facebookmetapixel
Advertisement
ईरानी तेल खरीद का दावा गलत, रिलायंस ने रिपोर्टों को बताया बेबुनियादरनवे से रियल्टी तक: जेवर एयरपोर्ट ने बदली नोएडा की प्रोपर्टी की कहानी, 2027 तक आ सकती है 28% और तेजी‘हेडलाइन्स’ से कहीं आप भी तो नहीं हो रहे गुमराह? SIP पर जारी रखें ये स्ट्रैटेजीAM/NS India में बड़ा बदलाव: दिलीप ओम्मन होंगे रिटायर, अमित हरलका बनेंगे नए सीईओभारत में पेट्रोल, डीजल या LPG की कोई कमी नहीं, 60 दिन का स्टॉक मौजूद: सरकारभारत की तेल जरूरतें क्यों पूरी नहीं कर पा रहा ईरानी क्रूड ऑयल? चीन की ओर मुड़े जहाजलाइन लगाने की जरूरत नहीं, घर पहुंचेगा गैस सिलेंडर: सीएम योगी आदित्यनाथऑल टाइम हाई के करीब Oil Stock पर ब्रोकरेज सुपर बुलिश, कहा- खरीद लें, 65% और चढ़ने का रखता है दमBharat PET IPO: ₹760 करोड़ जुटाने की तैयारी, सेबी में DRHP फाइल; जुटाई रकम का क्या करेगी कंपनीतेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेत

दौड़ने को तैयार अदाणी ग्रुप का ये दिग्गज शेयर! मोतीलाल ओसवाल ने 38% अपसाइड के लिए दी BUY रेटिंग

Advertisement

FY26–27 में कंपनी नेट डेट स्थिति में जा सकती है। FY28 में दोबारा नेट कैश पॉजिटिव होने का अनुमान है।

Last Updated- December 02, 2025 | 3:42 PM IST
Stock to buy
Representational Image

Adani Group Stock: अदाणी ग्रुप की दिग्गज स्टॉक अंबुजा सीमेंट्स (Ambuja Cements) में एक बार फिर जोरदार तेजी के संकेत दिख रहे हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि हाल में कंपनी को जयप्रकाश एसोसिएट्स (JAL) का अ​धिग्रहण करने के लिए लगाई गई बोली को लेटर ऑफ इंटेंट हासिल हुआ है। JAL के पास बड़े पैमाने पर सीमेंट कारोबार है, जिसे अधिग्रहण के बाद अदाणी ग्रुप एक ही लिस्टेड कंपनी (ACEM) को ट्रांसफर किया जा सकता है। यह ट्रांसफर करीब 5000 करोड़ रुपये की वैल्यूएशन पर होने का अनुमान है। इस कॉरपोरेट अपडेट के बाद ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल (Motilal Oswal) का कहना है कि अ​धिग्रहण के बाद अंबुजा सीमेंट्स एक नई तेजी के लिए तैयार नजर आ रही है। ऐसे में कंपनी का शेयर खरीदारी की लिए आकर्षक नजर आ रहा है।

Ambuja Cements: 38% अपसाइड का टारगेट

ब्रोकरेज हाउस मोतीलाल ओसवाल ने अंबुजा सीमेंट्स पर BUY रेटिंग बनाए रखी है। साथ ही प्रति शेयर टारगेट प्राइस 750 रुपये रखा है। सोमवार को शेयर 543 पर बंद हुआ था। इस तरह मौजूदा भाव से स्टॉक में आगे करीब 38 फीसदी का जोरदार उछाल देखने को मिल सकता है।

ब्रोकरेज का कहना है कि स्टॉक आकर्षक वैल्यूएशन पर ट्रेड कर रहा है। अंबुजा सीमेंट्स 15x FY27E EV/EBITDA, और 13x FY28E EV/EBITDA पर ट्रेड कर रहा है। जबकि पिछले 5 साल का औसत 18x रहा है। इसी तरह EV/t पर भी स्टॉक आकर्षक है। ब्रोकरेज ने ACEM को 20x Sep’27E EV/EBITDA पर वैल्यू किया है और इस पर टारगेट प्राइस 750 रुपये आता है।

BSE पर स्टॉक का 52 हफ्ते का हाई 625 और लो 455 रुपये है। यानी, यह दिग्गज शेयर अपने हाई से करीब 13 फीसदी डिस्काउंट पर ट्रेड कर रहा है। मंगलवार को अंबुजा सीमेंट्स में हल्की बढ़त के साथ 546 पर कारोबार शुरू हुआ। कारोबारी सेशन के दौरान स्टॉक एक दायरे में रहा। कंपनी का मार्केट कैप 1.34 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा है।

Ambuja Cements: क्या है ब्रोकरेज की कमेंट्री

मोतीलाल ओसवाल का कहना है कि अंबुजा सीमेंट्स ने न वर्षों में प्रोडक्शन क्षमता 68 MTPA (मिलियन टन प्रति वर्ष) से बढ़कर 107 MTPA किया। अदाणी ग्रुप ने अधिग्रहण और ग्रीनफील्ड प्रोजेक्ट्स के जरिए बीते तीन सालों में सीमेंट क्षमता में तेजी से विस्तार किया है। FY28 के लिए क्षमता लक्ष्य बढ़ाकर 155 MTPA कर दिया गया है, जो पहले 140 MTPA था। FY26 में 7 MTPA और 5.6 MTPA नई ग्राइंडिंग क्षमता जोड़कर कुल क्षमता करीब 120 MTPA तक पहुंचने की उम्मीद है।

Also Read | 1 साल में 41% तक रिटर्न? एक्सिस सिक्योरिटीज ने तैयार की टॉप पिक्स की लिस्ट, चेक करें टारगेट प्राइस

रिपोर्ट के मुताबिक, ACEM का लक्ष्य है कि लागत 4,200 रुपये प्रति टन से लागत घटाकर FY28 तक 3,650 रुपये प्रति टन की जाए। मार्च 2026 तक अंतरिम लक्ष्य 4,000 रुपये प्रति टन का रखा है। FY26–28 के लिए कंपनी ने मजबूत वित्तीय प्रदर्शन का अनुमान जताया है। इस अव​धि के लिए कामकाजी मुनाफा (EBITDA) में 20% CAGR, PAT में 25% CAGR, और वॉल्यूम में 10% CAGR का अनुमान है।

कंपनी के नेट कैश पोजिशन में गिरावट हाई है। हालांकि FY28 में फिर सुधार का अनुमान है। मार्च 2025 में नेट कैश ₹10130 करोड़ था, जो अक्टूबर 2025 में घटकर ₹2560 करोड़ रुपये रह गया। JAL अधिग्रहण में करीब ₹5000 करोड़ रुपये अतिरिक्त खर्च होगा। इस तरह, FY26–27 में कंपनी नेट डेट स्थिति में जा सकती है। FY28 में दोबारा नेट कैश पॉजिटिव होने का अनुमान है।

 


(डिस्क्लेमर: यहां स्टॉक में खरीदारी की सलाह ब्रोकरेज ने दी है। बाजार में निवेश जो​खिमों के अधीन है। निवेश संबंधी फैसला करने से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।)  

Advertisement
First Published - December 2, 2025 | 3:42 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement