facebookmetapixel
Advertisement
NFO Alert: जेरोधा म्युचुअल फंड ने लॉन्च की आर्बिट्रेज स्कीम, ₹1000 से SIP शुरू; किसे लगाना चाहिए पैसा?एन चंद्रशेखरन के इस्तीफे से टूटे टाटा स्टॉक्स, टेक्निकल चार्ट पर किन शेयरों में दिख रही मजबूती?महाराष्ट्र में भूमि अधिग्रहण नियमों में बड़ा बदलाव, देरी पर बढ़ेगा मुआवजे का ब्याजMilky Mist IPO Day-2: इश्यू करीब 2 गुना भरा, GMP से 14% लिस्टिंग गेन के संकेतटाटा संस से क्यों विदा हो रहे एन. चंद्रशेखरन? पढ़ें बोर्ड को लिखा उनका पूरा पत्रTCS से टाटा संस की कमान तक: कैसा रहा समूह में एन. चंद्रशेखरन के 4 दशक का सफरChild Debit Card: बच्चों के लिए डेबिट कार्ड की सुविधा क्या है? जानिए इन पांच बैंकों में माइनर अकाउंट का पूरा प्रोसेसटाटा संस में बड़ा बदलाव: एन. चंद्रशेखरन ने दिया इस्तीफा, फरवरी तक रहेंगे चेयरमैनबाजार खुलते ही 10% टूटा गोदरेज ग्रुप का ये स्टॉक, ब्रोकरेज हैं बुलिश, 59% तक रिटर्न संभवचंद्रशेखरन के हटने की खबरों का टाटा समूह के शेयरों पर दिखेगा असर! क्या कहते हैं जानकार

केयर रेटिंग्स के पूर्व MD राजेश मोकाशी पर SEBI ने लगाया बैन

Advertisement
Last Updated- April 21, 2023 | 12:06 AM IST
SEBI

भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने गुरुवार को केयर रेटिंग्स के पूर्व प्रबंध निदेशक (MD) एवं मुख्य कार्या​धिकारी (CEO) राजेश मोकाशी को दो साल तक किसी शेयर बाजार बिचौलिए से जुड़ने से प्रतिबं​धित कर दिया है।

सेबी ने अपने आदेश में कहा है कि अगस्त 2016 से जुलाई 2019 के बीच अपने पद पर बने रहे मोकाशी ने डीएचएफएल जैसे कुछ खास निर्गमकर्ताओं के लिए अनुकूल रेटिंग सुनि​श्चित करने के संबंध में केयर के कर्मचारियों पर दबाव डाला था।

इस बीच, बाजार नियामक ने केयर रेटिंग्स के पूर्व गैर-कार्यकारी चेयरमैन एसबी मैनक के ​खिलाफ कार्रवाई समाप्त कर दी है और कहा है कि रेटिंग प्रक्रियाओं में किसी तरह का दखल साबित करने का कोई रिकॉर्ड नहीं मिला था।

Also read: पैसे की कमी के चलते Vedanta ने हिंदुस्तान जिंक के 3,500 करोड़ के शेयर और गिरवी रखे

बाजार नियामक ने ​शिकायतें मिलने के बाद इस मामले में कार्रवाई शुरू की थी। जुलाई 2019 में सेबी ने केयर की ऑडिट समिति को ​शिकायतों में शामिल अनियमितताओं की फॉरेसिक समीक्षा करने का निर्देश दिया था। सेबी का पत्र प्राप्त होने के बाद मोकाशी को अवकाश पर जाने को कहा गया और बाद में रेटिंग एजेंसी के साथ उनकी नौकरी समाप्त कर दी गई थी।

Advertisement
First Published - April 20, 2023 | 10:58 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement