राजनीतिक दरारें: पश्चिम एशिया संकट ने वैश्विक अर्थव्यवस्था को झकझोर दियापीएम मोदी 28 मार्च को करेंगे जेवर एयरपोर्ट का उद्घाटन; यूपी में पर्यटन, उद्योग और लॉजिस्टिक्स को नई उड़ानBiharOne: बिहार में डिजिटल गवर्नेंस की नई शुरुआत, CIPL के साथ बदलाव की बयारईरानी तेल खरीद का दावा गलत, रिलायंस ने रिपोर्टों को बताया बेबुनियादरनवे से रियल्टी तक: जेवर एयरपोर्ट ने बदली नोएडा की प्रोपर्टी की कहानी, 2027 तक आ सकती है 28% और तेजी‘हेडलाइन्स’ से कहीं आप भी तो नहीं हो रहे गुमराह? SIP पर जारी रखें ये स्ट्रैटेजीAM/NS India में बड़ा बदलाव: दिलीप ओम्मन होंगे रिटायर, अमित हरलका बनेंगे नए सीईओभारत में पेट्रोल, डीजल या LPG की कोई कमी नहीं, 60 दिन का स्टॉक मौजूद: सरकार

Closing Bell: नए साल के पहले दिन हरे निशान में बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 368 अंक चढ़ा; निफ्टी 23,743 पर बंद, ऑटो स्टॉक्स चढ़े

Advertisement

निफ्टी (Nifty) और सेंसेक्स (Sensex) ने 2024 का अंत निवेशकों को 8.4% का रिटर्न देने के साथ किया। हालांकि, यह साल 2023 के लगभग 20% के रिटर्न से काफी कम है।

Last Updated- January 01, 2025 | 4:17 PM IST
Share Market

Closing Bell: वैश्विक बाजारों में गिरावट के बावजूद घरेलू शेयर बाजारों में बुधवार (1 जनवरी) को तेजी देखी गई और नए साल 2025 के पहले दिन मार्केट हरे निशान में बंद हुई। कार मेन्युफेक्चरिंग कंपनी मारुति सुजुकी और महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) की मंथली बिक्री में वृद्धि से ऑटो स्टॉक्स में तेजी आई और इससे बाजार को समर्थन मिला।

तीस शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) बुधवार (1 जनवरी) बढ़त में खुला। हालांकि, कुछ ही देर में यह लाल निशान में फिसल गया। कारोबार के दूसरे हाफ में बाजार में शानदार रिकवरी देखी गई। अंत में सेंसेक्स 368.40 अंक या 0.47% चढ़कर 78,507 पर बंद हुआ।

इसी तरह, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी-50 (Nifty-50) इंडेक्स 98.10 अंक या 0.41 फीसदी की बढ़त के साथ 23,742.90 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

टॉप गेनर्स

सेंसेक्स की कंपनियों में मारुति और महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर सबसे ज्यादा चढ़कर बंद हुए। एलएंडटी, एशियन पेंट्स, बजाज फाइनेंस, इंडसइंड बैंक, एचडीएफसी बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज, टीसीएस के शेयर चढ़कर बंद हुए।

टॉप लूजर्स

दूसरी तरफ, अदाणी पोर्ट्स, टाटा स्टील, जोमैटो, एनटीपीसी, नेस्ले इंडिया, टेक महिंद्रा, स्टेट बैंक और टाइटन के शेयर गिरावट में बंद हुए।

ऑटो स्टॉक्स में तेजी की वजह

एक्सचेंज के 13 प्रमुख सेक्टर्स में से 11 बढ़त में बंद हुए। ऑटो इंडेक्स 1.3% चढ़कर बंद हुआ। देश में सबसे अधिक कारें बेचने वाली मारुति सुजुकी के शेयर 3.2% चढ़ गए। कंपनी के शेयरों में यह तेजी दिसंबर में बिक्री लगभग 30% बढ़ने के बाद आई। वहीं, एसयूवी वाहनों की मजबूत मांग के बीच कंपनी की बिक्री 18% बढ़ने के बाद महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर 2.4% चढ़ गए।

सेंसेक्स और निफ्टी ने 2024 में 8.4% का रिटर्न दिया

निफ्टी (Nifty) और सेंसेक्स (Sensex) ने 2024 का अंत निवेशकों को 8.4% का रिटर्न देने के साथ किया। हालांकि, यह साल 2023 के लगभग 20% के रिटर्न से काफी कम है। कॉरपोरेट कंपनियों के तिमाही नतीजों में नरमी और पिछली तिमाही में लगातार विदेशी बिकवाली से बाजार पर असर पड़ा है।

साल 2024 में सेंसेक्स 5,898.75 अंक या 8.16 प्रतिशत उछला और निफ्टी 1,913.4 अंक या 8.80 प्रतिशत बढ़ा। बीएसई बेंचमार्क सेंसेक्स इस साल 27 सितंबर को 85,978.25 के अपने रिकॉर्ड शिखर पर पहुंच गया और उसी दिन एनएसई निफ्टी भी 26,277.35 के अपने ऑल टाइम लेवल पर पंहुचा था।

31 दिसंबर को कैसा था स्टॉक मार्केट का परफॉर्मेंस ?

आईटी स्टॉक्स में गिरावट के बीच अमेरिका में बांड यील्ड (U.S Treasury) में वृद्धि से उभरते हुए शेयर बाजारों पर नेगेटिव असर पड़ा। इसकी वजह से सेंसेक्स और निफ्टी दोनों गिरकर बंद हुए। तीस शेयरों वाला सेंसेक्स 109.12 अंक या 0.14% गिरकर 78,139.01 पर क्लोज हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ़्टी50 (Nifty-50) लगभग पिछले बंद भाव पर सपाट रहते हुए 0.10 अंक गिरकर 23,644.80 अंक पर बंद हुआ।

नए साल में कैसी रहेगी बाजार की चाल ?

एक्सपर्ट्स के अनुसार, अमेरिका में हाई यील्ड के साथ विदेशी निवेशकों की बिकवाली जैसे कारक नए साल में भी बने रहेंगे। इस सप्ताह जारी होने वाले मासिक ऑटो बिक्री डेटा और पूर्व-तिमाही व्यापार अपडेट भारतीय बाजारों के लिए महत्वपूर्ण होंगे क्योंकि वे आगामी परिणाम सीज़न बाजार की दिशा तय करेंगे।

Advertisement
First Published - January 1, 2025 | 3:48 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement