facebookmetapixel
Advertisement
Cabinet Decision: असम में हाईवे इंफ्रास्ट्रक्चर को बड़ा बूस्ट, ₹8,970 करोड़ की लागत वाले गुवाहाटी-तेजपुर कॉरिडोर को हरी झंडीCabinet Decision: ₹23,731 करोड़ की ‘गोबरधन’ योजना को हरी झंडी, बायोगैस उत्पादन को मिलेगा बढ़ावालखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे बनाने वाली कंपनी पर 2 साल का प्रतिबंध, 3 अधिकारी निलंबितPNB हाउसिंग फाइनेंस पर ब्रोकरेज बुलिश, Q1 नतीजों के बाद शेयर में तेजी, ब्रोकरेज ने दिया ₹1,390 तक का टारगेटRBI पॉलिसी से बॉन्ड मार्केट को मिला सहारा, Debt Funds में निवेशक कहां लगा सकते हैं दांव?AI के दौर में छोटी कंपनियां बनेंगी रोजगार का बड़ा जरिया: नंदन नीलेकणिभारत में गूगल के 15 अरब डॉलर के डेटा सेंटर प्रोजेक्ट पर मंडराया पर्यावरण का खतराLAPL Automotive IPO: आज से खुला सब्सक्रिप्शन, ₹94 प्रति शेयर तक तय हुआ प्राइस बैंड; जानें GMP और पूरी डिटेलमजबूत नतीजे, फिर भी चार अलग राय: Pidilite पर ब्रोकरेज क्यों बंटे हुए हैं?Q1 में मुनाफा बढ़ा, फिर भी Omnitech Engineering के शेयर 14% टूटे! जानिए निवेशकों ने क्यों बेचा स्टॉक

डीलिस्ट होने जा रहा है SGX Nifty, गुजरात की GIFT City में होगा शिफ्ट

Advertisement
Last Updated- May 17, 2023 | 11:18 AM IST
NSE made great earnings, profits improved

सिंगापुर एक्सचेंज निफ्टी (SGX Nifty) 50 का वायदा जल्द ही NSE से डीलिस्ट होने जा रहा है। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) ने 16 मई को सूचित किया कि उसे डीलिस्टिंग के लिए नियामकीय मंजूरी मिल गई है।

बता दें कि इसे 3 जुलाई से डीलिस्ट किया जाएगा और इसके सभी ऑर्डर एनएसई आईएफएसी (NSE IFSC) को ट्रांसफर कर दिए जाएंगे।

NSE के एक प्रवक्ता के अनुसार, एसजीएक्स निफ्टी का नाम बदलकर 3 जुलाई से गिफ्ट निफ्टी कर दिया जाएगा। गिफ्ट निफ्टी और सभी एसजीएक्स ऑर्डर गिफ्टी सिटी, एनएसई आईएफएससी एक्सचेंज में स्थानांतरित कर दिए जाएंगे। सिंगापुर एक्सचेंज ने पिछले महीने ही इसकी घोषणा की थी।

एसजीएक्स निफ्टी पर कारोबार कब बंद होगा?

एसजीएक्स निफ्टी (SGX Nifty) में सभी खुले पदों को एनएसई आईएफएससी निफ्टी में स्थानांतरित कर दिया जाएगा, इसलिए एसजीएक्स निफ्टी पर कोई ओपन इंटरेस्ट नहीं रहेगा। एसजीएक्स निफ्टी पर कारोबार 30 जून को कारोबार की समाप्ति पर बंद हो जाएगा।

इसके बाद निवेशक गिफ्टी सिटी के एसजीएक्स पर डॉलर मूल्यवर्ग के निफ्टी फ्यूचर्स कॉन्ट्रैक्ट्स में ट्रेड कर सकेंगे। NSE IFSC NSE की सहायक कंपनी है और GIFT सिटी, गुजरात में अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय सेवा केंद्र (IFSC) में एक एक्सचेंज है।

Advertisement
First Published - May 17, 2023 | 11:18 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement