facebookmetapixel
Advertisement
भारत के ई-कॉमर्स बाजार में बदलाव, AI और ग्राहकों की जरूरतों पर बढ़ा फोकसभारत के रियल एस्टेट बाजार में सेंचुरी 21 की दस्तक, 126 शहरों में विस्तार की योजनाश्रीलंका पहुंचे राजनाथ सिंह, 38 साल बाद किसी भारतीय रक्षा मंत्री की यात्रा; संबंधों को मिलेगी नई धारCCI की जांच में बिल्डर्स एसोसिएशन को मिली जगह, दिल्ली हाईकोर्ट ने अल्ट्राटेक की याचिका खारिज कीUPI के बढ़ते दबदबे के बीच VISA की नई रणनीति, कार्ड से आगे टोकनाइजेशन और रिस्क इंटेलिजेंस पर फोकस₹37,500 करोड़ की कोयला से गैस बनाने वाली स्कीम को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, अदाणी सबसे आगेराव से मोदी तक जारी रही सुधारों की रफ्तार, 1991 की आर्थिक क्रांति ने बदली भारतीय अर्थव्यवस्था की तस्वीरवैश्विक तनाव के बीच भारत की अर्थव्यवस्था ने दिखाई ताकत, Q1 में 7.8% की तेज बढ़ोतरी: PM मोदीमेटा इंडिया के खिलाफ अब औपचारिक जांच की तैयारी, बच्चों की सुरक्षा और CSAM मामले में बढ़ीं मुश्किलें₹73,000 करोड़ का पश्चिमी DFC देश को समर्पित, UP के दादरी से मुंबई के JNPA तक माल ढुलाई होगी तेज

Share Market Today: मामूली बढ़त के साथ खुला बाजार, सेंसेक्स 61000 के पार, निफ्टी 18 हजार के ऊपर

Advertisement
Last Updated- May 04, 2023 | 9:39 AM IST
share market

बाजार में बढ़त
बाजार की शुरुआत हल्की बढ़त के साथ हुई है। सेंसेक्स 52.4 अंक यानी 0.09 फीसदी की बढ़त के साथ 61,245.70 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी 21.85 अंक यानी 0.12 फीसदी की बढ़त के साथ 18111.00 के स्तर पर कारोबार कर रहा है ।
प्री-ओपनिंग बाजार में बढ़त
प्री-ओपनिंग बाजार में बढ़त देखने को मिल रही है। सेंसेक्स 84.61 अंक यानी 0.14 फीसदी की बढ़त के साथ 61,277.91 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी 8.85 अंक यानी 0.05 फीसदी की गिरावट के साथ 18081.00 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

कैसा रहेगा आज का बाजार

अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने एक बार फिर से पॉलिसी रेट में इजाफा किया है। 25 बेसिस अंकों की बढ़त के बाद अब दरें 5.25% के साथ 16 साल के हाई लेवल पर पहुंच गई हैं ।

पॉलिसी रेट में बढ़त से अमेरिकी बाजारों का रुख खराब रहा। डाओ 270 प्वाइंट फिसला जबकि एशिया भी दबाव में नजर आ रहा है । SGX NIFTY में भी करीब 70 प्वाइंट की गिरावट के साथ कारोबार हो रहा है। इससे भारतीय बाजार के भी गिरावट के साथ खुलने के संकेत हैं।

इस बीच क्रूड में फिर 4% से ज्यादा की गिरावट आई है। कच्चे तेल का भाव 72 डॉलर के नीचे फिसलकर 16 महीने के निचले स्तर पर पहुंच गया है। वहीं सोने में तेज उछाल भाव COMEX पर सोना 2060 डॉलर के पार निकला है।

कैसा था कल का बाजार

घरेलू शेयर बाजारों में पिछले आठ कारोबारी सत्रों से जारी तेजी पर बुधवार को विराम लगा और BSE Sensex 161 अंक से अधिक के नुकसान में रहा।

सूचकांक में मजबूत हिस्सेदारी रखने वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, इन्फोसिस और लार्सन एंड टुब्रो में गिरावट से भी बाजार पर प्रतिकूल असर पड़ा।

तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 161.41 अंक यानी 0.26 प्रतिशत की गिरावट के साथ 61,193.30 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 330.27 अंक तक लुढ़क गया था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 57.80 अंक यानी 0.32 प्रतिशत की गिरावट के साथ 18,089.85 अंक पर बंद हुआ।

टॉप लूजर्स

Advertisement
First Published - May 4, 2023 | 8:11 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement