facebookmetapixel
Advertisement
AI Stocks: महंगे चिप्स बिगाड़ सकते हैं AI का खेल! ब्रोकरेज ने दी डिफेंसिव सेक्टर चुनने की सलाहStock Market Today: GIFT Nifty 100 अंक उछला, एशियाई बाजारों में रिकवरी; आज शेयर बाजार में दिख सकती है दमदार शुरुआतStocks To Watch Today: शेयर बाजार में आज कौन मचाएगा धमाल? Adani, BPCL, मारिको, टाटा मोटर्स समेत ये स्टॉक्स रहेंगे फोकस मेंSugar Price: मॉनसून की मार से चीनी महंगी, जानें क्यों बढ़ रही हैं कीमतें और आगे क्या होगा?कच्चे तेल की कीमतें घटीं, फिर भी पेट्रोल-डीजल महंगा क्यों? हरदीप पुरी ने बताई वजहInvesco Mutual Fund ने SIF सेगमेंट में रखा कदम, लॉन्च किया समिट इक्विटी लॉन्ग-शॉर्ट फंड; क्या है इसमें खास?India-EU FTA: 10-12 दिन में पूरी होगी कानूनी समीक्षा, गोयल बोले- साल के अंत तक होगी डील30 चुनिंदा मिडकैप शेयरों में निवेश का मौका, 17 जुलाई तक खुला रहेगा MOMF का नया इंडेक्स फंडMirae Asset MF ने उतारे 2 नए मिडकैप फंड, ₹5,000 से निवेश शुरू; प्राइस मोमेंटम वाले शेयरों पर फोकसविदेशी फंड्स में लौटी निवेशकों की दिलचस्पी, 40% रिटर्न और ₹7,600 करोड़ के इनफ्लो ने बदला ट्रेंड

Aditya Birla Group का मार्केट कैप 100 अरब डॉलर के पार

Advertisement

आदित्य बिड़ला समूह (Aditya Birla Group) की कंपनियों का बीएसई (BSE) पर संयुक्त मार्केट कैप 8,51,460.25 करोड़ रुपये आंका गया है।

Last Updated- May 24, 2024 | 7:11 PM IST
Aditya Birla

आदित्य बिड़ला समूह (Aditya Birla Group) की कंपनियों का संयुक्त रूप से मार्केट कैप (Mcap) शुक्रवार को 100 अरब अमेरिकी डॉलर के आंकड़े को पार कर गया।

समूह की कंपनियों का बीएसई (BSE) पर संयुक्त बाजार मूल्यांकन 8,51,460.25 करोड़ रुपये आंका गया है।

समूह की कंपनियों में अल्ट्राटेक सीमेंट, ग्रासिम, हिंडाल्को, आदित्य बिड़ला कैपिटल, आदित्य बिड़ला सन लाइफ एएमसी, वोडाफोन आइडिया, आदित्य बिड़ला फैशन एंड रिटेल, टीसीएनएस क्लोदिंग, आदित्य बिड़ला मनी, सेंचुरी टेक्सटाइल्स, सेंचुरी एंका और पिलानी इन्वेस्टमेंट शामिल हैं।

आदित्य बिड़ला समूह ने एक बयान में कहा, “समूह के बाजार पूंजीकरण में बढ़ोतरी ने बाजार के मानक सूचकांकों सेंसेक्स एवं निफ्टी को सालाना आधार पर एक साल, तीन साल और पांच साल की समय सीमा में पीछे छोड़ दिया है।”

बयान के मुताबिक, एक साल और तीन साल की अवधि में अमेरिकी डॉलर के संदर्भ में भी समूह की बाजार पूंजी में वृद्धि एसएंडपी की तुलना में दोगुनी रही है। ग्रासिम का पिछले तीन वर्षों में बाजार पूंजीकरण दोगुना होकर 19 अरब डॉलर से अधिक हो गया है। वहीं हिंडाल्को का बाजार पूंजीकरण दो साल से भी कम समय में दोगुना हो गया है।

बयान के मुताबिक, वोडाफोन आइडिया (Vodafone Idea) ने भी एक साल में अपना बाजार पूंजीकरण लगभग तीन गुना कर लिया है। इसी तरह सेंचुरी टेक्सटाइल्स ने सिर्फ एक साल में ही अपनी बाजार पूंजी लगभग तीन गुना कर ली है।

Advertisement
First Published - May 24, 2024 | 7:11 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement