Categories: बाजार

सेंसेक्स में 200 अंकों की गिरावट; एम ऐंड एम, रिलायंस इंफ्रा गिरे

Published by
बीएस संवाददाता
Last Updated- December 10, 2022 | 6:04 PM IST

12 बजकर 36 मिनट पर सेंसेक्स 208 अंकों की गिरावट के साथ 8747 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
सेंसेक्स में कारोबार के इस दौरान महिंद्रा ऐंड महिंद्रा और रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर के शेयर 5-5 फीसदी से अधिक की कमजोरी लेकर क्रमशः 304 रुपये व 483 रुपये पर कारोबार कर रहे हैं। एसीसी, टीसीएस और स्टरलाइट के शेयर लगभग साढ़े चार फीसदी की कमजोरी लेकर क्रमशः 534 रुपये, 460 रुपये व 242 रुपये पर कारोबार कर रहे हैं।
विप्रो और मारुति के शेयर 4.3 फीसदी लुढ़क कर क्रमशः 207 रुपये व 606 रुपये पर कारोबार कर रहे हैं। ओएनजीसी और आईसीआईसीआई बैंक के शेयर 4-4 फीसदी की गिरावट के साथ क्रमशः 686 रुपये व 312 रुपये पर कारोबार कर रहे हैं।
रिलायंस कम्युनिकेशंस और भारती एयरटेल के शेयर साढ़े तीन फीसदी की कमजोरी लेकर क्रमशः 153 रुपये व 629 रुपये पर कारोबार कर रहे हैं, जबकि एचडीएफसी 2.5 फीसदी चढ़कर 1242 रुपये पर कारोबार कर रहा है।

First Published : February 27, 2009 | 10:48 AM IST