facebookmetapixel
Advertisement
वर्ष 2047 तक विकसित राष्ट्र बनने के लिए बड़े विदेशी निवेश और गहरे सुधार जरूरी, कैपिटल फ्लो बढ़ाने पर जोरबाजार हलचल: मुश्किल वक्त में निवेशक सम्मेलन, निफ्टी ने सेंसेक्स को पीछे छोड़ दियाअशोक लीलैंड 5 फीसदी फिसला, मांग और मार्जिन को लेकर विश्लेषकों ने जताई चिंताग्लोबल इक्विटी फंड्स से 8 हफ्तों में पहली बार निकासी, निवेशकों का झुकाव अब US टेक और AI थीम की ओरलगातार दूसरे महीने चढ़ने-गिरने वाले शेयरों का रेश्यो पॉजिटिव, मिडकैप ने बनाया नया रिकॉर्डपेंट कंपनियों की चमकी किस्मत: मजबूत मांग और बेहतर प्रोडक्ट मिक्स से Q4 में उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन, मार्जिन भी सुधरेFY26 Q4 Results: लिस्टेड कंपनियों का मुनाफा 15.1% बढ़ा, आय वृद्धि 12 तिमाहियों के हाई परचौथी तिमाही में सुस्त पड़ सकती है आ​र्थिक वृद्धि की रफ्तार, उच्च आवृत्ति संकेतकों में नरमीपहली बार कर्ज लेने वालों की हिस्सेदारी घटी, गोल्ड लोन बना खुदरा ऋण बाजार का नया सिताराभारत-अमेरिका अंतरिम व्यापार समझौते की ओर बढ़े कदम, सेक्शन 301 से टैरिफ से मिलेगी छूट!

Share Market Today: बाजार की फ्लैट हुई शुरुआत,बाजार की फ्लैट शुरुआत, फोकस में Lupin, Surya Roshni फोकस में

Advertisement
Last Updated- March 14, 2023 | 9:48 AM IST
Stock Market Today

बाजार की शुरुआत सपाट
बाजार की शुरुआत आज सपाट हुई है। 09:16 बजे के आसपास सेंसेक्स 114.36 अंक यानी 0.20% की गिरावट के साथ 58,123.49 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं निफ्टी 32 अंक यानी 0.19% की गिरावट के साथ 17,122.30 के स्तर पर नजर आ रहा है।

निफ्टी टॉप गेनर
Dr Reddy’s Laboratories
L&T
ONGC
BPCL
SBI Life Insurance

निफ्टी टॉप लूजर

Adani Enterprises
Adani Ports
M&M
Asian Paints
IndusInd Bank

प्री-ओपनिंग में बाजार में दिखी कमजोरी
प्री-ओपनिंग में बाजार में कमजोरी देखने को मिली है। 09:02 बजे के आसपास सेंसेक्स 95.93 अंक यानी 0.16% की गिरावट के साथ 58,141.92 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं निफ्टी 107.40 अंक यानी 0.63% की गिरावट के साथ 17,046.90 के स्तर पर नजर आ रहा है।

कैसा रहेगा आज का बाजार

भारतीय शेयर बाजार में मंगलवार को भी कमजोरी देखने को मिल सकती है। क्योंकि दुनियाभर के शेयर बाजारों से  कमजोर संकेत मिल रहे हैं।  एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई और कोरिया का कोस्पी 2% से ज्यादा टूट गए हैं। इससे पहले यूरोपियन मार्केट में तेज गिरावट दर्ज की गई थी।

हालांकि, अमेरिकी वायदा बाजारों में हल्की खरीदारी देखने को मिल रही है।  इसी तरह SGX Nifty की शुरुआत हल्की मजबूती के साथ हुई है.। इंडेक्स 17200 के पार ट्रेड कर रहा है. जबकि डॉलर इंडेक्स 104 के नीचे है।  इससे पहले सोमवार को सेंसेक्स 897 अंक टूटकर 58,237.85 पर बंद हुआ। इसी तरह निफ्टी भी 258 अंक फिसलकर 17,154.30 पर बंद हुआ था. तेज गिरावट में ऑटो और बैंकिंग स्टॉक्स आगे रहे थे।

कैसा था कल का बाजार

सिलिकन वैली बैंक (SVB) का भट्ठा बैठने से घबराए देसी बेंचमार्क सूचकांक लुढ़ककर 5 महीने के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गए। इस बैंक के पिटने के बाद दुनिया भर के नियामक गिरावट थामने की को​शिश कर रहे हैं, लेकिन निवेशकों की फिक्र बढ़ती जा रही है। पूरी दुनिया के शेयर बाजार 13 मार्च को भी लुढ़के।

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स आज 897 अंक यानी 1.5 फीसदी गिरावट के साथ 58,238 अंक पर बंद हुआ। 14 अक्टूबर के बाद यह सेंसेक्स का सबसे निचला स्तर है। निफ्टी-50 सूचकांक भी 13 मार्च को 259 अंक (1.5 फीसदी) गिरावट के साथ 17,154 अंक पर बंद हुआ, जो 13 अक्टूबर के बाद उसका सबसे निचला स्तर है। बैंकिंग शेयरों का प्रदर्शन भी लगातार कमजोर रहा है, जिससे बैंक निफ्टी सूचकांक में 2.3 फीसदी की गिरावट आई।

 

Advertisement
First Published - March 14, 2023 | 8:36 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement