facebookmetapixel
Advertisement
ईरान-अमेरिका तनाव कम होने का असर! BPCL, HPCL और IOC के शेयरों में आई तेजी35% तक रिटर्न के लिए इन 7 स्टॉक्स पर BUY रेटिंग, ब्रोकरेज की सलाह- लॉन्ग टर्म रखें नजरियाEV बढ़ेंगे तो किन Power Stocks की चमकेगी किस्मत? NTPC और CG Power पर ब्रोकरेज की रायकेनरा बैंक का Q1 मुनाफा ₹4,856 करोड़, NPA में आया सुधार; शेयर में 3% की जोरदार तेजीForeign Assets वाले सावधान! ITR में गलत एक्सचेंज रेट डालने पर फंस सकते हैं, टैक्स एक्सपर्ट ने दी चेतावनीITR Deadline 2026: क्या 31 जुलाई के बाद बढ़ेगी आखिरी तारीख? सरकार ने दे दिए संकेतअब सिर्फ चाय नहीं बेच रही Tata Consumer! ये 4 कारोबार बन रहे कमाई का नया इंजनक्या बिना PAN के अटक रहा है ITR? मिनटों में बनाएं और डाउनलोड करें डिजिटल e-PANनंदन नीलेकणी से एस. सोमनाथ तक… जानिए परीक्षा सुधार पैनल के 6 विशेषज्ञों की पूरी प्रोफाइलJuniper Green Energy IPO: रिन्यूएबल एनर्जी कंपनी ला रही ₹1,800 करोड़ का इश्यू, प्राइस बैंड हुआ तय; जानें कब खुलेगा

Share Market Today: मिलेजुले ग्लोबल संकेतों के बीच बाजार की मजबूत शुरुआत

Advertisement
Last Updated- April 10, 2023 | 9:25 AM IST
Share Market

मिलेजुले ग्लोबल संकेतों के बीच बाजार की शुरुआत मजबूत हुई है। सेंसेक्स 102.54 अंक यानी 0.17 फीसदी की बढ़त के साथ 59,935.51 के स्तर पर नजर आ रहा जबकि निफ्टी 39.35 अंक यानी 0.22 फीसदी की बढ़त के साथ 17,633.70 के स्तर पर नजर आ रहा था ।

कैसा रहेगा आज का बाजार

वैश्विक बााजरों से अच्छे संकेत मिल रहे हैं। एशियाई बाजार ऊपर कारोबार कर रहे है। SGX निफ्टी में 50 प्वाइंट की तेजी देखने को मिली है। डाओ फ्यूचर्स फ्लैट नजर आ रहा है। गुरुवार को अमेरिका में पौने परसेंट तक की तेजी रही थी ।

इस बीच घरेलू नेचुरल गैस प्राइसिंग के नए फॉर्मूले को मंजूरी के बाद IGL, MGL और अदाणी टोटाल ने CNG और PNG के दाम घटाए । भाव में 5 से 8 रुपये प्रति यूनिट की कटौती की है। नए फॉर्मूले से फर्टिलाइजर, सिरेमिक और पावर कंपनियों को भी फायदा मिलेगा।

कैसा रहा बीता कारोबारी दिन

वैश्विक बाजारों से मिले सकारात्मक संकेतों के कारण गुरुवार के कारोबार में घरेलू शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद हुए। सेंसेक्स 144 अंक मजबूत हुआ, वहीं निफ्टी 42 अंकों की बढ़त के साथ 17,600 के करीब पहुंच गया।

BSE का 30 शेयरों वाला मानक सूचकांक सेंसेक्स 143.66 अंक यानी 0.24 फीसदी मजबूत होकर 59,832.97 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स ऊंचे में 59,950.06 तक गया और नीचे में 59,520.12 तक आया। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 42.10 अंक यानी 0.24 फीसदी चढ़ा। निफ्टी कारोबार के अंत में 17,599.15 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान निफ्टी ऊंचे में 17,638.70 तक गया और नीचे में 17,502.85 तक आया।

Advertisement
First Published - April 10, 2023 | 8:24 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement