facebookmetapixel
Advertisement
‘आने वाला है बड़ा झटका, ईंधन की बढ़ती कीमतों से मचेगी खलबली’, बोले उदय कोटक: हमें तैयार रहने की जरूरतआर्थिक अनुमानों में विरोधाभास! क्या वाकई सुरक्षित है भारत का ‘मिडिल क्लास’ और घरेलू बजट?Q4 Results: डॉ. रेड्डीज, टॉरंट पावर से लेकर बर्जर पेंट्स तक, किस कंपनी का Q4 में कैसा रहा हाल?PM Modi Europe Visit: हरित ऊर्जा और सेमीकंडक्टर पर रहेगा फोकस, नॉर्डिक समिट पर टिकीं सबकी नजरेंEditorial: राजकोषीय घाटा 5% तक पहुंचने की आशंका, पटरी से उतर सकता है देश का बजटRBI की नीतियों में कहां रह गई कमी? पेमेंट और क्षेत्रीय बैंकों के फेल होने के पीछे ‘डिजाइन’ दोषीरुपये में एतिहासिक गिरावट! पहली बार 95.75 के पार पहुंचा डॉलर, आम आदमी पर बढ़ेगा महंगाई का बोझIT कंपनियों ने निवेशकों पर लुटाया प्यार! AI के खतरों के बीच FY26 में दिया ₹1.3 लाख करोड़ का डिविडेंड और बायबैकन्यायपालिका में होगा बड़ा बदलाव! बुनियादी ढांचे के लिए ₹50,000 करोड़ के आवंटन की तैयारी में CJIPM Modi UAE Visit: होर्मुज संकट के बीच फुजैरा पर भारत की नजर, PM के दौरे में इसपर सबसे ज्यादा फोकस

SAIL Dividend 2025: स्टील कंपनी ने तय की रिकॉर्ड डेट, AGM और पेमेंट डिटेल्स भी जारी

Advertisement

SAIL ने शेयरधारकों के लिए ₹1.60 प्रति शेयर डिविडेंड का ऐलान किया, 9 सितंबर को रिकॉर्ड डेट और 16 सितंबर को AGM होगी।

Last Updated- August 23, 2025 | 12:41 PM IST
SAIL

स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (SAIL) ने अपने शेयरधारकों को खुशखबरी दी है। कंपनी ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए डिविडेंड की घोषणा की है और इसके लिए रिकॉर्ड डेट भी तय कर दी है। इस ऐलान के बाद आने वाले दिनों में SAIL के शेयर निवेशकों की नजरों में रहेंगे।

कितना डिविडेंड मिलेगा

SAIL के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने प्रति शेयर 16 प्रतिशत डिविडेंड देने की सिफारिश की है। इसका मतलब है कि 10 रुपये फेस वैल्यू वाले हर शेयर पर निवेशकों को 1.60 रुपये मिलेंगे। कंपनी ने इस डिविडेंड की घोषणा मई 2025 में अपने चौथी तिमाही के नतीजों के साथ की थी।

रिकॉर्ड डेट और भुगतान की डिटेल

कंपनी ने शुक्रवार को एक्सचेंज फाइलिंग में जानकारी दी कि डिविडेंड पाने के लिए रिकॉर्ड डेट 9 सितंबर 2025, मंगलवार तय की गई है। इस दिन तक जिन निवेशकों के नाम पर SAIL के शेयर रहेंगे, उन्हें इस डिविडेंड का फायदा मिलेगा। भुगतान की प्रक्रिया शेयरधारकों की मंजूरी के बाद शुरू होगी और AGM में अप्रूवल मिलने के बाद 30 दिनों के भीतर यह राशि (TDS कटने के बाद) शेयरधारकों के खातों में आ जाएगी।

AGM कब होगी

SAIL की 53वीं वार्षिक आम बैठक (AGM) 16 सितंबर 2025, गुरुवार को सुबह 10:30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित की जाएगी। इसी बैठक में डिविडेंड को अंतिम मंजूरी दी जाएगी।

डिविडेंड का इतिहास

SAIL अपने निवेशकों को पहले भी आकर्षक रिटर्न देती रही है। साल 2024 में कंपनी ने दो बार डिविडेंड का भुगतान किया था, जिससे कुल 2 रुपये प्रति शेयर शेयरधारकों को मिले। 2023 में कंपनी ने 1 रुपये और 0.50 रुपये का डिविडेंड दिया था। वहीं 2022 में यह आंकड़ा 4.75 रुपये और 2021 में 6.80 रुपये प्रति शेयर रहा था।

शेयर का हाल

शुक्रवार 22 अगस्त 2025 को SAIL का शेयर बीएसई पर 1.01 प्रतिशत गिरावट के साथ 121.95 रुपये पर बंद हुआ। डिविडेंड की घोषणा के चलते आने वाले दिनों में इस शेयर पर निवेशकों की नजरें टिकी रहेंगी।

Advertisement
First Published - August 23, 2025 | 12:41 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement