facebookmetapixel
Advertisement
भारत-फ्रांस आर्थिक रिश्तों को नई गति देने 4 दिवसीय दौरे पर रवाना हुईं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमणशांति समझौते के बावजूद होर्मुज स्ट्रेट में सामान्य नहीं हुई जहाजों की आवाजाही, पूरी बहाली में लग सकते हैं तीन महीनेखामेनेई की अंतिम विदाई में शामिल होने के लिए ईरान का कांग्रेस नेताओं को निमंत्रण‘विजय’ मंत्र के साथ सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ ने संभाली कमान, कहा- भारतीय सेना हर चुनौती के लिए तैयाररंगमंच के आकाश से टूटा सितारा: विजया मेहता नहीं रहीं, कला जगत में शोक की लहर Editorial: कच्चा तेल सस्ता, लेकिन वैश्विक वित्तीय जोखिम अब भी भारत के लिए चुनौतीम्युचुअल फंड बनाम विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों पर बहस और जमीनी हकीकतश्रम आय को नहीं, तो पूंजीगत लाभ को भी विशेष कर रियायत क्यों?सेबी का शिकंजा: पंप-एंड-डंप स्कीम में 222 इकाइयों पर प्रतिबंध, ₹47.7 करोड़ का जुर्मानामई के उच्चस्तर के बाद जून में घटा कैश मार्केट में टर्नओवर, F&O कारोबार में बढ़त बरकरार

Closing Bell: TCS के नतीजों से पहले Sensex 394 अंक चढ़ा, Nifty तीन सप्ताह के हाई लेवल पर

Advertisement

चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजों की घोषणा से पहले एफएमसीजी, एनर्जी, मेटल, फार्मा और प्राइवेट बैंक के शेयरों में खरीदारी देखी गई।

Last Updated- October 11, 2023 | 4:41 PM IST

Stock Market Today:  वैश्विक बाजारों में मजबूती के बीच भारतीय शेयर बाजार (Stock Market) में बुधवार को लगातार दूसरे कारोबारी सेशन में तेजी दर्ज की गई और सेंसेक्स 394 अंक की छलांग के साथ 66,500 अंक के पास पहुंच गया।

कच्चे तेल (Crude Oil) के प्राइस में स्थिरता और अमेरिकी फेडरल रिजर्व (Fed Reserve) के अधिकारियों की नरम टिप्पणियों के बाद ब्याज दरों में और बढ़ोतरी की संभावना के कमजोर से पड़ने से भी बाजार को फायदा मिला।

इजराइल और फिलिस्तीन (Israel-Palestine War) के बीच जारी भयावह जंग के बावजूद बाजार में बड़ी हिस्सेदारी रखने वाले रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफ़सी बैंक और आईटीसी के शेयर में खरीदारी से बाजार को समर्थन मिला।

एफएमसीजी, एनर्जी, मेटल, फार्मा और प्राइवेट बैंक के शेयरों में खरीदारी

चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजों की घोषणा से पहले एफएमसीजी, एनर्जी, मेटल, फार्मा और प्राइवेट बैंक के शेयरों में खरीदारी देखी गई जबकि ज्यादातर आईटी कंपनियों शेयरों (IT Stocks) में गिरावट आई।

सेंसेक्स 394 अंक चढ़कर बंद

तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स (Bse Sensex) 393.69 या 0.60 प्रतिशत की बढ़त लेकर 66,473.05 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 66,592.16 अंक तक पहुंच गया था।

image.png

इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ़्टी-50 (Nifty-50) भी 121.50 अंक या 0.62 प्रतिशत की मजबूती के साथ 19,811.35 अंक के नोट पर बंद हुआ।

टॉप गेनर्स

सेंसेक्स की कंपनियों में विप्रो (Wipro Share) का शेयर सबसे ज्यादा 3.29 प्रतिशत चढ़ा। इसके अलावा अल्ट्रा सीमेंट, रिलायंस इंडस्ट्रीज, हिंदुस्तान यूनीलीवर, नेस्ले इंडिया समेत 24 कंपनियों के शेयर हरे निशान में बंद हुए।

टॉप लूजर्स

दूसरी तरफ एचसीएल टेक का शेयर 1.24 प्रतिशत की गिरावट लेकर बंद हुआ। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, टीसीएस, टाटा स्टील, इंडसइंड बैंक समेत इनफ़ोसिस के शेयर प्रमुख रूप से गिरावट में बंद हुए।

सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण बढ़ा

इस बीच, बीएसई पर सभी सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 1.9 लाख करोड़ रुपये बढ़कर 321.61 लाख करोड़ रुपये हो गया।

Advertisement
First Published - October 11, 2023 | 4:20 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement