facebookmetapixel
Advertisement
म्युचुअल फंड इंडस्ट्री में जल्द दस्तक देगी कार्नेलियन, SEBI से मिली मंजूरीखाद्य तेलों पर बढ़ सकती है आयात निर्भरता, तिलहन फसलों की बुवाई अब भी सामान्य से 26% कमEternal Q1FY27 Results: मुनाफा 268% बढ़कर ₹92 करोड़, रेवेन्यू भी 182% बढ़ाSBI फंड्स vs HDFC AMC vs ICICI प्रूडेंशियल AMC: निवेश के लिए कौन बेहतर?टोल प्लाजा से 20 किमी के दायरे में रहते हैं? अब RajmargYatra App से घर बैठे बनवाएं Local Pass; चेक करें ऑनलाइन प्रोसेसPM किसान की किस्त रुकी है? ऐसे दर्ज करें ऑनलाइन शिकायतAdani Power Q1 Results: मुनाफा 47% से ज्यादा बढ़ा, बोर्ड ने ₹15,000 करोड़ जुटाने को दी मंजूरीCube Highways Trust InvIT IPO: आज से खुला ₹5,000 करोड़ का इश्यू, निवेश से पहले जान लें ब्रोकरेज की राय और GMP का हालDelhi Metro Alert: दिल्ली में सुरक्षा कारणों से 16 मेट्रो स्टेशन बंद, जानें कौन से रूट हुए प्रभावितTVS Motor: 3% उछला शेयर, Q1 नतीजों के बाद क्या करें निवेशक? ब्रोकरेज ने जताया 15% अपसाइड का अनुमान

Rupee vs Dollar: अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 21 पैसे बढ़कर 81.97 पर

Advertisement

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया डॉलर के मुकाबले 81.98 पर खुला और फिर बढ़त दर्ज करते हुए 81.97 पर पहुंच गया।

Last Updated- July 13, 2023 | 11:56 AM IST
Rupee vs Dollar

Rupee vs Dollar: घरेलू शेयर बाजारों में तेजी और विदेश में डॉलर के कमजोर पड़ने से गुरुवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 21 पैसे बढ़कर 81.97 पर पहुंच गया।

विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि उत्साहजनक व्यापक आर्थिक आंकड़ों से भी स्थानीय मुद्रा को समर्थन मिला। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया डॉलर के मुकाबले 81.98 पर खुला और फिर बढ़त दर्ज करते हुए 81.97 पर पहुंच गया। इस तरह भारतीय मुद्रा ने पिछले बंद भाव के मुकाबले 21 पैसे की बढ़त दर्ज की। रुपया बुधवार को डॉलर के मुकाबले 82.18 पर बंद हुआ था।

ये भी पढ़ें: Stock Market Today, 13 July: दलाल स्ट्रीट नई ऊंचाई पर; Sensex 65,900 के ऊपर, Nifty 19,550 के करीब

इसबीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.04 प्रतिशत गिरकर 100.14 पर आ गया। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.49 प्रतिशत बढ़कर 80.50 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बुधवार को शुद्ध रूप से 1,242.44 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

Advertisement
First Published - July 13, 2023 | 11:00 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement