facebookmetapixel
Advertisement
फर्जी कॉपीराइट दावों पर दिल्ली हाईकोर्ट ने मेटा से मांगा जवाबएयर इंडिया पायलट का मारिजुआना टेस्ट पॉजिटिव, पहली बार लाइसेंस रद्द नहीं होगात्योहारों से पहले रोजगार के मौके बढ़ेंगे, कंपनियां 15-20% ज्यादा अस्थायी कर्मचारी रखेंगीएआई से बदल रहा काम का तरीका, जीसीसी के 46% कर्मचारियों को नई स्किल्स की जरूरतकमोडिटी डेरिवेटिव में पोजीशन लिमिट और मार्जिन ढांचा आसान करेगा सेबीक्लोजिंग एक्शन सेशन में म्युचुअल फंड्स की कम भागीदारी, सेबी ने बुलाई बैठकभारत ने पहली बार रूस को भेजा पेट्रोल, 3.5 लाख बैरल की पहली खेप पहुंचीयूरिया और डीएपी की बिक्री घटी, जुलाई में उर्वरकों की उपलब्धता में हुई बड़ी बढ़ोतरीचंद्रशेखरन का टाटा संस छोड़ने का ऐलान, छह महीने के गतिरोध से निकला रास्ताUPI की लागत घटाने के लिए सरकार के सामने दो विकल्प, बड़े लेन-देन पर MDR की तैयारी

Share Market Today: 200 अंकों की बढ़त के साथ 60 हजार के पार सेंसेक्स, निफ्टी 18000 के करीब

Advertisement
Last Updated- February 21, 2023 | 10:16 AM IST
Share Market

सपाट खुले बाजार

आज बाजार की सपाट शुरुआत हुई है। सेंसेक्स 60,770.43 अंक पर खुला। फिलहाल सेंसेक्स 202.24 अंकों यानी 0.33 फीसदी की बढ़त के साथ 60,893.78 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी 58.05 अंक यानी 0.33 फीसदी की बढ़त के साथ 17,902.65 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

 

प्री-ओपनिंग

प्री-ओपनिंग सेशन में बाजार में बढ़त दिखी है। सेंसेक्स 198.66 अंक यानी 0.33 फीसदी की बढ़त के साथ 60,890.20 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। वहीं निफ्टी 69.90 क यानी 0.39 फीसदी की बढ़त के साथ 17914.50 के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

कैसा रहेगा आज का बाजार

वैश्विक बाजार से मिलेजुले संकेत हैं। एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई और कोस्पी हल्की मजबूती के साथ हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं।  जबकि अमेरिकी वायदा बाजारों में बिकवाली है। DOW FUT, NASDAQ FUT गिरावट के साथ ट्रेड कर रहे हैं।

SGX निफ्टी की शुरुआत भी गिरावट के साथ हुई है। ऐसे में भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत सपाट रहने की आशंका है।

कैसा था कल का कारोबार

ब्याज दरों में और बढ़ोतरी की आशंका के बीच प्रमुख शेयर सूचकांक सोमवार को शुरुआती बढ़त को कायम नहीं रख पाए और लगातार दूसरे कारोबारी सत्र में गिरावट के साथ बंद हुए। तेल तथा गैस और बैंकिंग शेयरों में गिरावट के चलते बाजार ने अपनी शुरुआती बढ़त गंवा दी और सेंसेक्स तथा निफ्टी करीब आधा फीसदी टूटकर बंद हुए।

इस दौरान बीएसई सेंसेक्स 311.03 अंक या 0.51 फीसदी की कमजोरी के साथ 60,691.54 पर बंद हुआ। सेंसेक्स 61,112.84 पर खुला और दिन के कारोबार में लगभग 290 अंक चढ़कर 61,290.19 अंक पर पहुंचा।

Advertisement
First Published - February 21, 2023 | 8:02 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement