facebookmetapixel
Advertisement
PNB Q1 Results: मुनाफे में तीन गुना से ज्यादा का बंपर उछाल, आंकड़ा ₹5,253 करोड़ के पारICICI Bank Q1 Results: मुनाफे में 13.9% का तगड़ा उछाल, ₹15,440 करोड़ पर पहुंचा नेट प्रॉफिटYes Bank Q1 Results: मुनाफे में 33.7% का बंपर उछाल, ₹1,071 करोड़ के पार पहुंचा नेट प्रॉफिटHDFC Bank Q1 Results: मुनाफा 5% की बढ़त के साथ ₹19,060 करोड़ के पार, NII में 6.7 फीसदी की तेजीAxis Bank Q1 Results: मुनाफा 22% बढ़कर ₹7,632 करोड़ के पार, NII में 8.6 फीसदी की बढ़ोतरीप्राइवेट रॉकेट ‘विक्रम-1’ की उड़ान के साथ अंतरिक्ष में बड़ी कामयाबी हासिल, क्या भारत बनेगा दुनिया का नया स्पेस हब?Stock Split: शेयर बाजार में कमाई का मौका! अगले हफ्ते इन 3 कंपनियों के एक शेयर के बदले मिलेंगे कई शेयरDividend Stocks: अगले हफ्ते एबॉट-हॉकिन्स समेत 75 से अधिक कंपनियां बांटेंगी बंपर मुनाफा, देखें पूरी लिस्टभारत में ग्रीन एनर्जी की बड़ी छलांग; पहली छमाही में 25% बढ़ी नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता: प्रल्हाद जोशीधोखाधड़ी पर लगाम और फटाफट क्लेम: AI और मशीन लर्निंग इंश्योरेंस सेक्टर में क्या बदलाव ला रही है?

Satyam Scam : राजू बंधुओं को बड़ी राहत, SAT ने सेबी आदेश को निरस्त किया

Advertisement
Last Updated- February 02, 2023 | 9:18 PM IST
SEBI

प्रतिभूति अपीलीय न्यायाधिकरण (SAT) ने सत्यम कंप्यूटर के बी रामलिंग राजू, बी राम राजू एवं अन्य को 14 वर्षों के लिए प्रतिभूति बाजारों से प्रतिबंधित करने का सेबी का आदेश गुरुवार को निरस्त कर दिया।

इसके साथ ही अपीलीय न्यायाधिकरण ने भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (SEBI) को 14 साल पुराने इस मामले में नया आदेश जारी करने का भी निर्देश दिया।

सेबी के वर्ष 2018 में आए दो आदेशों को छह लोगों ने सैट में चुनौती दी थी। इन आदेशों में सत्यम कंप्यूटर से जुड़े इन लोगों को 14 साल के लिए प्रतिभूति बाजार का हिस्सा बनने से रोक दिया था।

प्रतिभूति अपीलीय न्यायाधिकरण ने सेबी के दृष्टिकोण को दोषपूर्ण बताते हुए कहा कि 14 साल की पाबंदी लगाने के पीछे की वजह नहीं बताई गई। इसके साथ ही उसने दोनों आदेशों को निरस्त कर दिया और चार महीने के भीतर नया आदेश पारित करने को कहा।

बाजार नियामक ने यह कार्रवाई सत्यम कंप्यूटर सर्विसेज के प्रवर्तकों रामलिंग राजू और राम राजू के वित्तीय विवरणों में हेराफेरी करने और भेदिया कारोबार के जरिये गैरकानूनी ढंग से लाभ कमाने के मामले में की थी।

राजू बंधुओं के अलावा बी सूर्यनारायण राजू और एसआरएसआर होल्डिंग्स पर सत्यम कंप्यूटर के शेयरों में संवेदनशील सूचनाओं के आधार पर गड़बड़ी करने के आरोप लगे थे।

2009 में सुर्खियों में आया था सत्यम घोटाला 

सत्यम घोटाला जनवरी, 2009 में सुर्खियों में आया था। उस समय सत्यम कंप्यूटर के चेयरमैन रामलिंग राजू ने कंपनी के खातों में हेराफेरी को स्वीकार किया था।

सेबी ने 16 अक्टूबर, 2018 को पारित आदेश में वी श्रीनिवास एवं जी रामकृष्ण को सात साल के लिए प्रतिभूति बाजार से प्रतिबंधित कर दिया था। दोनों को गैरकानूनी ढंग से अर्जित 15.65 करोड़ और 11.5 करोड़ रुपये लौटाने को भी कहा गया था।

सेबी ने दो नवंबर, 2018 को पारित एक अन्य आदेश में रामलिंग राजू, राम राजू, सूर्यनारायण राजू और एसआरएसआर होल्डिंग्स पर 14 साल का प्रतिबंध लगा दिया था।

इसके अलावा उन्हें गैरकानूनी ढंग से अर्जित 813 करोड़ रुपये लौटाने का भी आदेश दिया गया था। इन दोनों आदेशों में सेबी ने गैरकानूनी ढंग से जुटाई गई राशि को सात जनवरी, 2009 की तारीख से 12 प्रतिशत ब्याज के साथ लौटाने को कहा था।

Advertisement
First Published - February 2, 2023 | 9:18 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement