facebookmetapixel
Advertisement
थोक जमा नियमों में आरबीआई का बदलाव, सभी ग्राहकों को मिलेगी समान ब्याज दर की जानकारी15 साल में मजबूत हुई ग्रामीण अर्थव्यवस्था, मौसम का असर पहले से कम: आरबीआई डिप्टी गवर्नरब्रांड वैल्यू में शाहरुख खान नंबर-1, विराट कोहली को पीछे छोड़ हासिल किया पहला स्थानवीजा की बेंगलूरु में बड़ी छंटनी, 1,400 कर्मचारियों की गई नौकरी; एआई पर बढ़ते फोकस का असरई-कॉमर्स निर्यात के लिए विदेशी कंपनियों को बनानी होगी अलग यूनिट एक्सचेंजों पर बंद भाव में बड़ा अंतर ट्रेडरों के लिए कमाई का मौका, आर्बिट्राज ट्रेडिंग में आई तेजीटाटा संस फिलहाल अपर लेयर एनबीएफसी में रहेगी, सीआईसी लाइसेंस पर फैसला बाकीRBI MPC Meet: रीपो रेट 5.25% पर बरकरार, ग्रोथ अनुमान बढ़ाया, महंगाई आउटलुक घटायाडिजिटल रुपये की बढ़ी रफ्तार, सीबीडीसी और यूएलआई का दायरा लगातार बढ़ा: आरबीआईUPI पर MDR लागू होगा या नहीं? RBI गवर्नर बोले- अभी चर्चा करना जल्दबाजी

Dividend Stocks: 480% का मोटा डिविडेंड! फार्मास्यूटिकल सेक्टर की कंपनी का तोहफा, रिकॉर्ड डेट फिक्स

Advertisement

सनोफी इंडिया अपने शेयरधारकों को ₹48 प्रति शेयर का शानदार डिविडेंड दे रही है। कंपनी के शेयरों का फेस वैल्यू ₹10 है, जिसके हिसाब से यह 480 फीसदी बैठता है

Last Updated- April 05, 2026 | 8:38 PM IST
Dividend Stocks
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

फ्रांस की दिग्गज कंपनी सनोफी की भारतीय सहायक कंपनी सनोफी इंडिया (Sanofi India) ने अपने निवेशकों को बड़ा तोहफा दिया है। बीते 25 फरवरी 2026 को हुई बोर्ड मीटिंग में कंपनी के डायरेक्टर्स ने वित्त वर्ष 2025 (जो 31 दिसंबर 2025 को खत्म हुआ) के लिए फाइनल डिविडेंड की सिफारिश की थी। यह डिविडेंड 480 प्रतिशत है, यानी हर 10 रुपये के फेस वैल्यू वाले शेयर पर 48 रुपये का भुगतान होगा। कंपनी ने इसकी जानकारी स्टॉक एक्सचेंज को बीते दिनों दी।

डिविडेंड की डिटेल्स और रिकॉर्ड डेट

कंपनी ने साफ बताया कि यह 48 रुपये प्रति शेयर का फाइनल डिविडेंड शेयरधारकों को मिलेगा, लेकिन यह पेमेंट AGM में मेंबर्स की मंजूरी के बाद ही होगा। 70वां सलाना आम बैठक (AGM) आने वाला है, जहां इसकी आखिरी मंजूरी ली जाएगी।

कंपनी ने इसले लिए रिकॉर्ड डेट 22 अप्रैल 2026 (बुधवार) तय की है। यानी उस दिन शाम तक जिनके नाम कंपनी के रजिस्टर ऑफ मेंबर्स या डिपॉजिटरीज (NSDL और CDSL) में दर्ज होंगे, उन्हें ही यह डिविडेंड मिलेगा। एक्सचेंज फाइलिंग में कंपनी ने कहा था कि पेमेंट AGM की मंजूरी के बाद ही होगा।

Also Read: MCap: बाजार में हाहाकार! 6 दिग्गज कंपनियों के उड़े ₹65,000 करोड़, एयरटेल को सबसे बड़ा झटका

सनोफी इंडिया पिछले कई सालों से शेयरधारकों को नियमित रूप से डिविडेंड देती रही है। साल 2025 में कंपनी ने दो बार कैश रिवॉर्ड दिया था। नवंबर में कंपनी ने 75 रुपये का दिया था, वहीं अप्रैल में 117 रुपये का डिविडेंड दिया था। वहीं 2024 में मई में 117 रुपये और मार्च में 50 रुपये का डिविडेंड दिया था। इस तरह कंपनी का डिविडेंड हिस्ट्री काफी मजबूत दिखता है, जो निवेशकों का भरोसा बढ़ाता है।

क्या करती है कंपनी

सनोफी इंडिया एक जानी-मानी फार्मा कंपनी है, जिसकी शुरुआत 1956 में हुई थी और इसे एक रिसर्च-बेस्ड कंपनी माना जाता है, यानी यह सिर्फ दवाएं बेचने तक सीमित नहीं है बल्कि नई दवाओं और ट्रीटमेंट पर लगातार काम भी करती है। यही वजह है कि हेल्थकेयर सेक्टर में इसकी मजबूत पहचान बनी हुई है। कंपनी BSE 1000 इंडेक्स का भी हिस्सा है, जो यह दिखाता है कि शेयर बाजार में भी इसकी अच्छी मौजूदगी और भरोसा है।

अगर इसके कामकाज की बात करें तो सनोफी इंडिया मुख्य रूप से डायबिटीज, दिल से जुड़ी बीमारियां (Cardiology), खून के थक्के यानी थ्रोम्बोसिस, दिमाग से जुड़ी बीमारियां (Central Nervous System) और वैक्सीन जैसे अहम हेल्थ सेगमेंट में काम करती है, जो आज के समय में काफी महत्वपूर्ण माने जाते हैं। कंपनी का गोवा में मजबूत मैन्युफैक्चरिंग बेस है, जहां से बड़े पैमाने पर दवाओं का प्रोडक्शन होता है। इसके प्रोडक्ट पोर्टफोलियो में लैंटस, कॉम्बिफ्लेम और एलेग्रा जैसी लोकप्रिय और भरोसेमंद दवाएं शामिल हैं, जिन्हें लोग लंबे समय से इस्तेमाल करते आ रहे हैं।

इसके अलावा, सनोफी इंडिया फ्रांस की ग्लोबल फार्मा कंपनी सनोफी की सब्सिडियरी है, इसलिए इसे इंटरनेशनल लेवल की टेक्नोलॉजी, रिसर्च और क्वालिटी स्टैंडर्ड का फायदा मिलता है, और यही कारण है कि यह कंपनी अपने हाई क्वालिटी प्रोडक्ट्स और लगातार नए इनोवेशन के लिए जानी जाती है।

Advertisement
First Published - April 5, 2026 | 8:07 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement