facebookmetapixel
Advertisement
Editorial: कनेक्टेड कारों पर बढ़ा साइबर हमलों का खतरासुरक्षित भोजन के लिए कड़े मानकों की जरूरत, एंटीबायोटिक और कीटनाशक पर सख्त निगरानी जरूरीराज्यों की वित्तीय सेहत पर दबाव, केरल-तमिलनाडु के श्वेत पत्र ने राजकोषीय सुधार की जरूरत दिखाईराज्यों के टैक्स और रॉयल्टी से महंगा होगा लौह अयस्क, स्टील उत्पादन लागत बढ़ने के संकेत: SAIL चेयरमैनअमेरिका-ईरान तनाव से कच्चे तेल में उछाल, कीमतें 5% चढ़कर दो हफ्ते के हाई पर पहुंची ट्रंप के बयान से सोने में गिरावट, महंगाई व ब्याज दर बढ़ने की आशंका से बढ़ा दबावSEBI का बड़ा फैसला: FPI और FVCI अब रुपये में जमा कर सकेंगे शुल्क, नए नियम 6 महीने बाद होंगे लागूरुपये में एक महीने की सबसे बड़ी एकदिवसीय गिरावट, बॉन्ड यील्ड में उछालAI एजेंट भी कर सकेंगे UPI पर लेनदेन! NPCI तैयार करेगा यूनिफाइड एजेंट प्रोटोकॉलRBI की FCNR(B) योजना में 60 अरब डॉलर जुटाने की उम्मीद, विदेशी बैंकों की निवेश सीमा बनेगी अहम फैक्टर

Share Market Update: 200 अंकों की बढ़त पर Sensex, Nifty 18000 के पार

Advertisement

आज यानी हफ्ते के पहले कारोबारी दिन शेयर बाजार में तेजी देखने को मिल सकती है।

Last Updated- January 23, 2023 | 9:59 AM IST

बढ़त के साथ खुला बाजार

हफ्ते के पहले कारोबारी दिन बाजार की शुरुआत बढ़त के साथ हुई है। सेंसेक्स 200 अंक की बढ़त के साथ 60,881.44 के स्तर पर है। जबकि निफ्टी 77.80 अंक यानी 0.43 फीसदी की बढ़त के साथ 18110.20 के स्तर पर नजर आ रही है।

सेंसेक्स के 30 में से 26 कंपनियों के शेयर हरे निशान पर हैं।

Pre-Opening 

प्री-ओपनिंग सेशन में बाजार में बढ़त दिखी है। 09:02 बजे के आसपास सेंसेक्स 336.10 अंक यानी 0.55 फीसदी की गिरावट के साथ 60957.87 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जबकि निफ्टी 136.60 अंक यानी 0.76 फीसदी की बढ़त दिखा रहा है।

कैसा रहेगा आज का बाजार 

आज यानी हफ्ते के पहले कारोबारी दिन शेयर बाजार में तेजी देखने को मिल सकती है। ग्लोबल बाजार से मजबूत संकेत मिल रहे हैं. अमेरिकी बाजार में शानदार तेजी दर्ज की गई है। डाओ जोन्स 330 अंक मजबूत होकर बंद हुआ। Nasdaq में 2.66 फीसदी की शानदार बढ़त रही।
S&P 500 में 1.89 फीसदी की मजबूती रही। एशियाई बाजार की बात करें तो जापान के निक्केई में 1 फीसदी से ज्यादा का उछाल है।

SGX Nifty में 80 अंकों की तेजी है जो घरेलू बाजार में तेजी की तरफ इशारा कर रहा है. बीते हफ्ते सेंसेक्स में 0.60 फीसदी की तेजी रही थी।

डॉलर इंडेक्स 101.66 पर रहा। इंटरनेशनल मार्केट में क्रूड ऑयल का भाव 87 डॉलर के पार पहुंच गया।

विदेशी निवेशकों ने बीते शुक्रवार को कैश मार्केट में 2002 करोड़ रुपये के शेयर बेचे हैं। जबकि घरेलू निवेशकों ने शुक्रवार को 1,510 करोड़ रुपये के शेयर बेचे हैं। जनवरी 2023 में अब तक विदेशी संस्थागत निवेशकों ने अब तक 19,880 करोड़ रुपये की बिकवाली की है। वहीं, घरेलू निवेशकों ने इस महीने अब तक 16,182 करोड़ रुपये की खरीदारी की है।

Advertisement
First Published - January 23, 2023 | 9:29 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement